डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रायबरेली दौरे पर, महापुराण कथा में होंगे शामिल और अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक रायबरेली:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम सबसे पहले एक स्थानीय कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री के आवास पर आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे और वहां संतों व श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लेंगे। इसके पश्चात, उनका अगला कार्यक्रम एनटीपीसी (NTPC) निरीक्षण भवन का है। एनटीपीसी निरीक्षण भवन में केशव प्रसाद मौर्य का व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है। यहां वे दो प्रमुख कार्य करेंगे: कार्यकर्ता संवाद: वे स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।विभागीय समीक्षा: इसके बाद वे जिले के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।डिप्टी सीएम के इस दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टियों से काफी अहम माना जा रहा है। उनकी सुरक्षा और आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रायबरेली दौरे पर, महापुराण कथा में होंगे शामिल और अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक रायबरेली:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम सबसे पहले एक स्थानीय कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री के आवास पर आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे और वहां संतों व श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लेंगे। इसके पश्चात, उनका अगला कार्यक्रम एनटीपीसी (NTPC) निरीक्षण भवन का है। एनटीपीसी निरीक्षण भवन में केशव प्रसाद मौर्य का व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है। यहां वे दो प्रमुख कार्य करेंगे: कार्यकर्ता संवाद: वे स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।विभागीय समीक्षा: इसके बाद वे जिले के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।डिप्टी सीएम के इस दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टियों से काफी अहम माना जा रहा है। उनकी सुरक्षा और आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।
- रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत विशेष ऊँचाहार (रायबरेली): आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना। लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।3
- रायबरेली मौसम अपडेट: आज होगी गरज के साथ बारिश, जाने आने वाले दिनों का हाल रायबरेली, उत्तर प्रदेश: रायबरेली में आज का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ बारिश (50% संभावना) और रात के समय तेज गरज के साथ बारिश (75% संभावना) होने के आसार हैं। आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान: कल (बुधवार): दिन में गरज के साथ बारिश (55% संभावना) होगी, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार: मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा, अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार: शनिवार को दिन में बारिश की 75% संभावना है, जबकि रविवार को धूप के साथ 45% बारिश के आसार हैं।1
- 24 घंटे बाद भी बुजुर्ग इंद्रपाल को नहीं मिला न्याय, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल1
- किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू1
- EVM-VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगी FLC रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM एवं VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया। नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में होने वाले त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के तहत गोदाम खोला गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा गोदाम में की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान FLC को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1