“राम रोटी सेवा: 11 वर्षों से मानवता की मिसाल, लाखों लोगों तक पहुंचा निःशुल्क भोजन” गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की पहल—अब तक 17.5 लाख थालियां वितरित, रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन समाचार | कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा संचालित “राम रोटी” सेवा पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार थालियों में भोजन वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व एक छोटे प्रयास के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना था। आज यह पहल एक विशाल सेवा अभियान का रूप ले चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 450 थालियों में भोजन वितरित किया जाता है। हजारों मरीज और उनके परिजन, जो इलाज के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, इस सेवा का लाभ उठाते हैं। “राम रोटी” के नाम से प्रसिद्ध यह पहल हर माह हजारों लोगों के लिए सहारा बन रही है। गुप्ता जी ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। निरंतर 11 वर्षों से बिना रुके यह सेवा जारी है, जो समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की एक मिसाल पेश कर रही है। आज के दौर में जहां स्वार्थ हावी होता जा रहा है, वहीं “राम रोटी” जैसी पहलें मानवता को जीवित रखने का काम कर रही हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटा रही है, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रही है। रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
“राम रोटी सेवा: 11 वर्षों से मानवता की मिसाल, लाखों लोगों तक पहुंचा निःशुल्क भोजन” गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की पहल—अब तक 17.5 लाख थालियां वितरित, रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन समाचार | कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा संचालित “राम रोटी” सेवा पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार थालियों में भोजन वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व एक छोटे प्रयास के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना था। आज यह पहल एक विशाल सेवा अभियान का रूप
ले चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 450 थालियों में भोजन वितरित किया जाता है। हजारों मरीज और उनके परिजन, जो इलाज के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, इस सेवा का लाभ उठाते हैं। “राम रोटी” के नाम से प्रसिद्ध यह पहल हर माह हजारों लोगों के लिए सहारा बन रही है। गुप्ता जी ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। निरंतर 11 वर्षों से बिना रुके यह सेवा जारी है, जो समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की एक मिसाल पेश कर रही है। आज के दौर में जहां स्वार्थ हावी होता जा रहा है, वहीं “राम रोटी” जैसी पहलें मानवता को जीवित रखने का काम कर रही हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटा रही है, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रही है। रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
- 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है आंधी और बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत भी मिली है, जिससे तापमान में 4-5°C की गिरावट आई है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान (33°C) से (36°C) के बीच दर्ज किया गया। आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और बांदा जैसे प्रमुख जनपदों में मौसम परिवर्तनशील है। आज प्रमुख जिलों तापमान का तापमान इस प्रकार है : ☀️लखनऊ: लगभग (36°C - 42°C) (बादल और हल्की धूप) ☀️कानपुर: लगभग (33°C - 35°C) (आंशिक रूप से बादल) ☀️आगरा: लगभग (33°C - 35°C) (तेज हवाओं के साथ बारिश) ☀️नोएडा/गाजियाबाद: लगभग (32°C - 34° C) (आंधी और ओलावृष्टि) ☀️बांदा/झांसी: लगभग (35°C - 37°C) अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है। व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS1
- #मध्यप्रदेश के #छिंदवाड़ा में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने स्टेज पर वरमाला के समय दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी को वरमाला डाल दी। ✍️और प्रेमी संग सबके सामने भाग गई ✍️इस घटना के बाद बारात बिना शादी के वापस लौट गई। #Chhindwara #Wedding #ViralVideo #TrendingNews #LoveStory #Marriage1
- जनपद जालौन में अप्रैल माह को ‘अम्बेडकर माह’ के रूप में मनाते हुए सामाजिक संगठनों—बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित सम्मान व न्याय केंद्र—द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 135 से अधिक गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जहां भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और समाज के वंचित वर्गों को शिक्षित, संगठित एवं जागरूक करने पर जोर दिया गया। 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर जिले की पांचों तहसीलों में ‘अम्बेडकर सम्मान यात्रा’ भी निकाली गई। इस अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं का संकलन किया। सामने आई प्रमुख समस्याओं में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, गांवों में गंदगी, नालियों व रास्तों की खराब स्थिति, तथा डॉ. अंबेडकर की स्थापित प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की कमी शामिल रही।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम महिया से कलशयात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से2
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना मंगलपुर पर दिनांक 29.04.2026 को वादी राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मुरली पुरवा, थाना दिबियापुर जनपद औरेया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम 1.निधी देवी पुत्री राजकुमार आदि पंजीकृत किया गया । थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात हालपता वार्ड न0 18 भोलानगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात व अभियुक्ता 2. निधी देवी पुत्री राजकुमार निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरेया, हाल पता वार्ड नं0 11 सुभाष नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 01.05.2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा खानपुर रोड़ थानाक्षेत्र मंगलपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया गया । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण-* 1. आकाश सिंह उर्फ सद्दाम उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र रामकुमार सिंह निवासी मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, हाल पता वार्ड न0 18 भोलानगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. निधी देवी उम्र करीब 32 वर्ष पुत्री राजकुमार निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरेया, हाल पता वार्ड नं0 11 सुभाष नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री महेश कुमार दुबे 2. उ0नि0 श्री मिलन सिरोही 3. म0हे0का0 196 सरिता यादव 4. रि0का0 1097 अभयप्रताप 5. रि0का0 1198 मो0 आलम1
- जालौन BDAM का अंबेडकर माह के समापन पर DM को ज्ञापन, 134 गांवों की मूर्तियों की हालत पर बड़ी मांग!!...1
- जनपद मुख्यालय उरई में जमीन से जुड़े एक गंभीर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। प्राचीन रामजानकी मंदिर, भांडेर (दतिया, मध्यप्रदेश) से जुड़े महंत रामदूत दास ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में विधिवत खरीदे गए उनके प्लॉट की फर्जी तरीके से दोबारा रजिस्ट्री कर दी गई है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महंत रामदूत दास ने 12 सितम्बर 2013 को उरई निवासी प्रॉपर्टी डीलर राममूरत तिवारी एवं रविशंकर पचौरी से 30×50 वर्गफुट का एक प्लॉट अपनी माता श्रीमती गीता देवी के नाम रजिस्ट्री कराकर खरीदा था। उस समय विक्रेताओं द्वारा स्थल दिखाकर उक्त भूमि को ही विक्रय की गई संपत्ति बताया गया था। पीड़ित का आरोप है कि जब वह हाल ही में उक्त भूमि पर पहुंचे, तो पता चला कि उसी प्लॉट की पुनः किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। इस पर जब उन्होंने संबंधित व्यक्तियों से बात की, तो उन्हें सहयोग के बजाय कथित रूप से दबंगई का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उन्हें चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा गया कि “ताकत हो तो जमीन लेकर दिखाओ” और सीमांकन (नाप) कराने से भी इनकार कर दिया गया।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581