Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा। उसके साथी मौके से भाग निकले। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक ग्रामीण की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है।
B.NEWS BUDAUN
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा। उसके साथी मौके से भाग निकले। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक ग्रामीण की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में उतारने का पर्व हैं नवरात्रि : संजीव गायत्री शक्तिपीठ पर मां चंद्रघंटा की आराधना, विश्व कल्याण को दीं विशेष आहुतियां| बदायूॅं / शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भव्य आरती की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री महामंत्र की गूंज रही। आत्मीय परिजनों ने गायत्री महायज्ञ किया। यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-शांति और जनमंगल की कामना की गई। परिव्राजक लेखराज जायसवाल और ब्रजकिशोर ने वेदमंत्रोंच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, पराक्रम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनकी कृपा से साधक निर्भय होकर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नवरात्र शक्ति उपासना के साथ आत्मशुद्धि, सद्विचार और श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में उतारने का पर्व है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य यजमान नरेंद्र पाल शर्मा, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक माया सक्सेना और वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा ने मां चंद्रघंटा का पूजन किया। इस मौके पर तमाम गायत्री परिजन मौजूद रहे।1
- प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी नई सराय में नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर मुस्कान लाया इनरव्हील क्लब बदायूं जिला रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायूं। इनरव्हील क्लब बदायूं द्वारा आंगनवाड़ी में सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों को आर्ट कॉपी, कलर, पेंसिल एवं बिस्किट वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना था। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी एवं सचिव पूजा रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिचा, श्वेता एवं अंजना भी उपस्थित रहीं। क्लब समाज सेवा के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।4
- पांचवें दिन भी धरना जारी रहा मालवीय आवास गृह, बदायूँ भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व मेंअनिश्चितकालीन धरने का पाँचवाँ दिन (13 अक्टूबर) मुख्य मुद्दा: सरकारी भूमि, सार्वजनिक रास्तों और मुख्य नालों पर अवैध कब्जा तथा प्रशासनिक लापरवाही। पूरा मामला क्या है? भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बदायूँ में भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किया गया है, जिस पर प्रशासन सुस्त रवैया अपनाए हुए है। प्रमुख शिकायतें निम्नलिखित हैं: सार्वजनिक रास्ता और नाला बंद: बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नई सराय क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा आठ फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते और मुख्य नाले की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। आवागमन और जलभराव की समस्या: रास्ता बंद होने से आम जनता का आवागमन बाधित हो गया है। साथ ही, मुख्य नाले पर निर्माण होने से उसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, जिससे भविष्य में आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। अस्पताल के पास अवैध निर्माण: दिलशाद अब्बासी और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि रास्ता बंद करके अस्पताल के पास की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है, और अस्पताल परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर भी इसी सरकारी जमीन पर बना हुआ है। प्रेमवती की भूमि का विवाद: भगवान दास प्रेमवती की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को भी हटवाने और उसके त्वरित निस्तारण की मांग की गई है। प्रमुख माँगे निष्पक्ष पैमाइश: बीएसएनएल कार्यालय के पीछे स्थित सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्तों की तत्काल निष्पक्ष नाप (पैमाइश) कराई जाए। अतिक्रमण मुक्ति: सार्वजनिक रास्तों और मुख्य नाले को तुरंत अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। सख्त कानूनी कार्रवाई: सरकारी संपत्ति और रास्तों पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष सतीश साहू और जिला प्रचार मंत्री शरीफ अब्बासी ने कड़े तेवर दिखाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द निष्पक्ष पैमाइश कराकर अवैध कब्जे नहीं हटाए गए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भाकियू (चढूनी) संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरने में प्रमुख रूप से उपस्थित लोग इस पाँचवें दिन के धरने में जिलाध्यक्ष सतीश साहू, शरीफ अब्बासी, बीयीशुदास, लईल अब्बासी, दिलशाद अब्बासी, यादवेंद्र सिंह, नूरुद्दीन, भगवान दास प्रेमा, परवेज, बादशाह, कल्लू, जुबैर, अबरार, सुभान, मुनव्वर, नौशाद, इस्लाम रजा, ताहिर अब्बासी, फैज अब्बासी, अरमान अब्बासी, आजम अब्बासी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- उझानी मेला शुरू आइए और स्वादिष्ट चाट पकौड़ी का आंनद लिजिए।1
- श्री रामलीला महोत्सव उझानी में श्री राम जन्म की लीला दिखलाई गयी दिनांक 13-10-26 दिन मंगलवार को रात्रि में श्री हरि रासलीला मंडली वृन्दावन के पात्रों द्वारा श्री राम जन्म की लीला दिखलाई गयी एवं श्री आलोक अग्रवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी एवं पुत्री के आकर श्री रामचन्द्र जी की आरती एवं पुजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया4
- उझानी मे हुए संड़क हादसे में घायल एक ग्रामीण को डाक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में मची चीत्कार उझानी(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक ने एक बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलो को उपचार के लिए राजकीय मेडीकल कालेज भेजा जहां डाक्टरों ने एक को बाप को मृत घोषित कर बेटे का इलाज शुरू कर दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक का उझानी अस्पताल में इलाज जारी है। उझानी क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी यादराम पुत्र सुखराम अपने बेटे महेन्द्र के साथ बाइक से मंगलवार की देर शाम उझानी किसी काम से आ रहे थे। बताते है कि गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप उझानी की ओर से आ रही तेज गति की बाइक सवार ने यादराम की बाइक को सीधी टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप बाइक सवार बाप-बेटा सड़क पर जा गिरे। बताते है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक ने दोनों को रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार अपनी बाइक से उछल कर मिट्टी में जा गिरा जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। बताते है कि हादसे पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई और गंभीर रूप से घायल बाप-बेटे को उपचार के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया। बताते है कि मेडीकल कालेज में डाक्टरों ने यादराम को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पुत्र महेन्द्र का इलाज शुरू कर दिया। यादराम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।1
- बदायूं: वजीरगंज में व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी 🚨 बदायूं: वजीरगंज में व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी 📍 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की घटना सामने आई है। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूं डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटना और पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। 📺 जनपद न्यूज़ 24 यूपी सच की आवाज़, जनता के साथ #बदायूं #वजीरगंज #UPPolice #CrimeNews #जनपदन्यूज24यूपी1
- बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में मंगलवार को दिनदहाड़े ग्रामीण की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा। उसके साथी मौके से भाग निकले। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक ग्रामीण की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है।1