logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ को लेकर की प्रेस वार्ता, दिए अहम दिशा-निर्देश *पीलीभीत।* जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

21 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ को लेकर की प्रेस वार्ता, दिए अहम दिशा-निर्देश *पीलीभीत।* जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मकरंदापुर चौराहा टिकरी मार्ग पर गंझाडा गांव में सडक पर बह रहा बारिश का पानी मार्ग कटा जान जोखिम में डालकर निकलते राहगीर। बीसलपुर। पीलीभीत । तहसील क्षेत्र के गांव गंझाडा में बारिश के पानी से सड़क कटकर गड्डों में तब्दील हो गई है। गांव से पूर्व पहले ही मुख्य सड़क की हालत खराब होने से यहां के ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मकरंदापुर चौराहे से टिकरी की ओर जाने वाले रास्ते पर गांव गंझाडा में मुख्य सड़क पुलिया के पास की हालत बेहद खराब है। टिकरी जाने के लिए यह मार्ग की दूरी लगभग मकरंदापुर चौराहे से 12 किलोमीटर की है। अन्य रास्ते से होकर टिकरी जाने की दूरी लगभग 6 किलोमीटर बढ जाती है। गहरे गड्डों के कारण वाहन चालकों को और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। खासबात यह है कि हो रही लगातार बारिश के बाद गड्डों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता लगाना राहगीरों को मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक चालकों को सडक पर पानी भरे होने से गड्डो में फंसकर गिरकर और चोटिल हो जाते है। जान जोखिम में डालकर निकल रहे है और हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। कईबार समस्या का समाधान कराये जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर केंद्रित कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बड़े वाहनों के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे वाहन भी इन गड्डों में फंस रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से रास्ते की जांच करा कर गहरे गड्ढे भरवाने और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क ठीक नहीं हुई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। राजेश कुमार राहगीर कहना है कि मकरंदापुर चौराहे से होते हुए टिकरी जाने के लिए कम दूरी और समय में अपने गंतव्य को राहगीर पहुंच जाते है। विशाल राहगीर ने बताया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण चार पहिया वाहन से टिकरी जाने के लिए वापस होकर दूसरे रास्ते से लम्बी दूरी तय कर टिकरी जाना पडता है।
    4
    मकरंदापुर चौराहा टिकरी मार्ग पर गंझाडा गांव में सडक पर बह रहा बारिश का पानी मार्ग कटा जान जोखिम में डालकर निकलते राहगीर।
बीसलपुर। पीलीभीत । तहसील क्षेत्र के गांव गंझाडा में बारिश के पानी से सड़क कटकर गड्डों में तब्दील हो गई है। गांव से पूर्व पहले ही मुख्य सड़क की हालत खराब होने से यहां के ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि मकरंदापुर चौराहे से टिकरी की ओर जाने वाले रास्ते पर गांव गंझाडा में मुख्य सड़क पुलिया के पास की हालत बेहद खराब है। टिकरी जाने के लिए यह मार्ग की दूरी लगभग मकरंदापुर चौराहे से 12 किलोमीटर की है। अन्य रास्ते से होकर टिकरी जाने की दूरी लगभग 6 किलोमीटर बढ जाती है। गहरे गड्डों के कारण वाहन चालकों को और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। खासबात यह है कि हो रही लगातार बारिश के बाद गड्डों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता लगाना राहगीरों को मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक चालकों को सडक पर पानी भरे होने से गड्डो में फंसकर गिरकर और चोटिल हो जाते है। जान जोखिम में डालकर निकल रहे है और हादसे का खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। कईबार समस्या का समाधान कराये जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर केंद्रित कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बड़े वाहनों के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे वाहन भी इन गड्डों में फंस रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से रास्ते की जांच करा कर गहरे गड्ढे भरवाने और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क ठीक नहीं हुई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
राजेश कुमार राहगीर कहना है कि मकरंदापुर चौराहे से होते हुए टिकरी जाने के लिए कम दूरी और समय में अपने गंतव्य को राहगीर पहुंच जाते है।
विशाल राहगीर ने बताया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण चार पहिया वाहन से टिकरी जाने के लिए वापस होकर दूसरे रास्ते से लम्बी दूरी तय कर टिकरी जाना पडता है।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ को लेकर की प्रेस वार्ता, दिए अहम दिशा-निर्देश *पीलीभीत।* जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ को लेकर की प्रेस वार्ता, दिए अहम दिशा-निर्देश
*पीलीभीत।* जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पुलिस से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार गिरफ्तार पुलिस से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को 8 सितंबर को जटौआ मोड़ के सामने मंदिर के पास से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना 7 सितंबर की है। हे0का0 362 परमानंद अपने हमराही रिक्रूट कांस्टेबल अरुण कुमार के साथ सम्मन नोटिस तामील एवं जांच के सिलसिले में ग्राम जटौआ पहुंचे थे। गांव के बाहर सड़क पर एक पिकअप के पास कुछ लोगों में विवाद और मारपीट हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एक राय होकर पुलिसकर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कर्मचारियों की नेम प्लेट भी तोड़ दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना के संबंध में हे0का0 परमानंद की तहरीर पर थाना भोजीपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 713/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामले में अशोक पुत्र राधेश्याम, सरूजपाल पुत्र राधेश्याम, वेदप्रकाश पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम जटौआ तथा कामत प्रसाद पुत्र मुन्नालाल, निवासी ग्राम कमुआ मकरूक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना के दौरान शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज करने की बात स्वीकार करते हुए गलती की बात कही। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    3
    पुलिस से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार गिरफ्तार
पुलिस से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार गिरफ्तार
बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को 8 सितंबर को जटौआ मोड़ के सामने मंदिर के पास से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना 7 सितंबर की है। हे0का0 362 परमानंद अपने हमराही रिक्रूट कांस्टेबल अरुण कुमार के साथ सम्मन नोटिस तामील एवं जांच के सिलसिले में ग्राम जटौआ पहुंचे थे। गांव के बाहर सड़क पर एक पिकअप के पास कुछ लोगों में विवाद और मारपीट हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने एक राय होकर पुलिसकर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कर्मचारियों की नेम प्लेट भी तोड़ दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
घटना के संबंध में हे0का0 परमानंद की तहरीर पर थाना भोजीपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 713/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने मामले में अशोक पुत्र राधेश्याम, सरूजपाल पुत्र राधेश्याम, वेदप्रकाश पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम जटौआ तथा कामत प्रसाद पुत्र मुन्नालाल, निवासी ग्राम कमुआ मकरूक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना के दौरान शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज करने की बात स्वीकार करते हुए गलती की बात कही। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • 🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जेसीबी से कई पुरानी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। बताया गया है कि 12 दुकानदारों को जून महीने में नोटिस दिया गया था। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से दुकानें खाली करने के लिए करीब छह महीने की मोहलत मांगी थी, लेकिन उनकी मांग स्वीकार नहीं हुई। उनका कहना है कि इन दुकानों से ही उनके परिवारों की आजीविका चलती थी। वहीं, प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नकटादाना क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है, जिसके लिए पुरानी दुकानों को हटाया जा रहा है। ध्वस्तीकरण के दौरान दुकानदारों की ओर से विरोध और मोहलत की मांग भी सामने आई। कार्रवाई के चलते प्रभावित परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है। 📍 पीलीभीत
    1
    🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त

पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त
पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त
पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जेसीबी से कई पुरानी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
बताया गया है कि 12 दुकानदारों को जून महीने में नोटिस दिया गया था। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से दुकानें खाली करने के लिए करीब छह महीने की मोहलत मांगी थी, लेकिन उनकी मांग स्वीकार नहीं हुई। उनका कहना है कि इन दुकानों से ही उनके परिवारों की आजीविका चलती थी।
वहीं, प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नकटादाना क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है, जिसके लिए पुरानी दुकानों को हटाया जा रहा है।
ध्वस्तीकरण के दौरान दुकानदारों की ओर से विरोध और मोहलत की मांग भी सामने आई। कार्रवाई के चलते प्रभावित परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है।
📍 पीलीभीत
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अरिल नदी में बाइक समेत बहे तीन युवक, तलाश में जुटी SDRF और PAC अरिल नदी में बाइक समेत बहे तीन युवक, तलाश में जुटी SDRF और PAC बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डडुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल को पार करते समय एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गए। घटना 7 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई गई है।
    1
    अरिल नदी में बाइक समेत बहे तीन युवक, तलाश में जुटी SDRF और PAC
अरिल नदी में बाइक समेत बहे तीन युवक, तलाश में जुटी SDRF और PAC
बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डडुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल को पार करते समय एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गए। घटना 7 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई गई है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भुता से बड़ी खबर है। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को रूपापुर निवासी देव कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि युवती घर से करीब दो लाख के जेवर और दस हजार रुपये नकद भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चला। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है। भुता से बड़ी खबर है। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को रूपापुर निवासी देव कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि युवती घर से करीब दो लाख के जेवर और दस हजार रुपये नकद भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चला। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    भुता से बड़ी खबर है। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को रूपापुर निवासी देव कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि युवती घर से करीब दो लाख के जेवर और दस हजार रुपये नकद भी ले गई।
काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चला। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है।
भुता से बड़ी खबर है। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को रूपापुर निवासी देव कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि युवती घर से करीब दो लाख के जेवर और दस हजार रुपये नकद भी ले गई।
काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चला। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • डरुआपुर-डकोरा के पास अरिल नदी में बहे बिशारतगंज के दो युवकों के शव झाड़ियों में फंसे मिले, एक का पता नहीं* बिशारतगंज/बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के डरुआपुर-डकोरा के समीप बहने वाली अरिल नदी में सोमवार शाम बहे तीन युवकों में से दो के शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसे हुए बरामद हुए हैं। बताया गया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे निवासी बिशारतगंज के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रपटा पुल (काज-वे) पार कर रहे थे। नदी में तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बाइक असंतुलित होकर तेज धार में बह गई। देखते ही देखते तीनों बाइक समेत नदी में समा गए। मृतकों की पहचान - 1. प्रेम मौर्य पुत्र इतवारी लाल, निवासी बिशारतगंज 2. बिशन स्वरूप पुत्र विनोद वाल्मीकि, निवासी बिशारतगंज 3. नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज के रूप में हुई है। मंगलवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप के शव अरिल नदी के पास ही झाड़ियों में फंसे हुए मिले। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *खबर लिखे जाने तक नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज का कोई पता नहीं लग पाया है।* घटना के बाद से बिशारतगंज में मातम पसरा हुआ है।
    1
    डरुआपुर-डकोरा के पास अरिल नदी में बहे बिशारतगंज के दो युवकों के शव झाड़ियों में फंसे मिले, एक का पता नहीं*
बिशारतगंज/बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के डरुआपुर-डकोरा के समीप बहने वाली अरिल नदी में सोमवार शाम बहे तीन युवकों में से दो के शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसे हुए बरामद हुए हैं।
बताया गया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे निवासी बिशारतगंज के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रपटा पुल (काज-वे) पार कर रहे थे। नदी में तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बाइक असंतुलित होकर तेज धार में बह गई। देखते ही देखते तीनों बाइक समेत नदी में समा गए।
मृतकों की पहचान -
1. प्रेम मौर्य पुत्र इतवारी लाल, निवासी बिशारतगंज
2. बिशन स्वरूप पुत्र विनोद वाल्मीकि, निवासी बिशारतगंज
3. नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज
के रूप में हुई है।
मंगलवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप के शव अरिल नदी के पास ही झाड़ियों में फंसे हुए मिले। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*खबर लिखे जाने तक नितिन मौर्य पुत्र सूरजपाल मौर्य, निवासी बिशारतगंज का कोई पता नहीं लग पाया है।*
घटना के बाद से बिशारतगंज में मातम पसरा हुआ है।
    user_रवि
    रवि
    बरेली, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • रपटा पार करते समय बाइक समेत नदी में बहे तीन लोग, तलाश जारी तेज बहाव के चलते हुआ हादसा, SDRF-पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू अभियान रपटा पार करते समय बाइक समेत नदी में बहे तीन लोग, तलाश जारी तेज बहाव के चलते हुआ हादसा, SDRF-पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू अभियान बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डडुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव के बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग रपटा पार कर विशारतगंज की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बाइक समेत पानी में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों व्यक्ति नशे की हालत में बताए जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रपटा पार करने से रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। हादसे के बाद PAC फ्लड टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी में बही बाइक को बरामद कर बाहर निकाल लिया गया। वहीं नदी में बहे तीनों लोगों की तलाश के लिए लगातार सघन रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार लापता तीनों व्यक्तियों की पहचान और उनके नाम-पते की जानकारी जुटाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
    4
    रपटा पार करते समय बाइक समेत नदी में बहे तीन लोग, तलाश जारी

तेज बहाव के चलते हुआ हादसा, SDRF-पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू अभियान
रपटा पार करते समय बाइक समेत नदी में बहे तीन लोग, तलाश जारी
तेज बहाव के चलते हुआ हादसा, SDRF-पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू अभियान
बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डडुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव के बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग रपटा पार कर विशारतगंज की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बाइक समेत पानी में बह गए।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों व्यक्ति नशे की हालत में बताए जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रपटा पार करने से रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने।
हादसे के बाद PAC फ्लड टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी में बही बाइक को बरामद कर बाहर निकाल लिया गया। वहीं नदी में बहे तीनों लोगों की तलाश के लिए लगातार सघन रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार लापता तीनों व्यक्तियों की पहचान और उनके नाम-पते की जानकारी जुटाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.