logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट

16 hrs ago
user_ABBTAK NEWS Dewangnj
ABBTAK NEWS Dewangnj
रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • रायसेन जिला जेल गोलीकांड: 10 दिन बाद सामने आया खौफनाक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    रायसेन जिला जेल गोलीकांड: 10 दिन बाद सामने आया खौफनाक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • रायसेन में संत रविदास की 3.5 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित, मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित रायसेन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। जयपुर से लाई गई संत रविदास जी की करीब 3.5 फीट ऊंची प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। कार्यक्रम सांची विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमुना सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार शाम करीब 4 बजे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को समाज को एकजुट करने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के दर्शन कर उनके बताए समानता, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
    1
    रायसेन में संत रविदास की 3.5 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित, मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित
रायसेन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। जयपुर से लाई गई संत रविदास जी की करीब 3.5 फीट ऊंची प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। कार्यक्रम सांची विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमुना सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार शाम करीब 4 बजे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को समाज को एकजुट करने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के दर्शन कर उनके बताए समानता, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
    user_Ajay kumar katiyar
    Ajay kumar katiyar
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट
    1
    सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट
सुल्तानपुर के ग्राम तुलसीपार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 हजार लीटर लाहन नष्ट
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नशे के कारोबार पर विदिशा पुलिस का करारा प्रहार — 40 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार* *प्रेस नोट* *दिनांक : 09 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *नशे के कारोबार पर विदिशा पुलिस का करारा प्रहार — 40 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार* *₹14 लाख का मशरूका जप्त — ब्राउन शुगर के साथ हुंडई एक्सेंट कार बरामद* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख, तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख, कुल ₹14 लाख का मशरूका जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:* थाना कोतवाली पुलिस टीम कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम बगडरी, बैरसिया रोड, विदिशा के पास पहुंची। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने वाहन को वापस बैरसिया की ओर भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार को भी जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *विदिशा पुलिस की कार्रवाई:* मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 581/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से ब्राउन शुगर के क्रय-विक्रय, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉लोकेश धाकड़ पिता भगवान सिंह धाकड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी बंटी नगर, माता मंदिर के पास, विदिशा। 👉वीरेंद्र सिंह डांगी पिता नारायण सिंह डांगी, उम्र 43 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा। 👉आशीष गुर्जर उर्फ आशु पिता विनोद गुर्जर, उम्र 40 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा। *जप्त मशरूका:* 👉40 ग्राम ब्राउन शुगर — अनुमानित कीमत ₹4,00,000 👉हुंडई एक्सेंट कार — अनुमानित कीमत ₹10,00,000 👉कुल जप्त मशरूका — ₹14,00,000 *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक राम मनोहर, मुकेश ठाकुर एवं सिद्धांत भदोरिया, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार, अखिलेश सिंह राजावत, शरद रैकवार, अमर सिंह दांगी, शुभम साहू एवं शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:* विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। विदिशा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं नशे के नेटवर्क के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    नशे के कारोबार पर विदिशा पुलिस का करारा प्रहार — 40 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*दिनांक : 09 सितंबर 2026*
*जिला : विदिशा*
*नशे के कारोबार पर विदिशा पुलिस का करारा प्रहार — 40 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार*
*₹14 लाख का मशरूका जप्त — ब्राउन शुगर के साथ हुंडई एक्सेंट कार बरामद*
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख, तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख, कुल ₹14 लाख का मशरूका जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
*कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:*
थाना कोतवाली पुलिस टीम कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम बगडरी, बैरसिया रोड, विदिशा के पास पहुंची। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने वाहन को वापस बैरसिया की ओर भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार को भी जप्त किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*विदिशा पुलिस की कार्रवाई:*
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 581/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से ब्राउन शुगर के क्रय-विक्रय, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
👉लोकेश धाकड़ पिता भगवान सिंह धाकड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी बंटी नगर, माता मंदिर के पास, विदिशा।
👉वीरेंद्र सिंह डांगी पिता नारायण सिंह डांगी, उम्र 43 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा।
👉आशीष गुर्जर उर्फ आशु पिता विनोद गुर्जर, उम्र 40 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा।
*जप्त मशरूका:*
👉40 ग्राम ब्राउन शुगर — अनुमानित कीमत ₹4,00,000
👉हुंडई एक्सेंट कार — अनुमानित कीमत ₹10,00,000
👉कुल जप्त मशरूका — ₹14,00,000
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक राम मनोहर, मुकेश ठाकुर एवं सिद्धांत भदोरिया, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार, अखिलेश सिंह राजावत, शरद रैकवार, अमर सिंह दांगी, शुभम साहू एवं शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:*
विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। विदिशा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं नशे के नेटवर्क के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Jagmohan tiwari
    Jagmohan tiwari
    Pharmacist Vidisha, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • प्रेस रिलीज़ जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में सब इंजीनियर पर पद के दुरुपयोग एवं कार्यालय परिसर में धूम्रपान करने के आरोप भोपाल। जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर नवीन एवं स्वदेशी त्रिवेदी पर सरकारी कार्यालय में पद का दुरुपयोग करने तथा कार्यालय परिसर के अंदर धूम्रपान करने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कार्यालयीन परिसर में धूम्रपान करना सरकारी कार्यस्थल की मर्यादा और निर्धारित नियमों के विपरीत है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यालय के अंदर ही धूम्रपान किया गया, जिससे सरकारी कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच भी नाराजगी देखी गई। मामले को लेकर संबंधित अधिकारी के आचरण एवं कार्यालय में उनके व्यवहार की जांच की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय आम नागरिकों के लिए सेवा का स्थान है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या कार्रवाई होगी? मामले में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। प्रेस रिलीज़ जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में सब इंजीनियर पर पद के दुरुपयोग एवं कार्यालय परिसर में धूम्रपान करने के आरोप भोपाल। जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर नवीन एवं स्वदेशी त्रिवेदी पर सरकारी कार्यालय में पद का दुरुपयोग करने तथा कार्यालय परिसर के अंदर धूम्रपान करने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कार्यालयीन परिसर में धूम्रपान करना सरकारी कार्यस्थल की मर्यादा और निर्धारित नियमों के विपरीत है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यालय के अंदर ही धूम्रपान किया गया, जिससे सरकारी कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच भी नाराजगी देखी गई। मामले को लेकर संबंधित अधिकारी के आचरण एवं कार्यालय में उनके व्यवहार की जांच की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय आम नागरिकों के लिए सेवा का स्थान है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या कार्रवाई होगी? मामले में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
    2
    प्रेस रिलीज़

जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में सब इंजीनियर पर पद के दुरुपयोग एवं कार्यालय परिसर में धूम्रपान करने के आरोप

भोपाल। जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर नवीन एवं स्वदेशी त्रिवेदी पर सरकारी कार्यालय में पद का दुरुपयोग करने तथा कार्यालय परिसर के अंदर धूम्रपान करने के आरोप सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि कार्यालयीन परिसर में धूम्रपान करना सरकारी कार्यस्थल की मर्यादा और निर्धारित नियमों के विपरीत है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यालय के अंदर ही धूम्रपान किया गया, जिससे सरकारी कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच भी नाराजगी देखी गई।

मामले को लेकर संबंधित अधिकारी के आचरण एवं कार्यालय में उनके व्यवहार की जांच की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय आम नागरिकों के लिए सेवा का स्थान है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या कार्रवाई होगी?

मामले में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
प्रेस रिलीज़
जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में सब इंजीनियर पर पद के दुरुपयोग एवं कार्यालय परिसर में धूम्रपान करने के आरोप
भोपाल। जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर नवीन एवं स्वदेशी त्रिवेदी पर सरकारी कार्यालय में पद का दुरुपयोग करने तथा कार्यालय परिसर के अंदर धूम्रपान करने के आरोप सामने आए हैं।
बताया जा रहा है कि कार्यालयीन परिसर में धूम्रपान करना सरकारी कार्यस्थल की मर्यादा और निर्धारित नियमों के विपरीत है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यालय के अंदर ही धूम्रपान किया गया, जिससे सरकारी कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच भी नाराजगी देखी गई।
मामले को लेकर संबंधित अधिकारी के आचरण एवं कार्यालय में उनके व्यवहार की जांच की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय आम नागरिकों के लिए सेवा का स्थान है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या कार्रवाई होगी?
मामले में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
    user_Guru Prasad Sharma
    Guru Prasad Sharma
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आज AI से जुड़ी दो बड़ी खबरें आईं। उसमें से एक थी- Claude बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि इस दशक के अंत तक AI हम सबको मार सकता है। जो लोग AI विकसित कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में पता है। फिलहाल AI की दुनिया में अंदरखाने क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा; संकेतों को डिकोड करेंगे आज के एक्सप्लेनर में... आज AI से जुड़ी दो बड़ी खबरें आईं। उसमें से एक थी- Claude बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि इस दशक के अंत तक AI हम सबको मार सकता है। जो लोग AI विकसित कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में पता है। फिलहाल AI की दुनिया में अंदरखाने क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा; संकेतों को डिकोड करेंगे आज के एक्सप्लेनर में...
    1
    आज AI से जुड़ी दो बड़ी खबरें आईं। उसमें से

एक थी- Claude बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि इस दशक के अंत तक AI हम सबको मार सकता है। जो लोग AI विकसित कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में पता है। फिलहाल AI की दुनिया में अंदरखाने क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा; संकेतों को डिकोड करेंगे आज के एक्सप्लेनर में...
आज AI से जुड़ी दो बड़ी खबरें आईं। उसमें से
एक थी- Claude बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि इस दशक के अंत तक AI हम सबको मार सकता है। जो लोग AI विकसित कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में पता है। फिलहाल AI की दुनिया में अंदरखाने क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा; संकेतों को डिकोड करेंगे आज के एक्सप्लेनर में...
    user_Rahul Goswami journalist
    Rahul Goswami journalist
    Local News Reporter Berasia, Bhopal•
    20 hrs ago
  • भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में श्री गणेश भगवान की झांकियां को लेकर प्रशासन ने एक गाइडलाइन जारी की है उसे पर थाना प्रभारी यूपीएस चौहान साहब ने कहा
    1
    भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में श्री गणेश भगवान की झांकियां को लेकर प्रशासन ने एक गाइडलाइन जारी की है उसे पर थाना प्रभारी यूपीएस चौहान साहब ने कहा
    user_Sk Malviya
    Sk Malviya
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ज्ञानपुरा गुलगाँव में रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में थाना सांची, थाना सलामतपुर, चौकी दीवानगंज और पुलिस कंट्रोल रूम रायसेन के बल की संयुक्त टीम ने ग्राम ज्ञानपुरा गुलगाँव के पारदी मोहल्ले में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग अभियान बुधवार सुबह करीब 4 बजे शुरू किया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3000 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया। एक महिला भीकनबाई के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर वैधानिक कार्रवाई की गई। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर थाना सांची और थाना सलामतपुर पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की। थाना सांची पुलिस ने धौलसिंह मोगिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तथा निर्मल मोगिया, राजा मोगिया, पप्पू मोगिया और गोपाल उर्फ पराग मोगिया के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसी प्रकार थाना सलामतपुर पुलिस ने शेखर मोगिया और उमेश मोगिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तथा रोकी मोगिया और राजबाबू मोगिया के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए। सर्चिंग अभियान के दौरान संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों को भी पकड़ा गया। शेखर मोगिया के विरुद्ध थाना सांची में पूर्व से एक स्थायी वारंट सहित मारपीट का अपराध तथा थाना सलामतपुर में वाहन चोरी का अपराध लंबित बताया गया है। उमेश मोगिया के विरुद्ध थाना सलामतपुर में वाहन चोरी का अपराध लंबित है। वहीं पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया और अरुण उर्फ अजय मोगिया के विरुद्ध थाना सलामतपुर एवं थाना बेगमगंज में लूट के अपराध लंबित हैं। संबंधित प्रकरणों में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की। थाना सांची की कार्रवाई में धौलसिंह मोगिया के कब्जे से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल तथा 311 क्वार्टर देशी मदिरा, जिसकी कुल मात्रा 55.980 लीटर और कीमत करीब 31 हजार रुपए है, जब्त की गई। निर्मल मोगिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 500 रुपए, राजा मोगिया के कब्जे से 6 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 600 रुपए, पप्पू मोगिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 500 रुपए तथा गोपाल उर्फ पराग मोगिया के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 700 रुपए, जब्त की गई। थाना सलामतपुर की कार्रवाई में शेखर मोगिया एवं उमेश मोगिया के कब्जे से एक मोटरसाइकिल तथा कुल 54 लीटर अवैध देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए, जब्त की गई। इसी कार्रवाई में पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया एवं अरुण उर्फ अजय मोगिया के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। रोकी मोगिया के कब्जे से 22 क्वार्टर देशी शराब, कुल मात्रा 3.960 लीटर, कीमत करीब 2,200 रुपए, जबकि राजबाबू मोगिया के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी शराब, कुल मात्रा 4.320 लीटर, कीमत करीब 2,400 रुपए, जब्त की गई। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई में कुल 141.26 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपए, तथा 3 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए, जब्त की गईं। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 3000 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में शेखर मोगिया पिता रमन मोगिया, उम्र 31 वर्ष; निर्मल मोगिया पिता रोशन मोगिया, उम्र 28 वर्ष; रोकी मोगिया पिता रमन मोगिया, उम्र 20 वर्ष; धौलसिंह मोगिया पिता भीमसिंह मोगिया, उम्र 45 वर्ष; राजा मोगिया पिता चंदू मोगिया, उम्र 37 वर्ष; उमेश मोगिया पिता रमन मोगिया, उम्र 22 वर्ष; पप्पू मोगिया पिता राधे मोगिया, उम्र 65 वर्ष; गोपाल उर्फ पराग मोगिया, उम्र 72 वर्ष; राजबाबू मोगिया पिता राजा मोगिया, उम्र 21 वर्ष; पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया पिता दारा सिंह मोगिया, उम्र 30 वर्ष तथा अरुण उर्फ अजय मोगिया पिता गोपाल उर्फ पराग मोगिया, उम्र 35 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ज्ञानपुरा गुलगाँव, थाना सांची, जिला रायसेन के निवासी बताए गए हैं। पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी सांची निरीक्षक रामबिलोचन शर्मा, थाना प्रभारी सलामतपुर उप निरीक्षक श्यामराम सिंह, चौकी प्रभारी दीवानगंज उप निरीक्षक सुनील शर्मा सहित थाना सांची और थाना सलामतपुर के समस्त इस स्टाफ तथा पुलिस कंट्रोल रूम रायसेन से प्राप्त बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
    2
    ज्ञानपुरा गुलगाँव में रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में थाना सांची, थाना सलामतपुर, चौकी दीवानगंज और पुलिस कंट्रोल रूम रायसेन के बल की संयुक्त टीम ने ग्राम ज्ञानपुरा गुलगाँव के पारदी मोहल्ले में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया।
सर्चिंग अभियान बुधवार सुबह करीब 4 बजे शुरू किया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3000 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया। एक महिला भीकनबाई के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सर्चिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर थाना सांची और थाना सलामतपुर पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की। थाना सांची पुलिस ने धौलसिंह मोगिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तथा निर्मल मोगिया, राजा मोगिया, पप्पू मोगिया और गोपाल उर्फ पराग मोगिया के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
इसी प्रकार थाना सलामतपुर पुलिस ने शेखर मोगिया और उमेश मोगिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तथा रोकी मोगिया और राजबाबू मोगिया के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए।
सर्चिंग अभियान के दौरान संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों को भी पकड़ा गया। शेखर मोगिया के विरुद्ध थाना सांची में पूर्व से एक स्थायी वारंट सहित मारपीट का अपराध तथा थाना सलामतपुर में वाहन चोरी का अपराध लंबित बताया गया है। उमेश मोगिया के विरुद्ध थाना सलामतपुर में वाहन चोरी का अपराध लंबित है। वहीं पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया और अरुण उर्फ अजय मोगिया के विरुद्ध थाना सलामतपुर एवं थाना बेगमगंज में लूट के अपराध लंबित हैं। संबंधित प्रकरणों में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की।
थाना सांची की कार्रवाई में धौलसिंह मोगिया के कब्जे से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल तथा 311 क्वार्टर देशी मदिरा, जिसकी कुल मात्रा 55.980 लीटर और कीमत करीब 31 हजार रुपए है, जब्त की गई।
निर्मल मोगिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 500 रुपए, राजा मोगिया के कब्जे से 6 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 600 रुपए, पप्पू मोगिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 500 रुपए तथा गोपाल उर्फ पराग मोगिया के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब, कीमत करीब 700 रुपए, जब्त की गई।
थाना सलामतपुर की कार्रवाई में शेखर मोगिया एवं उमेश मोगिया के कब्जे से एक मोटरसाइकिल तथा कुल 54 लीटर अवैध देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए, जब्त की गई।
इसी कार्रवाई में पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया एवं अरुण उर्फ अजय मोगिया के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। रोकी मोगिया के कब्जे से 22 क्वार्टर देशी शराब, कुल मात्रा 3.960 लीटर, कीमत करीब 2,200 रुपए, जबकि राजबाबू मोगिया के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी शराब, कुल मात्रा 4.320 लीटर, कीमत करीब 2,400 रुपए, जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई में कुल 141.26 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपए, तथा 3 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए, जब्त की गईं। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 3000 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में शेखर मोगिया पिता रमन मोगिया, उम्र 31 वर्ष; निर्मल मोगिया पिता रोशन मोगिया, उम्र 28 वर्ष; रोकी मोगिया पिता रमन मोगिया, उम्र 20 वर्ष; धौलसिंह मोगिया पिता भीमसिंह मोगिया, उम्र 45 वर्ष; राजा मोगिया पिता चंदू मोगिया, उम्र 37 वर्ष; उमेश मोगिया पिता रमन मोगिया, उम्र 22 वर्ष; पप्पू मोगिया पिता राधे मोगिया, उम्र 65 वर्ष; गोपाल उर्फ पराग मोगिया, उम्र 72 वर्ष; राजबाबू मोगिया पिता राजा मोगिया, उम्र 21 वर्ष; पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया पिता दारा सिंह मोगिया, उम्र 30 वर्ष तथा अरुण उर्फ अजय मोगिया पिता गोपाल उर्फ पराग मोगिया, उम्र 35 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ज्ञानपुरा गुलगाँव, थाना सांची, जिला रायसेन के निवासी बताए गए हैं।
पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी सांची निरीक्षक रामबिलोचन शर्मा, थाना प्रभारी सलामतपुर उप निरीक्षक श्यामराम सिंह, चौकी प्रभारी दीवानगंज उप निरीक्षक सुनील शर्मा सहित थाना सांची और थाना सलामतपुर के समस्त इस स्टाफ तथा पुलिस कंट्रोल रूम रायसेन से प्राप्त बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
    user_Ajay kumar katiyar
    Ajay kumar katiyar
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.