logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, तेल टैंक धमाके से फटा; 2 मजदूरों की मौत! कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक की लोडिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग के बीच तेल टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए। दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत की सूचना है। आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की बात सामने आई है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है।

10 hrs ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
10 hrs ago
f4ca9102-0bef-45e0-a294-5876981fbba0

कानपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, तेल टैंक धमाके से फटा; 2 मजदूरों की मौत! कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक की लोडिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग के बीच तेल टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए। दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत की सूचना है। आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की बात सामने आई है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • इस मामले में अधिवक्ता महेश यादव ने कहा कि नगर निगम अथवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाली ऐतिहासिक धरोहरें—चाहे वे महल हों, सराय हों या अन्य पुरानी ऐतिहासिक इमारतें—यदि स्थानीय निकाय द्वारा संरक्षित नहीं की जा रही हैं, तो संबंधित पुरातत्व विभाग को ऐसे स्थलों की स्थिति का संज्ञान लेकर नियमानुसार संरक्षण की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुरादनगर की ऐतिहासिक सराय क्षेत्र की पुरानी विरासत का हिस्सा है। यदि वहां वास्तव में अवैध कब्जे हुए हैं तो संबंधित विभागों को अभिलेखों और मौके की जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। अधिवक्ता महेश यादव ने प्रशासन से मांग की कि ऐतिहासिक धरोहर की सीमांकन, अभिलेखीय जांच और संरक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या नुकसान को रोका जा सके।
    3
    इस मामले में अधिवक्ता महेश यादव ने कहा कि नगर निगम अथवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाली ऐतिहासिक धरोहरें—चाहे वे महल हों, सराय हों या अन्य पुरानी ऐतिहासिक इमारतें—यदि स्थानीय निकाय द्वारा संरक्षित नहीं की जा रही हैं, तो संबंधित पुरातत्व विभाग को ऐसे स्थलों की स्थिति का संज्ञान लेकर नियमानुसार संरक्षण की कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुरादनगर की ऐतिहासिक सराय क्षेत्र की पुरानी विरासत का हिस्सा है। यदि वहां वास्तव में अवैध कब्जे हुए हैं तो संबंधित विभागों को अभिलेखों और मौके की जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
अधिवक्ता महेश यादव ने प्रशासन से मांग की कि ऐतिहासिक धरोहर की सीमांकन, अभिलेखीय जांच और संरक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या नुकसान को रोका जा सके।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • 244 लीटर शराब और अवैध शस्त्रों का कराया गया विनष्टीकरण। जनपद फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने जुआ, आबकारी और आयुध अधिनियम से संबंधित मामलों में बरामद माल के विनष्टीकरण की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक जुआ अधिनियम के 40 अभियोग, आबकारी अधिनियम के 62 अभियोग और आयुध अधिनियम के 468 अभियोग से संबंधित माल का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में बरामद 244 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है, को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। वहीं आयुध अधिनियम से संबंधित मामलों में बरामद अवैध शस्त्रों का भी नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि विभिन्न अभियोगों में बरामद माल के निस्तारण की कार्रवाई निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के तहत की गई है।
    1
    244 लीटर शराब और अवैध शस्त्रों का कराया गया विनष्टीकरण।
जनपद फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने जुआ, आबकारी और आयुध अधिनियम से संबंधित मामलों में बरामद माल के विनष्टीकरण की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक जुआ अधिनियम के 40 अभियोग, आबकारी अधिनियम के 62 अभियोग और आयुध अधिनियम के 468 अभियोग से संबंधित माल का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में बरामद 244 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है, को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। वहीं आयुध अधिनियम से संबंधित मामलों में बरामद अवैध शस्त्रों का भी नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि विभिन्न अभियोगों में बरामद माल के निस्तारण की कार्रवाई निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के तहत की गई है।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
    1
    🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
    user_राष्ट्रीय स्वयं सेवक
    राष्ट्रीय स्वयं सेवक
    Farmer सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • कालकाजी आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
    1
    कालकाजी आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • अनूपशहर में धूमधाम से संपन्न हुआ सात दिवसीय गणेशोत्सव, सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया विसर्जन *अनूपशहर में धूमधाम से संपन्न हुआ सात दिवसीय गणेशोत्सव, सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया विसर्जन* *"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोषों के साथ अनूपशहर में भक्तिभाव से संपन्न हुआ गणेश विसर्जन; 40+ प्रतिमाओं का सोह्मताऊ कुंड में किया गया विसर्जन, पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में रहा कार्यक्रम उत्सव का समापन और विसर्जन जुलूस*
    1
    अनूपशहर में धूमधाम से संपन्न हुआ सात दिवसीय गणेशोत्सव, सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया विसर्जन
*अनूपशहर में धूमधाम से संपन्न हुआ सात दिवसीय गणेशोत्सव, सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया विसर्जन*
*"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोषों के साथ अनूपशहर में भक्तिभाव से संपन्न हुआ गणेश विसर्जन; 40+ प्रतिमाओं का सोह्मताऊ कुंड में किया गया विसर्जन, पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में रहा कार्यक्रम उत्सव का समापन और विसर्जन जुलूस*
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में कुछ युवा धरने पर बैठे हैं, मैंने माध्यमिक शिक्षा के मंत्री जी से आज कहा है कि NCTE को पत्र लिखें प्रयागराज में कुछ युवा धरने पर बैठे हैं, मैंने माध्यमिक शिक्षा के मंत्री जी से आज कहा है कि NCTE को पत्र लिखें... कोई ऐसी व्यवस्था बना दो कि एक समय के बाद 'वे' उसमें अपीयर हो सकें...
    1
    प्रयागराज में कुछ युवा धरने पर बैठे हैं, मैंने माध्यमिक शिक्षा के मंत्री जी से आज कहा है कि NCTE को पत्र लिखें
प्रयागराज में कुछ युवा धरने पर बैठे हैं, मैंने माध्यमिक शिक्षा के मंत्री जी से आज कहा है कि NCTE को पत्र लिखें...
कोई ऐसी व्यवस्था बना दो कि एक समय के बाद 'वे' उसमें अपीयर हो सकें...
    user_DAILY UPDATES
    DAILY UPDATES
    प्रीत विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • गाजियाबाद पुलिस बदमाश मुठभेड़ में, स्नैचर सोहेल गोली लगने से गिरफ्तार, साथी आमिर फरार, गाजियाबाद :- थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश सोहेल के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी आमिर मौके से फरार होने में सफल रहा। ​पूछताछ में घायल बदमाश सोहेल ने स्वीकार किया कि उसने हाल ही में वसुंधरा चौकी क्षेत्र से मोबाइल स्नैचिंग की थी। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और दिल्ली से चोरी हुई एक ड्यूक बाइक बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    2
    गाजियाबाद पुलिस बदमाश मुठभेड़ में, स्नैचर सोहेल गोली लगने से गिरफ्तार, साथी आमिर फरार, 
गाजियाबाद :- थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश सोहेल के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी आमिर मौके से फरार होने में सफल रहा।
​पूछताछ में घायल बदमाश सोहेल ने स्वीकार किया कि उसने हाल ही में वसुंधरा चौकी क्षेत्र से मोबाइल स्नैचिंग की थी। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और दिल्ली से चोरी हुई एक ड्यूक बाइक बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विकासखंड परिसर की दुकानों पर कब्जे का मामला, समाज कल्याण विभाग ने SDM से की कार्रवाई की मांग* *मुरादनगर, गाजियाबाद | रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार मुरादनगर विकासखंड परिसर में विशेष घटक योजना (Special Component Plan) के अंतर्गत निर्मित एवं आवंटित दुकानों पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), गाजियाबाद की ओर से उपजिलाधिकारी मोदीनगर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। दिनांक 12 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में बताया गया है कि विशेष घटक योजना के अंतर्गत वर्ष 1982 में अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्तियों को दुकानें आवंटित की गई थीं। पत्र में दुकान संख्या 08, 09 और 10 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इन दुकानों पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर उन्हें जोड़कर अलग स्वरूप में तैयार किया गया है। वहीं दुकान संख्या 04 के संबंध में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शराब का ठेका संचालित किए जाने का उल्लेख है। पत्र के अनुसार आवंटित दुकानें न तो बेची जा सकती हैं और न ही किराए पर दी जा सकती हैं। यदि कोई आवंटी दुकान चलाने में असमर्थ है तो दुकान विभाग को वापस की जा सकती है अथवा विभाग की अनुमति के बाद नियमानुसार उत्तराधिकारी को हस्तांतरित की जा सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने एसडीएम मोदीनगर से अनुरोध किया है कि संबंधित दुकानों को कथित कब्जे से मुक्त कराया जाए। शिकायतकर्ता विजय पाल हितकारी ने बताया कि वे काफी वर्षों से सरकारी संपत्तियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी शिकायत पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं। *रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार | NATIONAL TODAY
    2
    विकासखंड परिसर की दुकानों पर कब्जे का मामला, समाज कल्याण विभाग ने SDM से की कार्रवाई की मांग*

*मुरादनगर, गाजियाबाद | रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार 
मुरादनगर विकासखंड परिसर में विशेष घटक योजना (Special Component Plan) के अंतर्गत निर्मित एवं आवंटित दुकानों पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), गाजियाबाद की ओर से उपजिलाधिकारी मोदीनगर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
दिनांक 12 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में बताया गया है कि विशेष घटक योजना के अंतर्गत वर्ष 1982 में अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्तियों को दुकानें आवंटित की गई थीं। पत्र में दुकान संख्या 08, 09 और 10 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इन दुकानों पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर उन्हें जोड़कर अलग स्वरूप में तैयार किया गया है। वहीं दुकान संख्या 04 के संबंध में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शराब का ठेका संचालित किए जाने का उल्लेख है।
पत्र के अनुसार आवंटित दुकानें न तो बेची जा सकती हैं और न ही किराए पर दी जा सकती हैं। यदि कोई आवंटी दुकान चलाने में असमर्थ है तो दुकान विभाग को वापस की जा सकती है अथवा विभाग की अनुमति के बाद नियमानुसार उत्तराधिकारी को हस्तांतरित की जा सकती है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने एसडीएम मोदीनगर से अनुरोध किया है कि संबंधित दुकानों को कथित कब्जे से मुक्त कराया जाए।
शिकायतकर्ता विजय पाल हितकारी ने बताया कि वे काफी वर्षों से सरकारी संपत्तियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी शिकायत पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं।
*रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार | NATIONAL TODAY
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • शाहदरा जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली नोट चलाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    1
    शाहदरा जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली नोट चलाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.