Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपने खेत में एक तरुज लेने के लिए गया तो उसका गला काट दिया चाकू से सर पर पत्थर से कुचल दिया एक तरबूज का अंजा एम अपने खेत मैं जाने का
Ram Lakhan RamlKhn
अपने खेत में एक तरुज लेने के लिए गया तो उसका गला काट दिया चाकू से सर पर पत्थर से कुचल दिया एक तरबूज का अंजा एम अपने खेत मैं जाने का
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर SE विवेक शर्मा सोमवार को वाटर वर्क्स चौराहे स्थित उपखण्ड कार्यालय पर सोमवार सुबह 11 बजे से जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई में बिजली से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा व उनका समाधान मौके पर कराया जाएगा इनमे विशेष तोर से बिल गडबड़ी व पुरानी लंबित VCR के मामलों को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा। Se ने रविवार शाम में बताया कि राज्य सरकार ने पुरानी लंबित VCR के मामलों को उपभोक्ता की सुनवायी के लिए बड़ी राहत दी है।1
- धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर के चार देसी तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से हथियारों की खरीद-फरोख्त और संभावित आपराधिक गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को सैपऊ थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि घुंघरई पुलिया के पास दौनारी जाने वाले नहर मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएसटी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाडी निवासी 38 वर्षीय बेताल सिंह कुशवाहा पुत्र मुरारी लाल कुशवाह को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से .315 बोर के चार अवैध देसी तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।2
- मरेना।भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति की बैठक में आगामी भगवान परशुराम शोभा यात्रा व वाहन रैली के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश हनुमान को शोभायात्रा संयोजक, ओमकांत पहलवान को सह-संयोजक , रिंकू उपाध्याय (सिहोली) को समिति अध्यक्ष, रामू मुद्गल को कोषाध्यक्ष, राजू पहलवान को महामंत्री तथा अमित शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री पागल बाबा के सान्निध्य में 24 मई 2026 (रविवार) को सायं 5 बजे भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा संयोजक मुकेश हनुमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा इंद्रावली मोड़ स्थित हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर मरेना, पहाड़ी, मछरिया, माधोपुरा, सिहोली होते हुए हनुमानपुरा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर समापन होगी। समिति अध्यक्ष रिंकू उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक में डॉ. विष्णु शर्मा, हरिओम शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन शर्मा, आशीष शर्मा, अनिकेत शर्मा, दीपक शर्मा, जीतू शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजेश शर्मा, दयाकांत शर्मा, प्रशांत शर्मा, सैंकी शर्मा, विकास शर्मा जितेन्द्र पाराशर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।5
- Post by NATION MEDIA AB1
- टोरेंट पावर की लापरवाही से टूटी जलदाय विभाग की पाइपलाइन, लाखों लीटर पानी बहा टोरेंट पावर नियमों को अनदेखा कर कर रही कार्य, शहर में बढ़ी चिंता न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए धौलपुर। शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पावर की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां टोरेंट पावर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हुई बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे कॉलोनी वासियों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने टोरंट पावर और नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगाए। अजय बिलोनिया से मिली जानकारी के अनुसार, टोरेंट पावर द्वारा किए जा रहे खुदाई कार्य के दौरान बिना उचित सावधानी बरते पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा दिया गया । देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया और काफी पानी यूं ही बहता रहा। काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो चुका था। इस घटना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है । और उन्होंने संबंधित विभागों से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टोरंट पावर की इस तरह की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक विभागों से समन्वय किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। शहर में टोरेंट पावर द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खुदाई और अन्य कार्य बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों के किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हाल ही में पाइपलाइन टूटने की घटना ने भी विभागीय लापरवाही को उजागर किया है, जिसमें लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इसके बावजूद संबंधित एजेंसियां गंभीर नजर नहीं आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत ही किए जाएं। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो शहर में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में महिला - पुरुष मौजूद रहे ।4

- Post by Shakeel Dholpur2
- Post by राजू फौजी लोहागढ🇮🇳1
- Post by Lokesh shukla1