Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुरसुरा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, मोरडी चौराहे पर निशुल्क भंडारा रूपनगढ़। सुरसुरा धाम में श्री वीर तेजाजी महाराज के दर्शन के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों से हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोरडी (अमृतनगर) ग्रामवासियों की ओर से किशनगढ़ मार्ग स्थित मोरडी चौराहे पर 2 सितंबर से 21 सितंबर तक निशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर रूपनगढ़ थाना पुलिस भी मुस्तैद है।
सुजीत सिंह चौहान
सुरसुरा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, मोरडी चौराहे पर निशुल्क भंडारा रूपनगढ़। सुरसुरा धाम में श्री वीर तेजाजी महाराज के दर्शन के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों से हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोरडी (अमृतनगर) ग्रामवासियों की ओर से किशनगढ़ मार्ग स्थित मोरडी चौराहे पर 2 सितंबर से 21 सितंबर तक निशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर रूपनगढ़ थाना पुलिस भी मुस्तैद है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सुरसुरा गांव में दुकान में घुसकर मारपीट, 25 हजार रुपए ले जाने का आरोप; तीन के खिलाफ मामला दर्ज रूपनगढ़ (अजमेर) । सुरसुरा गांव में दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करने, दुकान में तोड़फोड़ करने और गल्ले में रखे 25 हजार रुपए ले जाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर रूपनगढ़ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवाद के अनुसार, सुरसुरा निवासी किशनलाल जाट (48) 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे अपने बेटे विकास के साथ दुकान में बैठकर गल्ले का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रामचरण पुत्र रोडू, नर्मदा पत्नी रामचरण और सर्वेश्वर पुत्र रामचरण दुकान के अंदर आए। परिवादी का आरोप है कि पानी डालने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंसों एवं लकड़ियों से उसके साथ मारपीट की। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने आए किशनलाल के बेटे विकास को भी धक्का देकर दूर गिरा दिया गया। आरोपियों ने दुकान में रखा सामान इधर-उधर बिखेर दिया तथा काउंटर उठाकर बाहर पटक दिया। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपए ले जाने का आरोप है। जाते समय दोबारा टोकने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने की बात भी परिवाद में कही गई है। परिवादी के अनुसार, मारपीट में उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। न्यायालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर रूपनगढ़ थाना पुलिस ने 3 सितंबर 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच एएसआई बनवारी लाल को सौंपी गई है। पुलिस घटना में लगाए गए मारपीट, तोड़फोड़ और रुपए ले जाने के आरोपों की जांच कर रही है।1
- जन्माष्टमी पर आज रूपनगढ़ में गूंजेगा कान्हा का नाम, मंदिरों में सजेगी आकर्षक झांकियां रूपनगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज रूपनगढ़ में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। जन्माष्टमी को लेकर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। लाल दरवाजा के पास स्थित कुमावत समाज मंदिर परिसर के श्री सांवलिया मंदिर, रूप श्याम बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शाम से ही धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा तथा आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। शाम को भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। जन्माष्टमी को लेकर पूरे रूपनगढ़ में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- खरीफ की तिल फसल में हुआ रोग ,अन्न दाता किसान है परेशान। राजस्थान में इस वर्ष से खरीफ फसल में तिलन की फसलों में भयंकर रोग के कारण से और बरसात की कमी के कारण से तिल की फसल रोग ग्रस्त होने से ,किसानों की आमदनी में भयंकर कमी आने की आशंका है। तिलों में पत्ते पीले पड़ गए हैं, और उनके फल लगने वाले स्थान पर भीभयंकर रोग की चपेट आ चुकी है।ऐसी स्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की आशंका है, और तिलों की फसल में पैदावार की कमी भी होगी। करकेड़ी गांव के -श्याम नगर में आज 2 किसानों श्री गिरधारी लाल सैनी, पुनम चन्द सांखला के खेत पर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि इस साल तिल की फसल में फायलोडी रोग होने से और कालिया होने से पत्ते पीले पड़ने से फसलों की आमदनी कम होगी। चिंताजनक विषय है।1
- पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह का किया खुलासा, बैंक खाते किराए पर देने और लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार फागी थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले का खुलासा करते हुए गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है वहीं पुलिस ने बैंक खाता किराए पर देने वाले आरोपी राकेश गुर्जर और खाता किराए पर लेने वाले आरोपी इंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी 1 लाख 35 हजार 999 रुपए की राशि भी बरामद की है। वही फागी थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश गुर्जर ने अपना बैंक खाता किराए पर दिया था, जबकि इंदर सिंह ने उस खाते को किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के छह राज्यों में अलग-अलग साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी संगठित साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई। फागी थाना अधिकारी पुष्पेंद्र बंसीवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब साइबर फ्रॉड की रकम के स्रोत, खातों के इस्तेमाल और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है।1
- निर्दलीय प्रत्याशी महेश रामचंद्रका ने लगाए दबाव और धमकाने के आरोप प्रेस नोट जारी कर बोले—भाजपा टिकट का आश्वासन मिलने के बाद बदला फैसला, नामांकन वापस लेने के लिए बनाया गया दबाव कुचामन सिटी। नगरपरिषद चुनाव को लेकर कुचामन सिटी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड संख्या 27 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे महेश रामचंद्रका ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर भाजपा के कुछ पदाधिकारियों एवं नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामचंद्रका ने दावा किया है कि उन्हें पहले भाजपा की ओर से टिकट दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर किसी अन्य व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी बना दिया गया। इसके बाद जब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। रामचंद्रका ने अपने प्रेस नोट में आरोप लगाया कि निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद से ही उन्हें लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि परिस्थितियां इतनी गंभीर हो गईं कि उन्हें कुछ समय के लिए अपना घर तक छोड़ना पड़ा। उनका आरोप है कि इस दौरान पुलिस कई बार उनके घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। दो दिनों में छह बार पुलिस पहुंचने का दावा महेश रामचंद्रका ने प्रेस नोट में दावा किया कि पिछले दो दिनों के दौरान पुलिस करीब छह बार उनके घर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के बार-बार घर पहुंचने से परिवार के लोगों में भी चिंता का माहौल बना रहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके एक मित्र तथा डीडवाना में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर भी पुलिस भेजी गई। रामचंद्रका का आरोप है कि इन घटनाओं का उद्देश्य उन पर दबाव बनाकर चुनाव मैदान से हटाना और नामांकन वापस करवाना था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और वार्डवासियों के समर्थन के चलते चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर धमकाने का आरोप प्रेस नोट में रामचंद्रका ने पल्लव राय नामक व्यक्ति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए उन्हें धमकाया गया। रामचंद्रका ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव से पीछे हटने के लिए अलग-अलग माध्यमों से दबाव का सामना करना पड़ा। वहीं, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रवि गट्टाणी पर भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा उपखंड अधिकारी के समक्ष शिकायत देकर रामचंद्रका का नामांकन निरस्त करवाने का प्रयास किया गया। रामचंद्रका ने इसे चुनाव लड़ने के अपने अधिकार को प्रभावित करने का प्रयास बताया है। बोले—चुनाव लड़ना हर नागरिक का अधिकार महेश रामचंद्रका ने अपने प्रेस नोट में कहा कि भारत में प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इस अधिकार को प्रभावित करने और उन्हें चुनाव मैदान से हटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें वार्डवासियों का समर्थन नहीं मिलता तो वे शायद इतने दबाव के बीच चुनाव मैदान में टिक नहीं पाते, लेकिन जनता के सहयोग और समर्थन ने उन्हें मजबूती दी है। रामचंद्रका ने कहा कि वे वार्ड के मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क में हैं और जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। विकास और समस्याओं के समाधान का किया दावा निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने बयान में कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाना और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनती है तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, बिजली-पानी सहित आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। जनता के सहयोग से चुनाव लड़ रहा हूं और जीतकर वार्ड के विकास तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करूंगा।" आरोपों की पुष्टि संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया से होगी गौरतलब है कि महेश रामचंद्रका की ओर से जारी प्रेस नोट में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों एवं नेताओं पर दबाव बनाने, धमकाने और नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। वहीं, जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से भी समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। नगरपरिषद चुनाव के बीच वार्ड संख्या 27 से जुड़े इन आरोपों ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अब देखना होगा कि आरोपों को लेकर संबंधित पक्ष क्या प्रतिक्रिया देते हैं और चुनावी मैदान में इसका असर किस तरह दिखाई देता है।4
- store ki dukaan band karaen tarikh 4 aur time चार-पांच1
- बहुत ही हाईटेक एंबुलेंस से ऐसी बहुत सी एंबुलेंस होनी चाहिए गरीब परिवार पर ध्यान देना चाहिए सही है भाई सरकारों को संज्ञान लेना चाहिए गरीब परिवार पर ध्यान देना चाहिए ऐसी एम्बुलेंस होनी चाहिए हिंदुस्तान में1
- निम्बार्कपीठ में 5 सितंबर को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-माधव के पुष्प बंगला की सजेगी झांकी रूपनगढ़। समीपवर्ती अखिल भारतीय निम्बार्काचार्यपीठ श्रीनिम्बार्कतीर्थ में 5 सितंबर शनिवार को जगद्गुरु श्रीजी महाराज के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर निम्बार्कपीठ को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है, वहीं मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निम्बार्कपीठ के सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार सुबह भगवान की मंगला आरती होगी। इसके पश्चात श्रृंगार आरती के दौरान भगवान राधामाधव प्रभु एवं भगवान सर्वेश्वर प्रभु की मनमोहक पुष्प बंगला झांकी सजाई जाएगी। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं रात्रि में मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक झूले, पुष्प बंगला एवं पलना के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। धार्मिक आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं में पंचामृत एवं पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्माष्टमी महोत्सव के तहत शुक्रवार को पुजारी संदीप शर्मा, मयंक तिवारी, हर्ष एवं रौनक ने भगवान राधामाधव प्रभु का विशेष श्रृंगार किया। मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट से निम्बार्कपीठ का नजारा भी देखते ही बन रहा है। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।1