Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और राष्ट्रप्रेम का संदेश! 🇮🇳 भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वावधान में साइकिल मैन भदोही अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में भव्य जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर नीलिमा एंटरटेनमेंट के निर्माता डॉ. अरविंद के. दीक्षित एवं अध्यक्ष श्रीमती रमा दीक्षित ने साइकिल यात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। 🚴♂️ साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं। 🌳 वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं। 🧘 योग करें, निरोग रहें। डॉ. अरविंद के. दीक्षित का संदेश: तंदुरुस्ती और हरित पर्यावरण का आधार है साइकिल। रमा दीक्षित का संदेश: स्वस्थ रहेगी नारी, तभी तो तरक्की करेगी पीढ़ी हमारी। 📍 गोपीगंज से औराई तक जनजागरूकता का संदेश।
The Bhadohi News
स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और राष्ट्रप्रेम का संदेश! 🇮🇳 भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वावधान में साइकिल मैन भदोही अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में भव्य जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर नीलिमा एंटरटेनमेंट के निर्माता डॉ. अरविंद के. दीक्षित एवं अध्यक्ष श्रीमती रमा दीक्षित ने साइकिल यात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। 🚴♂️ साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं। 🌳 वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं। 🧘 योग करें, निरोग रहें। डॉ. अरविंद के. दीक्षित का संदेश: तंदुरुस्ती और हरित पर्यावरण का आधार है साइकिल। रमा दीक्षित का संदेश: स्वस्थ रहेगी नारी, तभी तो तरक्की करेगी पीढ़ी हमारी। 📍 गोपीगंज से औराई तक जनजागरूकता का संदेश।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और राष्ट्रप्रेम का संदेश! 🇮🇳 भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वावधान में साइकिल मैन भदोही अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में भव्य जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर नीलिमा एंटरटेनमेंट के निर्माता डॉ. अरविंद के. दीक्षित एवं अध्यक्ष श्रीमती रमा दीक्षित ने साइकिल यात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। 🚴♂️ साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं। 🌳 वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं। 🧘 योग करें, निरोग रहें। डॉ. अरविंद के. दीक्षित का संदेश: तंदुरुस्ती और हरित पर्यावरण का आधार है साइकिल। रमा दीक्षित का संदेश: स्वस्थ रहेगी नारी, तभी तो तरक्की करेगी पीढ़ी हमारी। 📍 गोपीगंज से औराई तक जनजागरूकता का संदेश।1
- *तंदुरुस्ती और हरित पर्यावरण का आधार है साइकिल – डॉ. अरविंद के. दीक्षित* *स्वस्थ रहेगी नारी, तभी तो तरक्की करेगी पीढ़ी हमारी - रमा दीक्षित* गोपीगंज भदोही। धरती को बचाने और इंसानी सेहत को एक नई जिंदगी देने के संकल्प के साथ शुक्रवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने एक ऐसा ऐतिहासिक और भव्य जागरूकता महा-अभियान छेड़ा, जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई चेतना फूंक दी है। पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में जब साइकिलों का काफिला सड़कों पर उतरा, तो नजारा देखने लायक था। इस महा-यात्रा का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ सोई हुई पर्यावरण चेतना को जगाना है, बल्कि हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की उस ज्वाला को प्रज्वलित करना है जो देश की प्रगति का आधार है। *राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से* इस भव्य साइकिल यात्रा का शुभारंभ होकर जन-जागरूकता का संदेश समेटे यह अमवा, लालानगर, माधोसिंह, औराई जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए *श्री जी ढाबा उगापुर* पहुँची। साइकिल यात्रा के गंतव्य पर पहुँचते ही संपूर्ण वातावरण उत्सव के उल्लास से सराबोर हो उठा। नीलिमा एंटरटेनमेंट के *निर्माता डॉ. अरविंद के. दीक्षित एवं अध्यक्ष श्रीमती रमा दीक्षित के कुशल व ओजस्वी नेतृत्व में फिल्म के निर्देशक सत्य सिंह, मुख्य अभिनेता राहुल सिंह, अभिनेत्री रेशमा शेख, हास्य कलाकार सब लाल धारी* सहित समस्त कलाकारों ने अभूतपूर्व आत्मीयता का परिचय दिया। पुष्पवर्षा, हर्षध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच, इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर अत्यंत ऐतिहासिक एवं भव्य अभिनंदन किया गया। *नीलिमा एंटरटेनमेंट के निर्माता डॉ. अरविंद के. दीक्षित* ने कहा कि साइकिल मात्र एक वाहन नहीं, बल्कि आरोग्यता का वरदान है। यह न केवल हमारे शरीर को वज्र सा सुदृढ़ और ऊर्जावान बनाए रखती है, बल्कि बहुमूल्य ईंधन की बूंद-बूंद बचाकर राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने बल देकर कहा कि जब-जब पैडल घूमते हैं, तब-तब हमारी धरा को प्रदूषण से मुक्ति मिलती है और एक सुरक्षित, हरित एवं जीवंत पर्यावरण का नव-सृजन होता है।" *नीलिमा एंटरटेनमेंट की अध्यक्ष श्रीमती रमा दीक्षित* ने कहा है कि महिलाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए रोज सुबह आधा घंटा योग-व्यायाम जरूर करना चाहिए। नारी ही परिवार का आधार है; उसका स्वस्थ रहना ही पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी की उन्नति की कुंजी है। नीलिमा एंटरटेनमेंट के निर्माता डॉ. अरविंद के. दीक्षित एवं अध्यक्ष श्रीमती रमा दीक्षित ने संयुक्त रूप से *हरी झंडी दिखाकर* इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया। पुनः प्रारंभ हुई यह चेतना साइकिल यात्रा *उगापुर, नार्थुआ, उपरौथ, चक भवानी, चक भौरा* के विभिन्न अंचलों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का अदम्य उत्साह और संकल्प देखते ही बनता था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोष के साथ सभी यात्रियों ने एक सुर में संकल्प लिया—'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' जनमानस को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करने का यह पुनीत अभियान अपने उद्देश्य को पूरा करते हुए *औराई चौराहा* पहुँचा, जहाँ हर्षोल्लास के साथ इसका भव्य समापन हुआ। इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, राहुल सिंह, रेशमा शेख, सत्य सिंह, सबलाल धारी, चंद्रभूषण उपाध्याय, विवेक मिश्रा, जलज दीक्षित, मनीष वर्मा, बिट्टू सिंह, प्रमोद मौर्या, परवेज अली खान, बनारसी बिंद, रितिक कनौजिया, जिगर गुप्ता, अहेम मोदनवाल, अबू हुरैरा अंसारी, आदर्श बिंद, आशीष बिंद, राजा बिंद, अज़हान खान, संदीप बिंद, इस्माइल अंसारी, अभी कनौजिया, इरफान अंसारी, राजेंद्र बिंद, हिमांशु बिंद, नैतिक कनौजिया, रोहित बिंद, उज्जवल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।1
- भदोही: राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी, आक्रोश बढ़ने के बाद सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ FIR भदोही, यूपी: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गोपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पार्टी के भदोही जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की तहरीर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम की तीन आईडी ‘raj shooter official’, ‘m raj shooter’ और ‘m shooter’ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के मुताबिक, 23 अक्टूबर से राजा भैया के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि इससे पहले भी अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। 28 अक्टूबर को दी गई शिकायत के साथ संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रतियां भी पुलिस को सौंपी गईं हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठनों, करणी सेना समेत जनसत्ता दल से जुड़े लोगों में आक्रोश व्याप्त था। लगातार कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत भी की जा रही थी। इसको लेकर जनसत्ता दल के मिर्जापुर, भदोही जिलाध्यक्ष व हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्वी यूपी अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एएसपी को पत्रक भी सौंपा था। मामला तूल पकड़ने और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। चर्चा है कि जिस सोशल मीडिया ID पर एफआईआर दर्ज की गई। उसको संचालित करने वाला युवक गोपीगंज थाना क्षेत्र के बलनपुर गांव का रहनेवाला है। हालांकि, संबंधित आईडी के संचालन और धमकी भरे वीडियो या संदेश पोस्ट करने में उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट – राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया, पूर्वी यूपी अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी भदोही: राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी, आक्रोश बढ़ने के बाद सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ FIR भदोही, यूपी: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गोपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पार्टी के भदोही जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की तहरीर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम की तीन आईडी ‘raj shooter official’, ‘m raj shooter’ और ‘m shooter’ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के मुताबिक, 23 अक्टूबर से राजा भैया के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि इससे पहले भी अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। 28 अक्टूबर को दी गई शिकायत के साथ संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रतियां भी पुलिस को सौंपी गईं हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठनों, करणी सेना समेत जनसत्ता दल से जुड़े लोगों में आक्रोश व्याप्त था। लगातार कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत भी की जा रही थी। इसको लेकर जनसत्ता दल के मिर्जापुर, भदोही जिलाध्यक्ष व हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्वी यूपी अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एएसपी को पत्रक भी सौंपा था। मामला तूल पकड़ने और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। चर्चा है कि जिस सोशल मीडिया ID पर एफआईआर दर्ज की गई। उसको संचालित करने वाला युवक गोपीगंज थाना क्षेत्र के बलनपुर गांव का रहनेवाला है। हालांकि, संबंधित आईडी के संचालन और धमकी भरे वीडियो या संदेश पोस्ट करने में उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट – राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया, पूर्वी यूपी अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी1
- वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे, *काश आज वह दौर लौट आये।* आज से लगभग 100 साल पहले, 1926 के भारत में धनतेरस कैसे मनाई जाती थी? जब न online shopping थी, न branded gold coins, न electric lights और न packaged sweets—तब Dhanteras का असली अर्थ क्या था? वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे, *काश आज वह दौर लौट आये।*1
- जीबीएएमएस में धूमधाम से मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया एकजुटता का संदेश जीबीएएमएस में धूमधाम से मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया एकजुटता का संदेश मिर्जापुर, 30 अक्टूबर 2026। घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (जीबीएएमएस), मिर्जापुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत – विविधता में एकता, एकजुटता में शक्ति’ रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से देशी रियासतों का एकीकरण कर मजबूत एवं अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई, जिसमें बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय एकता शपथ रही। इसमें विद्यार्थियों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ‘विविधता में एकता: एक सशक्त एवं एकजुट भारत का निर्माण’ विषय पर सामग्री लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. ज़ीशान अमीर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि भारत की वास्तविक ताकत उसकी विविधता, आपसी सम्मान और एकजुटता में निहित है।3
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- वाराणसी स्नातक खण्ड का चुनाव जीतने के बाद स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पार्टी व कार्यकताओं का धन्यवाद किया1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4