धामपुर शुगर मिल से निकल रहे ओवरलोड गन्ना ट्रक बने हादसों का कारण, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल खबर : बिजनौर/धामपुर। जनपद बिजनौर की धामपुर शुगर मिल में सेंट्रो से गन्ना लोड होकर आ रहे ट्रक और छक्के इन दिनों नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं। गन्ना ट्रकों में बॉडी के अंदर तक भरने के नियम को ताक पर रखकर, बॉडी से कई फीट ऊपर तक ओवरलोड गन्ना भरा जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह छक्कों और ट्रकों में खतरनाक तरीके से ओवरलोड गन्ना लादा गया है। ऐसे वाहन न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि किसी भी समय बड़ी अनहोनी को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड गन्ना ट्रकों की रफ्तार भी काफी तेज होती है, जिससे सड़क दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। वहीं धामपुर शुगर मिल रोड से लेकर जैतरा, निंदल और अन्य क्षेत्रों तक घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 👉 पुलिस विभाग 👉 परिवहन विभाग (RTO) 👉 स्थानीय प्रशासन इन ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? जनता और सामाजिक संगठनों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि धामपुर शुगर मिल और उसके आसपास चल रहे ओवरलोड गन्ना ट्रकों व छक्कों पर तत्काल चेकिंग अभियान चलाया जाए, ऐसे वाहनों को सीज किया जाए, और जिम्मेदार मिल प्रबंधन पर भी कार्रवाई हो, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। हैशटैग : #BijnorNews #DhampurSugarMill #Overloading #RoadSafety #UPPolice #RTO #PublicSafety

- (बिजनौर झालू) खेत से हरा चारा लेकर घर लौट रहे किसान के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर के पास बरूकी मार्ग क्षेत्र में अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे किसान के बैल पर गिर पड़ा। तेज करंट की चपेट में आते ही बैल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।, जबकि बुग्गी चला रहा किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के समय बुग्गी पर एक बच्ची और दो महिलाएं भी सवार थीं। हालात की गंभीरता को समझते हुए दोनों महिलाओं और बच्ची ने फुर्ती दिखाकर बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित निकल आए,। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और झालू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पशु चिकित्सक डॉ. अनुपम जैन और फार्मासिस्ट जसबीर सिंह राणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत बैल का परीक्षण किया। घटनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष डॉ. कर्मेंद्र चौधरी भी पहुंचे और पीड़ित किसान के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तार और ढीली बिजली लाइनें किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। कभी फसलें बर्बाद होती हैं, तो कभी जान-माल का नुकसान हो जाता है।, लेकिन बिजली विभाग जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई सुदेश कुमार ने विभागीय लापरवाही से इनकार किया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने क्षेत्र की बिजली लाइनों की तत्काल जांच, जर्जर तार बदलने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन टिकेत नगर अध्यक्ष झालू कर्मेंद्र चौधरी, विनीत चौधरी, नितिन कुमार, मोनू चिकारा, अरविंद चौधरी, टिंकू,नेतागण मोजूद रहे।1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर | धामपुर धामपुर में नहटौर रोड पर गांव हर्रा से आगे बड़ा हादसा हो गया। अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ➡️ हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित ➡️ ट्रक पलटते ही सड़क पर बिखरा अनाज ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ➡️ ट्रैफिक सुचारु कराने के प्रयास जारी 📌 राहत की बात—फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 📌 पुलिस मामले की जांच में जुटी, ट्रक हटवाने का काम जारी #BreakingNews #Bijnor #Dhampur #TruckAccident #UPPolice #TNNews1
- फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप जनपद बिजनौर के धामपुर में खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का डिप्टी कमिश्नर बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गांठने वाला शख्स कानून के शिकंजे में आ गया है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को मेरठ एसटीएफ द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज कुमार लंबे समय से खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। वह अफसरों पर दबाव बनाकर अवैध लाभ उठाने की कोशिश करता था। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी को धामपुर के नगीना मार्ग स्थित उसके मकान से हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए मनोज कुमार को एसटीएफ मेरठ अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष1
- उत्तर प्रदेश में लोग इस बार 2027 में विधानसभा के चुनाव में सेकड़ो सीट mim पार्टी को जिताने की कसम कह रहे है। लोगो का कहना है इस बार हम वोट mim पार्टी को ही देंगे अन्यथा नोटा का बटन दबाएंगे।1
- धामपुर में फर्जी ‘आईबी डिप्टी कमिश्नर’ गिरफ्तार, एसटीएफ मेरठ ने लिया हिरासत मे1
- यूपी में चाइनीज मांझे पर रोक के बाद बिजनौर में सदर एसडीएम व सीओ ने चाइनीज मांझे को लेकर पतंग मांझा दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान अधिकारियों ने चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए1
- बिजनौर के झालू इलाके में अचानक बैल बुग्गी पर बिजली का तार टूटकर गिरने से बैल की हुई मौत। किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए बिजली विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।1
- धामपुर में फर्जी IB डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, मेरठ STF की बड़ी कार्रवाई1