Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। मुख्यमंत्री भजनलाल र राजस्थान सूवे की जनता को बिजली विभाग में छूट का बड़ा भारी तोहफा दिया 100% बिजली माफ होगी। कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया कहां की मुख्यमंत्री जी के सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। मुख्यमंत्री भजनलाल र राजस्थान सूवे की जनता को बिजली विभाग में छूट का बड़ा भारी तोहफा दिया 100% बिजली माफ होगी। कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया कहां की मुख्यमंत्री जी के सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Mikeldindor Mikeldindor1
- हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बांसवाड़ा सिंटेक्स परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया1
- धाकड़ न्यूज़ राजपुरा: की विशेष कवरेज के साथ में, कालुराम कुमावत धाकड़ न्यूज राजपुरा, से जुड़ने के लिए गुगल या यू ट्यूब पर सर्च करें, धाकड़ न्यूज राजपुरा कपासन ,सिंहपुर ग्राम पंचायत के बनाकिया खुर्द में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अगाध श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर गांव के प्राचीन हनुमान जी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति के रंग में रंगा बनाकिया खुर्द गुरुवार को पूरा गांव भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत तड़के मंदिर में विशेष महाआरती के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पुजारी नारायण दास वैष्णव द्वारा आरती के पश्चात जैसे ही मंदिर के कपाट खोले, दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। भक्त हाथों में नारियल, फूल-माला और प्रसाद लेकर "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयकारे लगाते दिखे । विशेष अनुष्ठान और महाप्रसाद मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज रही। इस अवसर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और विशेष हवन का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंगबली को विशेष चोला चढ़ाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा के पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन भी हुआ। चमत्कारी दरबार की अटूट मान्यता क्षेत्र में इस मंदिर की गहरी मान्यता है। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि यहाँ हनुमान जी का 'दरबार' लगता है, जहाँ अपनी समस्याएं लेकर आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। भक्तों ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश वैष्णव, कालूराम कुमावत, भंवर सिंह चौहान, सुरेश पुर्बिया, लोकेश कुमार तेली, अंबालाल सुखवाल, देवीलाल जाट, कैलाश दास वैष्णव, विक्रम बना, प्रकाश तेली, देवीलाल कुमावत, सुनील सुखवाल, कैलाश तेली, प्रभु लाल पुर्बिया, सोहन पुर्बिया, पन्नालाल गर्ग, आशीष कुमावत, विष्णु तेली सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। धाकड़ न्यूज़ राजपुरा। के लिए बनाकिया खुर्द से में कालुराम कुमावत1
- डूंगला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है । तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद को खात्मा कर देश के विकास में प्रमुख योगदान दिया है । रामलीला का मंदिर बनना और देश के लोगों को दर्शन लाभ मिलना बहुत अतीत की बात थी लेकिन उक्त कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी ने कर दिखाया। उक्त बात एलवा माता परिसर में नाथ समाज खुला बरामदा निर्माण कार्य लोकार्पण के मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने कहीं । मौका था एलवा माता पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोरख नाथ मंदिर परिसर में 5 लाख की लागत से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण का। जानकारी में नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ ने बताया कि 5 लाख लागत की धर्मशाला का लोकार्पण शनिवार को सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने किया । मंत्री दक ने गोरखनाथ मंदिर पहुच कर गोरखनाथ के दर्शन कर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे मंत्री दक सहित अतिथियों का साफा उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार करते हुए समाज जन ने पलक पावड़े बिछाए। वही नाथ समाज के अतिथियों को भगवा साफा सहित उपरने से स्वागत किया गया। इस मौके पर भीलवाड़ा उप महापौर रामनाथ ने समाज की उत्त्पति से लेकर अब तक के विकास की गाथा को बताया वही नाथ समाज द्वारा किये गए बलिदान की विवेचना की। उन्होंने भगवा ओर भाजपा को एक संघ गठजोड़ बताते हुए कहा कि जहा भगवा है वही भाजपा है। तो जहा भाजपा वही भगवा है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में धर्मशाला के निर्माण में सहयोग राशि प्रदान करने के लिए मंत्री दक का आभार जताया । अतिथि मंत्री दक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही है । जहां जहा जरूरत महसूस हुई या जनता ने ध्यान आकर्षित किया तो वहां-वहां विकास के कार्य मजबूती के साथ हुए । दक ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था की जनता का यह नारा रहता था कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। और विकास की गंगा बहाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ऐसा कार नामा कर दिखाया कि हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा है। आज वही स्थान है जहां करोड़ों के दिल में धड़कन के रूप में बसे श्री राम का मंदिर है। लोग आज श्री राम के दर्शन अपने आप को धन्य महसूस करता है। नाथ समाज की मांग पर एक ट्यूबवेल करवाने की घोषणा की। वही कहा कि नाथ समाज समय-समय पर मीटिंग आयोजित करते हुए समाज को अग्रसर करने का प्रयास करें। पढ़ा लिखा कर बालकों को श्रेणी में कदम रखने पर सम्मानित करें। उनका उत्साह वर्धन करें। वहीं खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढाने का प्रयास करें। आप उन प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करें आगे मंच तक पहुंचाना हमारे जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने मेवाड़ी भाषा में कहा कि थाणे की वात की कमी लागे तो मने याद करजो वेला वठा तक पुरो करवा को प्रयास करूंगा। अंत में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर समाज जन में भीलवाड़ा उप महापोर एवं भीलवाड़ा नाथ समाज जिला अध्यक्ष रामनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज ईश्वर नाथ योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ योगी, संभागीय उपाध्यक्ष किशन नाथ, 12 चोखला अध्यक्ष शंकर नाथ, खेडी चोखला अध्यक्ष लक्ष्मण नाथ, गोरख सेना प्रदेश उपाध्यक्ष नितेंद्र नाथ, खेड़ी चोखला सचिव इंद्रनाथ, भगवती नाथ बुल, रामनाथ खेरमालिया , प्रेमनाथ तलाउ उपस्थित थे। वही डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, प्रशासक पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालजी रावत , सेमलिया प्रशासक राजमल डांगी, रावतपुरा प्रशासक ठाकुर सिंह रावत, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर, देवीलाल जनवा, भाटोली बूथ अध्यक्ष भेरूलाल लोहार, लक्ष्मण लाल जाट के साथ अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।2
- उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत नवानिया में रावत समाज धर्मराज बावजी स्थान पर सामुदायिक भवन निर्माण का शुभारंभ रविवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस भवन के लिए क्षेत्रीय विधायक उदयलाल डांगी की अनुशंसा पर 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। समाज के लोगों ने ईंट रखकर सामुदायिक भवन की नींव का मुहूर्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से समाज के सार्वजनिक कार्यों के लिए एक सुव्यवस्थित भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे विधायक डांगी ने प्राथमिकता से पूरा किया।1
- ab is background ko dekh sakte ho aap ise aap achcha Lage to like aur share comment karna please doston1
- राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।1
- Post by सुनील कुमार खटीक1