लखनऊ के जोन-7 क्षेत्र स्थित चौपटिया चौराहे पर लल्ला बिरयानी के सामने एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का आरोप है कि यह निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और नियमों के विपरीत जाकर किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना उचित अनुमति के और मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे इस निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की निगरानी होने के बावजूद भी निर्माण कार्य लगातार जारी है। हालांकि, इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और एलडीए अधिकारियों की ओर से भी अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण पूरे मामले की जांच कर निर्माण की वैधता की जांच करे और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करे। अब देखना होगा कि शिकायतों के बाद एलडीए और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

- राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन CY-VAJRA' के तहत मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। इस संयुक्त अभियान में टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भोले-भाले लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उनका इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में करते थे। इसके बाद ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में बदलकर विदेश भेज दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 ATM कार्ड, 3 चेकबुक, 2 पासबुक, 3 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, ₹53,100 नकद और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। इस मामले में बीएनएस (BNS) और आईटी (IT) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।1
- लखनऊ में 12 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर में पौधा रोपण किया गया। यह आयोजन 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसके तहत व्यापारियों ने पूरे प्रदेश में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जी के आवाहन पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में टिम्बर व्यापारियों द्वारा आंवला, अशोक, अमरूद, सीताफल, नीम, जामुन, पीपल और बरगद सहित तमाम पौधे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत लगाए गए। इसी कड़ी में विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय के पास स्थित राजेंद्र नगर पार्क में ऐशबाग के बड़ी संख्या में टिम्बर व्यापारियों ने एकत्रित होकर पौधा रोपण किया और पूरे उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अख्तर खान, चित्रकूट से आए महंत वरुण अवस्थी, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज खान, विनोद शर्मा, सचिव वसीम अहमद, अनिल कुमार, अरविंद, विवेक पांडे, विशाल शर्मा, रूप कुमार, मुन्नू और नबी सहित दर्जनों टिम्बर व्यापारी उपस्थित रहे।3
- सुलतानपुर के चांदा कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली चांदा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदा चौराहे पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- लखनऊ के जोन-7 क्षेत्र स्थित चौपटिया चौराहे पर लल्ला बिरयानी के सामने एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का आरोप है कि यह निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और नियमों के विपरीत जाकर किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना उचित अनुमति के और मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे इस निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की निगरानी होने के बावजूद भी निर्माण कार्य लगातार जारी है। हालांकि, इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और एलडीए अधिकारियों की ओर से भी अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण पूरे मामले की जांच कर निर्माण की वैधता की जांच करे और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करे। अब देखना होगा कि शिकायतों के बाद एलडीए और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फन मॉल के सामने एक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ कार चला रही एक युवती ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस मौजूद है।1