Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप जनपद बिजनौर के धामपुर में खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का डिप्टी कमिश्नर बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गांठने वाला शख्स कानून के शिकंजे में आ गया है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को मेरठ एसटीएफ द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज कुमार लंबे समय से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। वह अफसरों पर दबाव बनाकर अवैध लाभ उठाने की कोशिश करता था। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी को धामपुर के नगीना मार्ग स्थित उसके मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए मनोज कुमार को एसटीएफ मेरठ अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष
Pankaj Daksh
फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप जनपद बिजनौर के धामपुर में खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का डिप्टी कमिश्नर बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गांठने वाला शख्स कानून के शिकंजे में आ गया है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को मेरठ एसटीएफ द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज कुमार लंबे समय से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। वह अफसरों पर दबाव बनाकर अवैध लाभ उठाने की कोशिश करता था। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी को धामपुर के नगीना मार्ग स्थित उसके मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए मनोज कुमार को एसटीएफ मेरठ अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धामपुर में फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, मेरठ STF की बड़ी कार्रवाई1
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा में धामपुर बस डिपो की बस से बाइक पर साइड लगने से बाइक सवार युवक हुए उत्तेजित किया बस पर हमला तोड़ा बस का चालक साइड का शीशा। जिसके बाद परिचालक महिला ने दी थाने में लिखित तहरीर। पुलिस ने बाईक सवार लोगो की तलाश शुरू की।2
- मनुष्य क्या लाया और क्या ले जायेगा..! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इंसान को जीने और संवारने की बातें धुन के साथ बताई गई है...!1
- बिजनौर के झालू इलाके में अचानक बैल बुग्गी पर बिजली का तार टूटकर गिरने से बैल की हुई मौत। किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए बिजली विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।1
- थाना प्रभारी को जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज। अवैध वसूली से जुड़ा निकला वायरल वीडियो खनन न कराने की रंजिश पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप, सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई जांव थाना मंडावली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (फ) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप सामने आया था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, दुसार, उन्हें चार फरवरी 2026 को समाचार चैनलों के माध्यम से चार वीडियो क्लिप प्राप्त हुई, जिनमें एक व्यक्ति थाना प्रभारी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करते हुए सुना जा रहा था। मामले की जानकारी लेने पर तथ्य सामने आए कि उक्त व्यक्ति मुकुल तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी ग्राम चमरौला, थाना नांगल, जनपद बिजनौर है, पुलिस के अनुसार, 01/02 फरवरी 2026 की रात्रि में हरिद्वार बॉर्डर से नियमानुसार रॉयल्टी जमा कर रोडी-बदरपुर ला रहे ट्रकों से मुकुल तोमर द्वारा अवैध वसूली का प्रयास किया जा रहा था। वाहन स्वामियों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए और उसे वसूली से रोका गया। बताया गया कि जब मौके पर मौजूद लोगों ने थाना सूचना देने की बात कही, तो आरोप है कि मुकुल तोमर ने थाना प्रभारी के संबंध में जातिगत टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि थाना प्रभारी ने उसका हएक काम नहीं किया थाद्ध। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। थाना प्रभारी ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि मुकुल तोमर ने उनके थाना क्षेत्र में तैनाती के बाद सबलगढ़ गांव की ओर चोरी-छिपे नदी से खनन कराने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हुए बिना विभागीय अनुमति किसी भी प्रकार के खनन को अवैध बताया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में थाना प्रभारी को जातिगत रूप से अपमानित करने और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। प्रकरण में मुकुल तोमर के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका और अवैध वसूली के आरोपों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जातिसूचक टिप्पणी, अवैध वसूली और कानून पर दबाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- अमरोहा अमरोहा में तेज रफ्तार का कहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत हादसा इतना भयंकर दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव रजाकपुर के करीब का पूरा मामला1
- धामपुर शुगर मिल से निकल रहे ओवरलोड गन्ना ट्रक बने हादसों का कारण, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल खबर : बिजनौर/धामपुर। जनपद बिजनौर की धामपुर शुगर मिल में सेंट्रो से गन्ना लोड होकर आ रहे ट्रक और छक्के इन दिनों नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं। गन्ना ट्रकों में बॉडी के अंदर तक भरने के नियम को ताक पर रखकर, बॉडी से कई फीट ऊपर तक ओवरलोड गन्ना भरा जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह छक्कों और ट्रकों में खतरनाक तरीके से ओवरलोड गन्ना लादा गया है। ऐसे वाहन न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि किसी भी समय बड़ी अनहोनी को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड गन्ना ट्रकों की रफ्तार भी काफी तेज होती है, जिससे सड़क दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। वहीं धामपुर शुगर मिल रोड से लेकर जैतरा, निंदल और अन्य क्षेत्रों तक घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 👉 पुलिस विभाग 👉 परिवहन विभाग (RTO) 👉 स्थानीय प्रशासन इन ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? जनता और सामाजिक संगठनों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि धामपुर शुगर मिल और उसके आसपास चल रहे ओवरलोड गन्ना ट्रकों व छक्कों पर तत्काल चेकिंग अभियान चलाया जाए, ऐसे वाहनों को सीज किया जाए, और जिम्मेदार मिल प्रबंधन पर भी कार्रवाई हो, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। हैशटैग : #BijnorNews #DhampurSugarMill #Overloading #RoadSafety #UPPolice #RTO #PublicSafety1
- स्योहारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। रोडवेज बस पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया, जिसमें ड्राइवर साइड का शीशा टूट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना फवारा चौक की बताई जा रही हैं, बस और बाइक में साइड लगने को लेकर हुए विवाद, विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवारों ने बस पर हमला कर दिया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि ड्राइवर घायल नहीं हुआ। ड्राइवर ने घटना के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी है। ड्राइवर ने आरोपियों की तस्वीर अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि,फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- जिला बिजनोर क्षेत्र मंडावली में कुछ लोग कर रहे थे मिट्टी के खनन को लेकर बात। जिसमे थाना अधिकारियो को अबशब्द बोला गया ये वीडियो शोशल मीडिया पर चलने के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्सन।1