logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भाजपा के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ललितपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम मर्हरा की सहरिया बस्ती के पचासों परिवारों ने जिलाधिकारी (डीएम) से गुहार लगाई है। इन परिवारों ने राज्यमंत्री की पुत्री पर उनकी जमीन में आग लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा की जमीन सहरिया परिवारों को पट्टे पर आवंटित की गई थी। इस घटना के बाद राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

2 hrs ago
user_जय बजनी बाबा खडोवरा
जय बजनी बाबा खडोवरा
Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भाजपा के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ललितपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम मर्हरा की सहरिया बस्ती के पचासों परिवारों ने जिलाधिकारी (डीएम) से गुहार लगाई है। इन परिवारों ने राज्यमंत्री की पुत्री पर उनकी जमीन में आग लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा की जमीन सहरिया परिवारों को पट्टे पर आवंटित की गई थी। इस घटना के बाद राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भाजपा के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ललितपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम मर्हरा की सहरिया बस्ती के पचासों परिवारों ने जिलाधिकारी (डीएम) से गुहार लगाई है। इन परिवारों ने राज्यमंत्री की पुत्री पर उनकी जमीन में आग लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा की जमीन सहरिया परिवारों को पट्टे पर आवंटित की गई थी। इस घटना के बाद राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी सवालों के घेरे में आ गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भाजपा के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ललितपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम मर्हरा की सहरिया बस्ती के पचासों परिवारों ने जिलाधिकारी (डीएम) से गुहार लगाई है। इन परिवारों ने राज्यमंत्री की पुत्री पर उनकी जमीन में आग लगाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा की जमीन सहरिया परिवारों को पट्टे पर आवंटित की गई थी। इस घटना के बाद राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नु कोरी सवालों के घेरे में आ गए हैं।
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर के ग्राम मोहर्रा में एक छपरे में आग लगने की घटना में नया मोड़ आया है। क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र आदिवासी ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके छपरे में आग लगा दी, हालांकि उसने आग लगाने वाले को स्वयं नहीं देखा था। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि ग्राम मोहर्रा में एक मंत्री की पुत्री सीमा कोरी द्वारा अपनी निजी भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा था। इस स्थान से सहरिया समाज के कुछ लोग रास्ते के रूप में आवागमन करते थे, जबकि राजस्व अभिलेखों के अनुसार वहां कोई अधिकृत रास्ता दर्ज नहीं है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ललितपुर के ग्राम मोहर्रा में एक छपरे में आग लगने की घटना में नया मोड़ आया है। क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र आदिवासी ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके छपरे में आग लगा दी, हालांकि उसने आग लगाने वाले को स्वयं नहीं देखा था। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि ग्राम मोहर्रा में एक मंत्री की पुत्री सीमा कोरी द्वारा अपनी निजी भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा था। इस स्थान से सहरिया समाज के कुछ लोग रास्ते के रूप में आवागमन करते थे, जबकि राजस्व अभिलेखों के अनुसार वहां कोई अधिकृत रास्ता दर्ज नहीं है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के ओरछा का यथार्थ हॉस्पिटल बना मौत का अड्डा मरीजों के साथ की जाती है मारपीट सोसल मीडिया पर वीडियो हुआ बायरल देखिए खास रिपोर्ट
    1
    निवाड़ी जिले के ओरछा का यथार्थ हॉस्पिटल बना मौत का अड्डा मरीजों के साथ की जाती है मारपीट सोसल मीडिया पर वीडियो हुआ बायरल देखिए खास रिपोर्ट
    user_Saransh Shrivastava
    Saransh Shrivastava
    Tikamgarh, Madhya Pradesh•
    59 min ago
  • अशोकनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ऑनलाइन साइबर ठगी का किया पर्दाफाश 1.20 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार" अशोकनगर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना देहात एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.06.2026 को फरियादी मोनू दांगी पिता अशोक सिंह दांगी निवासी ग्राम बमूरिया, जिला अशोकनगर द्वारा थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई गई कि व्हाट्सएप पर प्राप्त एक लिंक के माध्यम से उसके साथ 1,20,499 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर थाना देहात में अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 308, 318(4), 319 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी देहात एवं साइबर टीम को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश रावत द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। फरियादी के खाते से धोखाधड़ीपूर्वक निकाली गई राशि के वित्तीय लेन-देन का साइबर तकनीक की सहायता से विश्लेषण एवं ट्रैकिंग की गई। जांच के आधार पर आरोपी जगत सिंह दांगी पिता राजेन्द्र सिंह दांगी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम भौंरा मुगलसराय, जिला विदिशा को दिनांक 18.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में अवैध वित्तीय लेन-देन से संबंधित स्क्रीनशॉट प्राप्त हुए, जिन्हें साक्ष्य के रूप में संकलित कर मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जाना है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश रावत, थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा, उप निरीक्षक अजीम अंसारी, सहायक उप निरीक्षक आमोद तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज हर्षाना, प्रधान आरक्षक विजय रघुवंशी, आरक्षक दिवेश बैरागी तथा साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अभिजीत सिंह, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र शर्मा एवं आरक्षक प्रशांत भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन पैसे कमाने के प्रलोभनों से बचें। किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल अथवा संदिग्ध संदेश पर क्लिक न करें। "डिजिटल अरेस्ट" जैसी कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं होती है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धनराशि मांगता है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाने में संपर्क करें।
    1
    अशोकनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता  

ऑनलाइन साइबर ठगी का किया पर्दाफाश
1.20 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार"
अशोकनगर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना देहात एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.06.2026 को फरियादी मोनू दांगी पिता अशोक सिंह दांगी निवासी ग्राम बमूरिया, जिला अशोकनगर द्वारा थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई गई कि व्हाट्सएप पर प्राप्त एक लिंक के माध्यम से उसके साथ 1,20,499 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर थाना देहात में अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 308, 318(4), 319 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी देहात एवं साइबर टीम को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश रावत द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। फरियादी के खाते से धोखाधड़ीपूर्वक निकाली गई राशि के वित्तीय लेन-देन का साइबर तकनीक की सहायता से विश्लेषण एवं ट्रैकिंग की गई। जांच के आधार पर आरोपी जगत सिंह दांगी पिता राजेन्द्र सिंह दांगी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम भौंरा मुगलसराय, जिला विदिशा को दिनांक 18.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में अवैध वित्तीय लेन-देन से संबंधित स्क्रीनशॉट प्राप्त हुए, जिन्हें साक्ष्य के रूप में संकलित कर मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जाना है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश रावत, थाना प्रभारी देहात उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा, उप निरीक्षक अजीम अंसारी, सहायक उप निरीक्षक आमोद तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज हर्षाना, प्रधान आरक्षक विजय रघुवंशी, आरक्षक दिवेश बैरागी तथा साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अभिजीत सिंह, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र शर्मा एवं आरक्षक प्रशांत भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन पैसे कमाने के प्रलोभनों से बचें। किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल अथवा संदिग्ध संदेश पर क्लिक न करें। "डिजिटल अरेस्ट" जैसी कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं होती है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धनराशि मांगता है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाने में संपर्क करें।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    1 hr ago
  • Post by Ajabshing Jatav
    3
    Post by Ajabshing Jatav
    user_Ajabshing Jatav
    Ajabshing Jatav
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टीकमगढ़ की चित्रांश कॉलोनी में रेलवे पुल के नीचे सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जिसकी पहल भाजपा नेता विकास यादव ने की थी। कॉलोनीवासियों ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी के नाम श्री यादव को पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसके बाद श्री यादव ने झांसी पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। उनके निर्देश पर रेलवे ने चित्रांश कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह सड़क निर्माण महत्वपूर्ण है क्योंकि झांसी रोड कलेक्ट्रेट के सामने से चित्रांश नगर होते हुए कृषि उपज मंडी के लिए शासन द्वारा स्वीकृत सी.सी. रोड का हिस्सा है। पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा इसका निर्माण और मरम्मत कार्य किया जा रहा था, लेकिन रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर खजुराहो उ.म. रेलवे ने 25.03.26 को पत्र लिखकर पी.डब्ल्यू.डी. टीकमगढ़ को रेलवे पुल की सीमा में सड़क निर्माण कार्य न कराने के लिए कहा था। इस कारण रेलवे पुल के नीचे और आस-पास सड़क निर्माण नहीं हो पाया था। सड़क की समुचित व्यवस्था न होने से वहाँ नालियों के पानी से जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे आम नागरिकों, मंडी जाने वाले किसानों, मंदिर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही थी। यह मार्ग स्थानीय जनता के दैनिक आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सड़क के अभाव में दुर्घटनाओं की आशंका के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस के आवागमन में भी बाधा आ रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अंकित खरे, पंचायत सचिव लक्ष्मण सिंह परिहार सहित कई स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास यादव से मिलकर उन्हें मार्ग का निरीक्षण कराया और मंडल रेल प्रबंधक झांसी के नाम पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी। श्री यादव के विशेष प्रयासों से रेलवे द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नेता विकास यादव और रेलवे प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    1
    टीकमगढ़ की चित्रांश कॉलोनी में रेलवे पुल के नीचे सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जिसकी पहल भाजपा नेता विकास यादव ने की थी। कॉलोनीवासियों ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी के नाम श्री यादव को पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसके बाद श्री यादव ने झांसी पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। उनके निर्देश पर रेलवे ने चित्रांश कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

यह सड़क निर्माण महत्वपूर्ण है क्योंकि झांसी रोड कलेक्ट्रेट के सामने से चित्रांश नगर होते हुए कृषि उपज मंडी के लिए शासन द्वारा स्वीकृत सी.सी. रोड का हिस्सा है। पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा इसका निर्माण और मरम्मत कार्य किया जा रहा था, लेकिन रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर खजुराहो उ.म. रेलवे ने 25.03.26 को पत्र लिखकर पी.डब्ल्यू.डी. टीकमगढ़ को रेलवे पुल की सीमा में सड़क निर्माण कार्य न कराने के लिए कहा था। इस कारण रेलवे पुल के नीचे और आस-पास सड़क निर्माण नहीं हो पाया था।

सड़क की समुचित व्यवस्था न होने से वहाँ नालियों के पानी से जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे आम नागरिकों, मंडी जाने वाले किसानों, मंदिर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही थी। यह मार्ग स्थानीय जनता के दैनिक आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सड़क के अभाव में दुर्घटनाओं की आशंका के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस के आवागमन में भी बाधा आ रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अंकित खरे, पंचायत सचिव लक्ष्मण सिंह परिहार सहित कई स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास यादव से मिलकर उन्हें मार्ग का निरीक्षण कराया और मंडल रेल प्रबंधक झांसी के नाम पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी।

श्री यादव के विशेष प्रयासों से रेलवे द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नेता विकास यादव और रेलवे प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर जिले के खडोवरा गांव में बड़ी माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है। इस अवसर के लिए समस्त ग्रामवासियों की एकजुटता से जयपुर से माँ शेरावाली की मूर्ति लाई गई है। ग्रामवासी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और माँ भवानी का जयघोष कर रहे हैं।
    1
    ललितपुर जिले के खडोवरा गांव में बड़ी माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है। इस अवसर के लिए समस्त ग्रामवासियों की एकजुटता से जयपुर से माँ शेरावाली की मूर्ति लाई गई है। ग्रामवासी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और माँ भवानी का जयघोष कर रहे हैं।
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अस्तौन गांव में 17 जून 2026 को एक डॉक्टर के उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। यह घटना एक व्यापारी से संबंधित बताई जा रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अस्तौन गांव में 17 जून 2026 को एक डॉक्टर के उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। यह घटना एक व्यापारी से संबंधित बताई जा रही है।
    user_Amit khumar chodhary
    Amit khumar chodhary
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.