पीलीभीत में सपा नेताओं ने वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप लगाया पीलीभीत: विधानसभा 127 के ग्राम भिकारीपुर में वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतेंद्र मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्बी ,प्रदेश सचिव समाजवादी अ. सभा हाजी शीबू मलिक,जिला सचिव अदील मलिक, मोहम्मद फै़ज़ जिला महासचिव लो. वा. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि ग्राम रोहतनिया निवासी धीरज (वोटर आईडी: SZK2348555) द्वारा 53 लोगों के नाम से ऑनलाइन फॉर्म-7 (विलोपन) फर्जी तरीके से भरे गए। बताया जा रहा है कि दिनांक 09 मार्च 2026 को सतेंद्र मौर्य बूथ संख्या 233, ग्राम भिकारीपुर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बूथ के BLO द्वारा जांच करने पर पाया गया कि जिन 53 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरे गए थे, वे सभी लोग स्थायी रूप से गांव में रह रहे हैं और मौके पर मौजूद भी पाए गए। इस दौरान मौके पर पहुंचकर सतेंद्र मौर्य ने लोगों से संपर्क किया गया, जहां ग्रामीणों ने बताया कि उनके नाम गलत तरीके से विलोपन के लिए ऑनलाइन फॉर्म-7 भर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले को साजिश बताते हुए दोषी धीरज कुमार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सतेंद्र मौर्य ने भी प्रशासन से मांग की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- Post by Atma Gandhi1
- Post by संदीप निडर1
- Post by Arun Rana1
- पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- *किसानों का हक, अब होगा अधिकार!* पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चडू नी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों की प्रमुख मांगें हैं: - अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। - गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो। - माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। - सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। - किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे। इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।1
- Post by यूपी समाचार1
- पीलीभीत: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; 48 घंटे में मलबे से दूसरी जान जाने के बाद महाराजपुर गांव में पसरा मातम।1