Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर के धामपुर मे आज शाम एसटीएफ मेरठ की टीम पहुंची। टीम ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बताने वाले मनोज चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी त्रिलोकावाला, थाना नगीना को धामपुर के गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास से हिरासत में लिया एसटीएफ प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया की आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बताकर पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर रौब गालिब करता था। आरोपी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मेरठ एसटीएफ ने जाल बिछाकर फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को धर दबोचा। एसटीएफ की टीम फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को हिरासत में लेकर धामपुर कोतवाली में ही डटी रही। देर रात तक हिरासत में लिए गए फर्जी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।
Saleem Ahmad Journalist
बिजनौर के धामपुर मे आज शाम एसटीएफ मेरठ की टीम पहुंची। टीम ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बताने वाले मनोज चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी त्रिलोकावाला, थाना नगीना को धामपुर के गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास से हिरासत में लिया एसटीएफ प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया की आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बताकर पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर रौब गालिब करता था। आरोपी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मेरठ एसटीएफ ने जाल बिछाकर फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को धर दबोचा। एसटीएफ की टीम फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को हिरासत में लेकर धामपुर कोतवाली में ही डटी रही। देर रात तक हिरासत में लिए गए फर्जी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- (बिजनौर झालू) खेत से हरा चारा लेकर घर लौट रहे किसान के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर के पास बरूकी मार्ग क्षेत्र में अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे किसान के बैल पर गिर पड़ा। तेज करंट की चपेट में आते ही बैल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।, जबकि बुग्गी चला रहा किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के समय बुग्गी पर एक बच्ची और दो महिलाएं भी सवार थीं। हालात की गंभीरता को समझते हुए दोनों महिलाओं और बच्ची ने फुर्ती दिखाकर बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित निकल आए,। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और झालू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पशु चिकित्सक डॉ. अनुपम जैन और फार्मासिस्ट जसबीर सिंह राणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत बैल का परीक्षण किया। घटनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष डॉ. कर्मेंद्र चौधरी भी पहुंचे और पीड़ित किसान के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तार और ढीली बिजली लाइनें किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। कभी फसलें बर्बाद होती हैं, तो कभी जान-माल का नुकसान हो जाता है।, लेकिन बिजली विभाग जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई सुदेश कुमार ने विभागीय लापरवाही से इनकार किया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने क्षेत्र की बिजली लाइनों की तत्काल जांच, जर्जर तार बदलने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन टिकेत नगर अध्यक्ष झालू कर्मेंद्र चौधरी, विनीत चौधरी, नितिन कुमार, मोनू चिकारा, अरविंद चौधरी, टिंकू,नेतागण मोजूद रहे।1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर | धामपुर धामपुर में नहटौर रोड पर गांव हर्रा से आगे बड़ा हादसा हो गया। अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ➡️ हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित ➡️ ट्रक पलटते ही सड़क पर बिखरा अनाज ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ➡️ ट्रैफिक सुचारु कराने के प्रयास जारी 📌 राहत की बात—फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 📌 पुलिस मामले की जांच में जुटी, ट्रक हटवाने का काम जारी #BreakingNews #Bijnor #Dhampur #TruckAccident #UPPolice #TNNews1
- फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप जनपद बिजनौर के धामपुर में खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का डिप्टी कमिश्नर बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गांठने वाला शख्स कानून के शिकंजे में आ गया है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को मेरठ एसटीएफ द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज कुमार लंबे समय से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। वह अफसरों पर दबाव बनाकर अवैध लाभ उठाने की कोशिश करता था। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी को धामपुर के नगीना मार्ग स्थित उसके मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए मनोज कुमार को एसटीएफ मेरठ अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष1
- उत्तर प्रदेश में लोग इस बार 2027 में विधानसभा के चुनाव में सेकड़ो सीट mim पार्टी को जिताने की कसम कह रहे है। लोगो का कहना है इस बार हम वोट mim पार्टी को ही देंगे अन्यथा नोटा का बटन दबाएंगे।1
- धामपुर में फर्जी ‘आईबी डिप्टी कमिश्नर’ गिरफ्तार, एसटीएफ मेरठ ने लिया हिरासत मे1
- थाना प्रभारी को जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज। अवैध वसूली से जुड़ा निकला वायरल वीडियो खनन न कराने की रंजिश पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप, सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई जांव थाना मंडावली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (फ) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप सामने आया था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, दुसार, उन्हें चार फरवरी 2026 को समाचार चैनलों के माध्यम से चार वीडियो क्लिप प्राप्त हुई, जिनमें एक व्यक्ति थाना प्रभारी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करते हुए सुना जा रहा था। मामले की जानकारी लेने पर तथ्य सामने आए कि उक्त व्यक्ति मुकुल तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी ग्राम चमरौला, थाना नांगल, जनपद बिजनौर है, पुलिस के अनुसार, 01/02 फरवरी 2026 की रात्रि में हरिद्वार बॉर्डर से नियमानुसार रॉयल्टी जमा कर रोडी-बदरपुर ला रहे ट्रकों से मुकुल तोमर द्वारा अवैध वसूली का प्रयास किया जा रहा था। वाहन स्वामियों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए और उसे वसूली से रोका गया। बताया गया कि जब मौके पर मौजूद लोगों ने थाना सूचना देने की बात कही, तो आरोप है कि मुकुल तोमर ने थाना प्रभारी के संबंध में जातिगत टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि थाना प्रभारी ने उसका हएक काम नहीं किया थाद्ध। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। थाना प्रभारी ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि मुकुल तोमर ने उनके थाना क्षेत्र में तैनाती के बाद सबलगढ़ गांव की ओर चोरी-छिपे नदी से खनन कराने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हुए बिना विभागीय अनुमति किसी भी प्रकार के खनन को अवैध बताया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में थाना प्रभारी को जातिगत रूप से अपमानित करने और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। प्रकरण में मुकुल तोमर के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका और अवैध वसूली के आरोपों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जातिसूचक टिप्पणी, अवैध वसूली और कानून पर दबाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- बिजनौर की चांदपुर थाना पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को चोरी के समान के साथ किया गिरफ्तार। जिनका पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजा।1
- धामपुर में फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, मेरठ STF की बड़ी कार्रवाई1
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा में धामपुर बस डिपो की बस से बाइक पर साइड लगने से बाइक सवार युवक हुए उत्तेजित किया बस पर हमला तोड़ा बस का चालक साइड का शीशा। जिसके बाद परिचालक महिला ने दी थाने में लिखित तहरीर। पुलिस ने बाईक सवार लोगो की तलाश शुरू की।2