logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

👉 कनौली गांव में दो पक्षों में खूनी झड़प, 8-9 लोग घायल; CCTV में कैद पूरी वारदात

2 hrs ago
user_Haryana Voice Palwal
Haryana Voice Palwal
News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
2 hrs ago

👉 कनौली गांव में दो पक्षों में खूनी झड़प, 8-9 लोग घायल; CCTV में कैद पूरी वारदात

More news from हरियाणा and nearby areas
  • आज पलवल में पुराने जीटी रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में गैस सिलेंडर के विस्फोट से भयंकर आग लग गई, और सारा सामान जल गया वहां रहने वाले लोगों के शरीर वाले कपड़े ही बचे बाकी उनके पास कुछ नहीं बचा। मौके पर शासन प्रशासन अग्निशमन की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, खबर मिलते ही श्री गौरव गौतम मंत्री जी हरियाणा सरकार वहां पहुंचे और लोगों को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया, मंत्री जी के मौके पर पहुंचने पर लोगों को राहत मिली उनका भरोसा हो गया कि प्रशासन हमारी मदद जरूर करेगा
    3
    आज पलवल में पुराने जीटी रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में गैस सिलेंडर के विस्फोट से भयंकर आग लग गई, और सारा सामान जल गया वहां रहने वाले लोगों के शरीर वाले कपड़े ही बचे बाकी उनके पास कुछ नहीं बचा। मौके पर शासन प्रशासन अग्निशमन की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, खबर मिलते ही श्री गौरव गौतम मंत्री जी हरियाणा सरकार वहां पहुंचे और लोगों को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया, मंत्री जी के मौके पर पहुंचने पर लोगों को राहत मिली उनका भरोसा हो गया कि प्रशासन हमारी मदद जरूर करेगा
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Post by Haryana Voice Palwal
    1
    Post by Haryana Voice Palwal
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पलवल : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल भवन को दिव्य एवं सुंदर बनाया जाएगा। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात यहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भवन लोगों की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। जिसमें 36 बिरादरी के लोग सामाजिक कार्य कर सकेगें। इसका संचालन ब्रह्म समाज के द्वारा किया जाएगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी लोगों में भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग नकारात्मक सोच को लेकर चल रहे है जबकि वे स्वयं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पलवल जिला में कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया गया है। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा गांव घुघेरा के खेल स्टेडियम को बेहतर बनाया जाएगा। पलवल जिला में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई है। खेल स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
    1
    पलवल : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल भवन को दिव्य एवं सुंदर बनाया जाएगा। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात यहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भवन लोगों की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। जिसमें 36 बिरादरी के लोग सामाजिक कार्य कर सकेगें। इसका संचालन ब्रह्म समाज के द्वारा किया जाएगा।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी लोगों में भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग नकारात्मक सोच को लेकर चल रहे है जबकि वे स्वयं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पलवल जिला में कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया गया है। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा गांव घुघेरा के खेल स्टेडियम को बेहतर बनाया जाएगा। पलवल जिला में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई है। खेल स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश कर प्रक्रिया को आगे  बढ़ाया जाएगा।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • Post by Devinder
    1
    Post by Devinder
    user_Devinder
    Devinder
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, भंगुरी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित* *“नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो – स्वस्थ समाज, सुरक्षित भविष्य।* *नशा गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें पहचान गोपनीय रहेगी- निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रभारी नशा मुक्ति टीम पलवल।* पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस पलवल द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम पलवल के टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पलवल-हथीन रोड स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, भंगुरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम द्वारा छात्रों एवं शिक्षक विभाग से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही नशे से बचाव के उपायों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति टीम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव अथवा परामर्श की आवश्यकता होने पर भारत सरकार द्वारा संचालित मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन की उपयोगिता एवं गोपनीयता के बारे में भी आमजन को विस्तार से समझाया गया। अभियान के दौरान स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता, प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा नशे के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पुलिस पलवल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने कहा कि पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम के डोर टू डोर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता प्रोग्रामों से जिला नशा मुक्त की राह पर है। उन्होंने नशे के खिलाफ जंग में आमजन से सक्रिय भागीदारी करने की अपील भी की।
    3
    नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, भंगुरी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित*
*“नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो – स्वस्थ समाज, सुरक्षित भविष्य।* 
*नशा गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें पहचान गोपनीय रहेगी- निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रभारी नशा मुक्ति टीम पलवल।*
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस पलवल द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम पलवल के टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पलवल-हथीन रोड स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, भंगुरी में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान टीम द्वारा छात्रों एवं शिक्षक विभाग से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही नशे से बचाव के उपायों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
नशा मुक्ति टीम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव अथवा परामर्श की आवश्यकता होने पर भारत सरकार द्वारा संचालित मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन की उपयोगिता एवं गोपनीयता के बारे में भी आमजन को विस्तार से समझाया गया।
अभियान के दौरान स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता, प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा नशे के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पुलिस पलवल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें।
वहीं पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने कहा कि पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम के डोर टू डोर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता प्रोग्रामों से जिला नशा मुक्त की राह पर है। उन्होंने नशे के खिलाफ जंग में आमजन से सक्रिय भागीदारी करने की अपील भी की।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने बिशाल भागवा रैली का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू वीर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारिओं ने ११ मांगो की घोसना की । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, फलाहारी जी महाराज, श्री श्री १००८ जगतगुरु स्वामी माधाबानन्द सरस्वती महाराज, आचार्य मदन जी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उर्मिला यादव सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहे। रैली में देशभर से आए संत-महात्माओं, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भाजपा के कई मंत्री एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
    1
    मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने बिशाल भागवा रैली का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू वीर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारिओं ने ११ मांगो की घोसना की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, फलाहारी जी महाराज, श्री श्री १००८ जगतगुरु स्वामी माधाबानन्द सरस्वती महाराज, आचार्य मदन जी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उर्मिला यादव सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहे।
रैली में देशभर से आए संत-महात्माओं, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भाजपा के कई मंत्री एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
    user_X News India 24/7
    X News India 24/7
    Media house फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • फरीदाबाद में जेठानी को जिंदा जलाने के मामले में एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में देवरानी द्वारा दो जेठानियों को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में शनिवार रात एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जबकि उसकी बड़ी बहन मीना की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बालकनी में खड़ी मीना और सीमा पर उनकी देवरानी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। दोनों को गंभीर हालत में पहले फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान शनिवार रात सीमा ने दम तोड़ दिया, जबकि मीना का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बैग में पेट्रोल लेकर आई थी। उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मग में पेट्रोल भरकर बालकनी में खड़ी दोनों बहनों पर डाल दिया। इसके बाद माचिस की तीली फेंक दी, जिससे दोनों महिलाएं आग की लपटों में घिर गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बहनें सगी थीं और परिवार में देवरानी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल मीना का बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी महिला की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    1
    फरीदाबाद में जेठानी को जिंदा जलाने के मामले में एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में देवरानी द्वारा दो जेठानियों को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में शनिवार रात एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जबकि उसकी बड़ी बहन मीना की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बालकनी में खड़ी मीना और सीमा पर उनकी देवरानी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। दोनों को गंभीर हालत में पहले फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान शनिवार रात सीमा ने दम तोड़ दिया, जबकि मीना का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बैग में पेट्रोल लेकर आई थी। उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मग में पेट्रोल भरकर बालकनी में खड़ी दोनों बहनों पर डाल दिया। इसके बाद माचिस की तीली फेंक दी, जिससे दोनों महिलाएं आग की लपटों में घिर गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बहनें सगी थीं और परिवार में देवरानी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल मीना का बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी महिला की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    user_Riddhima Yadav
    Riddhima Yadav
    Advocate Faridabad, Haryana•
    5 hrs ago
  • बाजना क्षेत्र में प्रकृति की मार , किसान हुए बर्बाद। इस वर्ष बारिश की वजह से गेहूं में नुकसान बहुत हुआ है। गेहूं पके होने कारण जमीन पर गए। किसान का भारी नुकसान।
    4
    बाजना क्षेत्र में  प्रकृति की मार , किसान हुए बर्बाद।  इस   वर्ष बारिश की वजह से गेहूं में नुकसान बहुत हुआ है।  गेहूं  पके होने कारण जमीन पर  गए। किसान का भारी नुकसान।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.