Shuru
Apke Nagar Ki App…
NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। कवर्धा ब्रेकिंग 🚨 NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सफर कर रहे लोग परिवार सहित घंटों फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के बांधा टोला, रायपुर-जबलपुर NH-30 की बताई जा रही है।
KT CHHATTISGARH NEWS
NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। कवर्धा ब्रेकिंग 🚨 NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सफर कर रहे लोग परिवार सहित घंटों फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के बांधा टोला, रायपुर-जबलपुर NH-30 की बताई जा रही है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कवर्धा ब्रेकिंग 🚨 NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सफर कर रहे लोग परिवार सहित घंटों फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के बांधा टोला, रायपुर-जबलपुर NH-30 की बताई जा रही है।1
- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने निंदा प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने दिये निर्देश कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये गये समस्त प्रस्तावों पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विस्तार से चर्चा कर पारित कराया। उन्होनें नारी शंक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित महत्तवपूर्ण संशोधनों के लोकसभा में पारित न होने के कारण आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित कराया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल है। महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक भागीदारी को मजबूत करने वाले प्रस्तावित महत्वपूर्ण संशोधनों का लोकसभा में पारित नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निराशाजनक है। यह केवल महिलाओं की अपेक्षाओं को आहत करने वाला विषय नहीं है, बल्कि देश के समग्र विकास एवं समान सहभागिता की भावना के भी विपरीत है। आज नगर पालिका परिषद कवर्धा की परिषद बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित कर हमने यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया है कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। नगर पालिका परिषद सदैव महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, नेतृत्व क्षमता एवं उनके अधिकारों के समर्थन में खड़ी रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित महत्तवपूर्ण संशोधनों के लोकसभा में पारित न हो पाने पर आक्रोश व्यक्त करती है इंडिया गठबंधन की इस महिला विरोधी मानसिकता की घोर निंदा करते है जिसके कारण देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने वाले इस अहम कदम को संसद में अवरूद्व किया गया। उन्होनें संकल्प लेते हुए कहा कि विपक्ष के इस महिला विरोधी कृत्य और उनके दोहरे चरित्र को समाज के हर वर्ग तक लेकर जाएंगे। हमारी टीम महिलाओं की सशक्त राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्व है और जब तक नारी शक्ति को नीति निर्माण में उनका उचित एवं संवैधानिक अधिकार नही मिल जाता, हम इस विषय पर अपनी निंदा और विरोध दर्ज कराते रहेगें।1
- निष्पक्ष रूप से चांज उपरांत कार्यवाही होना था chhattisgarh cgnews durg breakingnewsnowadays bhilai bhilai_chhattisgarh__ bhilai_ig durgnews sahelijwellery jewellery1
- छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जो नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी कुंआ बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड डाली और आरोपी पूरन लाल वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 900 रुपये नगद बिक्री रकम भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 18,900 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।2
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना में लापरवाह ड्राइविंग से 11 केवी लाइन को नुकसान, ₹1.50 लाख की शासकीय क्षति। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, बिजली आपूर्ति बहाल। #Mungeli #Sargaon #RoadAccident #PoliceAction #ElectricDamage #BreakingNews #Chhattisgarh #CrimeNews1
- 74 साल का बुजुर्ग अनशन पर मजबूर! 4 साल से नहीं मिला न्याय | Simga Hathbandh Case | CG News संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में 74 वर्षीय बुजुर्ग रामजी पाठक न्याय के लिए 4 वर्षों से भटक रहे हैं। अवैध कब्जा हटाने और रास्ता दिलाने की मांग को लेकर उन्होंने पटवारी, आरआई, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से लेकर मंत्री तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मजबूर होकर बुजुर्ग ने कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार के सामने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। तहसीलदार अनुराग भट्ट के अनुसार, मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। 👉 क्या प्रशासन समय रहते न्याय देगा? 👉 या एक बुजुर्ग को अनशन पर बैठना पड़ेगा? 📢 जय जोहार सीजी न्यूज़ — खबर सच की जड़ तक 👍 Like | 🔁 Share | 💬 Comment | 🔔 Subscribe1
- ग्राम सागर कुरेलि खार में खेत में लगाए गए जालीतार में करंट की चपेट में आने से पांच भैंसों की हुई है मौत आज बुधवार की सुबह 9:20 पर ग्राम कुरेली के किसान से मिली जानकारी के अनुसार किसान की तीन भैंस कल रात घर वापस नहीं आई थी जिसे ढूंढने के लिए किसान आज बुधवार को हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरेली के बगल गांव ग्राम सागर के खार में ढूंढने निकला था इस दौरान उसने देखा कि एक खेत का मालिक अपने खेत में लगे धान की फसल को बचाने के लिए खेत के पार में लगाए गए जालीतार में करंट लगा दिया था जिसकी चपेट में आने से रात में पांच भैंसो की मौत हो चुकी थी घटना एक से दो दिन पुरानी बताई जा रही है जिसमें एक भैंस जालीतार के अंदर धान के खेत में पड़ा मिला है एवं तीर भैंस एक साथ और एक भैंस कुछ दूर पर जाली तार के पास मृत हालत में पड़ा मिला है जिसे आवारा कुत्ते नोच नोच कर खा भी रहे है यह खेत ग्राम सागर क्षेत्र में पड़ता है खेत किसका है और मृत पड़ी पांच भैंस किसकी है इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है एवं जालीतार के पास लगाए गए करंट के दो तार साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं घटना को देखकर किसान अचंभित हुवा और उसने घटना का वीडियो बनाकर हमारी पब्लिक एप न्यूज़ को प्रेषित की जिसके बाद इसे समाचार में दिखाया जा रहा है खेत में फसल की सुरक्षा के लिए किसान द्वारा जो जालीतार में बिजली के करेंट जोड़े गए थे उसी करंट की चपेट में आने से अज्ञात किसान की 5 भैसे मर चुकी है सायद इसकी जानकारी अब तक किसान को भी नही है लेकिन खेत मालिक को है तभी तो बिजली करेंट के तार को अब निकाल दिया गया है धान की फसल को बचाने के लिए किसान द्वारा जो करंट लगाए गए थे इसमें चिपकने से इंसान की भी मौत हो सकती थी गर्मी के दिनों में कई लोग पानी पीने के लिए इस तरह के खेतों की ओर प्यास बुझाने जाते हैं अगर किसी ने गलती से इस तरह के जालीतार को छू दिया तो उसकी मौत होना निश्चित है एवं गर्मी के दिनों में पीने के पानी के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हाहाकार मची हुई है लेकिन यह किसान भूमि के जलस्तर की चिंता ना करते हुए और अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से रवि फसल में 24 घंटे बोर का पानी चला कर भूमि के जल स्तर को भी नीचे गिरने का कार्य तेजी से कर रहा है इस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होनी चाहिए एवं जिला कलेक्टर को रवि फसल बुवाई पर तत्काल प्रतिबंध लगा देना चाहिए ताकि भूजल इस्तर की वजह से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पीने की पानी की बहुत किल्लत बढ़ चुकी है तालाब पोखर सूखने लगे है और जिले के कई किसान अधिक मुनाफा कमाने के लालच में धान की फसल लगा कर 12 से 24 घंटे बोर चला रहे है1
- बिलासपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में हत्या के मामलों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में वैज्ञानिक साक्ष्य, डिजिटल फॉरेंसिक, डीएनए जांच और ‘ई-साक्ष्य’ जैसे आधुनिक तरीकों पर जोर दिया गया। नई 124 बिंदुओं की चेकलिस्ट के जरिए विवेचना को त्रुटिहीन बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अदालत में दोषसिद्धि की दर बढ़ाई जा सके। #BreakingNews #SmartInvestigation #PoliceTraining #MurderCase #CrimeNews #ForensicScience #DigitalEvidence #ChhattisgarhPolice #Bilaspur #LawAndOrder1