logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत,दर्जनों घायल,अजीतमल क्षेत्र में कोहराम, तीन की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर अजीतमल,औरैया। क्षेत्र में सोमवार , मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दलेलनगर निवासी सितारा पत्नी मजीद को अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शेखपुर अजीतमल निवासी राजेश पुत्र सूबेदार सिंह (50) को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसों में गिरधारीपुरा निवासी अनमोल (12), गढ़ श्रीनगर अटसू निवासी अनूप (40), ओम (9), पूजा (30), भाषण निवासी पिंटू (44), झींझक कानपुर देहात निवासी महेश (35) व सूरज (15), अजीतमल निवासी देवराज (20), मीरपुर निवासी प्रियंका (22), हिमांशु (18) व सेवा (15), शेखपुर निवासी आनंद (42) सहित अन्य लोग घायल हुए। घायलों में सूरज, आनंद सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने व सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

2 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत,दर्जनों घायल,अजीतमल क्षेत्र में कोहराम, तीन की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर अजीतमल,औरैया। क्षेत्र में सोमवार , मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दलेलनगर निवासी सितारा पत्नी मजीद को अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शेखपुर अजीतमल निवासी राजेश पुत्र सूबेदार सिंह (50) को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसों में गिरधारीपुरा निवासी अनमोल (12), गढ़ श्रीनगर अटसू निवासी अनूप (40), ओम (9), पूजा (30), भाषण निवासी पिंटू (44), झींझक कानपुर देहात निवासी महेश (35) व सूरज (15), अजीतमल निवासी देवराज (20), मीरपुर निवासी प्रियंका (22), हिमांशु (18) व सेवा (15), शेखपुर निवासी आनंद (42) सहित अन्य लोग घायल हुए। घायलों में सूरज, आनंद सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने व सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नगरिया तिराहे से शुरू होकर ब्लॉक चौराहे होते हुए संवेदनशील गौतला गांव तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने व्यापारियों से संवाद कर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। फ्लैग मार्च में सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक राशिद, पीएसी बल व पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने नगरिया तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा गौतला गांव में खराब पड़े कैमरों को सही तरीके से चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    1
    औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नगरिया तिराहे से शुरू होकर ब्लॉक चौराहे होते हुए संवेदनशील गौतला गांव तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने व्यापारियों से संवाद कर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
फ्लैग मार्च में सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक राशिद, पीएसी बल व पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने नगरिया तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा गौतला गांव में खराब पड़े कैमरों को सही तरीके से चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया।
    1
    औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ck Singh
    1
    Post by Ck Singh
    user_Ck Singh
    Ck Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • औरैया -- जनपद की ऐतिहासिक धरती पर हर बर्ष की भांति इस बर्ष भीं होली के पावन त्यौहार पर औरैया के फूलगंज मैदान में महामूर्ख सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम, फाग, व बच्चो द्वारा अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    4
    औरैया -- जनपद की ऐतिहासिक धरती पर हर बर्ष की भांति इस बर्ष भीं होली के पावन त्यौहार पर औरैया के फूलगंज मैदान में महामूर्ख सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम, फाग, व बच्चो द्वारा अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति औरैया द्वारा होली के अवसर पर आयोजित किये गए महामूर्ख सम्मेलन के मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ महामूर्खाधीस की उपाधि से व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई जी को नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों व महिलाओं की उपस्थिति रही।
    4
    फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति औरैया द्वारा होली के अवसर पर आयोजित किये गए महामूर्ख सम्मेलन 
के मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ महामूर्खाधीस की उपाधि से व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई जी को नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों व महिलाओं की उपस्थिति रही।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ➡️जनपद औरैया में होली, रमज़ान व अन्य आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर। ➡️पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र के नेतृत्व में थाना अछल्दा क्षेत्र के कस्बा अछल्दा व गौतला में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। ➡️संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ➡️ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। ➡️आमजन से सीधा संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। ➡️अफवाह फैलाने वालों व अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    3
    ➡️जनपद औरैया में होली, रमज़ान व अन्य आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर।
➡️पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र के नेतृत्व में थाना अछल्दा क्षेत्र के कस्बा अछल्दा व गौतला में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
➡️संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
➡️ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
➡️आमजन से सीधा संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
➡️अफवाह फैलाने वालों व अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अजीतमल। कस्बे के आज़ाद नगर मोहल्ले में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क़स्बा के आज़ाद नगर मोहल्ला निवासी शकुंतिला पत्नी स्वर्गीय उदय नारायण 27 तारीख को अपनी बेटी प्राची के साथ लखनऊ दवाई लेने गई थीं। घर पर उनका बेटा प्रिंस पोरवल मौजूद था, लेकिन वह भी 28 तारीख की सुबह परीक्षा देने के लिए बाहर चला गया। इसके बाद मकान पूरी तरह से सूना हो गया, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता के अनुसार 2 तारीख को जब शकुंतला वापस अपने घर लौटीं तो मुख्य दरवाज़ा खुला हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े गए थे। घर में रखी नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब मिला। पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने के चार जोड़ी कान के झुमके, एक बड़ी माला, एक टीका, बिछुआ लगभग 300 ग्राम, एक जेंट्स अंगूठी, एक मंगलसूत्र शामिल है। इसके अलावा चांदी के जेवरात में पांच पायल (एक 250 ग्राम, दो 100-100 ग्राम, दो 50-50 ग्राम), लगभग 250 ग्राम लच्छे, 100 ग्राम की चांदी की गाय, 100 ग्राम की चांदी की दीया, एक चांदी का पेंडेंट, एक चांदी की प्लेट भी चोरी हो गई। नकदी के रूप में करीब 30 हजार रुपये भी घर से गायब बताए गए हैं। साथ ही पांच पीतल के बर्तन और एक तलवार भी चोर उठा ले गए। चोरी की घटना देख पीड़िता के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    अजीतमल। कस्बे के आज़ाद नगर मोहल्ले में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क़स्बा के आज़ाद नगर मोहल्ला निवासी शकुंतिला पत्नी स्वर्गीय उदय नारायण 27 तारीख को अपनी बेटी प्राची के साथ लखनऊ दवाई लेने गई थीं। घर पर उनका बेटा प्रिंस पोरवल मौजूद था, लेकिन वह भी 28 तारीख की सुबह परीक्षा देने के लिए बाहर चला गया। इसके बाद मकान पूरी तरह से सूना हो गया, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता के अनुसार 2 तारीख को जब शकुंतला वापस अपने घर लौटीं तो मुख्य दरवाज़ा खुला हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े गए थे। घर में रखी नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब मिला। पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने के चार जोड़ी कान के झुमके, एक बड़ी माला, एक टीका, बिछुआ लगभग 300 ग्राम, एक जेंट्स अंगूठी, एक मंगलसूत्र शामिल है। इसके अलावा चांदी के जेवरात में पांच पायल (एक 250 ग्राम, दो 100-100 ग्राम, दो 50-50 ग्राम), लगभग 250 ग्राम लच्छे, 100 ग्राम की चांदी की गाय, 100 ग्राम की चांदी की दीया, एक चांदी का पेंडेंट, एक चांदी की प्लेट भी चोरी हो गई। नकदी के रूप में करीब 30 हजार रुपये भी घर से गायब बताए गए हैं। साथ ही पांच पीतल के बर्तन और एक तलवार भी चोर उठा ले गए। चोरी की घटना देख पीड़िता के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया। फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति औरैया द्वारा होली के अवसर पर हर वर्ष की भांति महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत फाग गायन, हास्य कवियों द्वारा हास्य रचनाएं सुनाई गई एवं छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य, सभासद गण एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।
    2
    औरैया। फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति औरैया द्वारा होली के अवसर पर हर वर्ष की भांति महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत फाग गायन, हास्य कवियों द्वारा हास्य रचनाएं सुनाई गई एवं छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य, सभासद गण एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ⏭️होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना अछल्दा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अछल्दा व गौतला में भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा ड्रोन से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । आमजन से वार्ता कर सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।
    2
    ⏭️होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना अछल्दा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अछल्दा व गौतला में भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा ड्रोन से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । 
आमजन से वार्ता कर सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.