सेवा संकल्प अभियान के तहत यातायात थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण शहडोल, 17 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज थाना यातायात परिसर, शहडोल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री संजय अग्रवाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक शहडोल श्री अनिरुद्ध मीना, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अमित विश्वकर्मा सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत यातायात थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण शहडोल, 17 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज थाना यातायात परिसर, शहडोल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री संजय अग्रवाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल
करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक शहडोल श्री अनिरुद्ध मीना, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अमित विश्वकर्मा सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
- शहडोल में 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ1
- रेलवे प्रशासन की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: बिलासपुर-शहडोल मंडल में लोको रनिंग स्टाफ के तेवर हुए 'तीखे', आर-पार की लड़ाई का ऐलान! शहडोल / बिलासपुर — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में रेल प्रशासन की तानाशाही और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लोको रनिंग स्टाफ का आक्रोश अब अपने चरम पर पहुँच गया है। बिजुरी में 13 दिनों से सुलग रहा असंतोष अब उग्र रूप ले चुका है, वहीं बिलासपुर समेत मंडल की तमाम लॉबियों में 9वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। आज (16 सितंबर 2026) शहडोल लॉबी से लेकर मंडल की हर लॉबी से करीब 350 लोको रनिंग स्टाफ ने सपरिवार उग्र रैली निकाली। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (DRM) और सहायक मंडल विद्युत अभियंता कार्यालय तक निकाली गई इस हुंकार रैली ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज नहीं गिरती, यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। अधिकारियों की कारगुजारियों पर तीखा हमला ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) ने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) श्री शशांक कोष्टा पर प्रशासनिक तानाशाही, अनैतिक आचरण और भयाक्रांत माहौल बनाने के तीखे आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन ने दो-टूक कहा है कि अधिकारी की दुर्भावनापूर्ण कार्यशैली के कारण रेल संरक्षा दांव पर लग चुकी है। प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं: भ्रष्टाचार का खुला खेल: नियम और स्थापित नीतियों को ताक पर रखकर 217 पदोन्नत लोको पायलटों का शत-प्रतिशत ट्रांसफर कर रेलवे को करोड़ों की चपत लगाई गई। चहेतों को मनचाही पोस्टिंग देकर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया और विरोध करने पर यूनियन सदस्यों को 'मेजर पेनाल्टी' की चार्जशीट थमा दी गई। श्रम का शोषण: नियम विरुद्ध तरीके से अत्यधिक लॉन्ग आवर्स ड्यूटी को दो भागों में तोड़कर कर्मचारियों के वास्तविक कार्य घंटों पर पर्दा डाला जा रहा है। खान-पान के नाम पर धांधली: रनिंग रूम्स में घटिया और सड़ा-गला खाना परोसा जा रहा है। विरोध करने वाले कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया जाता है, जबकि भ्रष्ट ठेकेदारों पर विभागीय मेहरबानी बरस रही है। शंटिंग के नाम पर जान से खिलवाड़: स्टेशनों और साइडिंगों पर शॉर्ट-कट तरीकों (वॉकी-टॉकी/मोबाइल) से शंटिंग का दबाव बनाया जाता है। जरा सी चूक पर गाज सीधे लोको पायलट पर गिराई जाती है, जबकि नियम पालन करने पर तबादले का चाबुक चलाया जाता है। बिना ट्रेनिंग मौत के कुएं में धकेलना: बिना किसी विधिवत प्रशिक्षण (PDC/हैंडलिंग/कंपीटेंसी) के ही स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट जारी कर मेल-एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियों का असुरक्षित संचालन कराया जा रहा है। मानसिक प्रताड़ना और फर्जी चार्जशीट: सैकड़ों कर्मचारियों को आधारहीन चार्जशीट देकर उनकी वर्षों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है। ड्यूटी के दौरान भी डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे ट्रेन ऑपरेशन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। आर-पार का ऐलान: उच्चस्तरीय या CBI जाँच की मांग मामले की गंभीरता को देखते हुए आज ही संगठन के प्रतिनिधियों ने बिलासपुर में माननीय प्रधान विद्युत मुख्य अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने श्री शशांक कोष्टा के अमानवीय और तानाशाही रवैये की उच्चस्तरीय जाँच कराने और मंडल में भयमुक्त माहौल बनाने की कड़ी मांग रखी है। AILRSA ने दो-टोका चेतावनी दी है कि श्री कोष्टा के भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय या सीबीआई (CBI) जाँच कराई जाए। जब तक रेल कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं होता और उनकी माँगे पूरी नहीं होतीं, यह अनिश्चितकालीन संघर्ष और तीखा तथा अनवरत जारी रहेगा! अजय पाल2
- सेवा सेतु अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर सेवा सेतु अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को मिलेगी शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय निकायों में 1 से 7 अक्टूबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागीय सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना है। शिविरों में सभी संबंधित विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देंगे। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, आवेदन प्राप्त करने तथा लंबित आवेदनों के नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों की आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पूर्व पूरा करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही अधिकाधिक नागरिकों को शिविरों का लाभ दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को बस्ती एवं मरवाही नगर पंचायत, 3 अक्टूबर को अंधियारखोह, गौरेला नगर पालिका क्षेत्र एवं कटरा, 4 अक्टूबर को नवागांव एवं पेंड्रा नगरीय क्षेत्र, 5 अक्टूबर को देवरगांव, आमाडांड एवं बंशीताल, 6 अक्टूबर को कोटमीकला एवं गुदुमदेवरी तथा 7 अक्टूबर को निमधा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम सेवा अभियान के क्रम में जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड, पेंड्रा में आयोजित किया जाएगा। बारिश की स्थिति में कार्यक्रम स्थल कृषि मंडी, पेंड्रा रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 7:30 बजे मल्टीपरपज हॉल, पेंड्रा में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।3
- मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से समस्या के लिए सम्पर्क करें मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से संबंधित समस्या के लिए हमसे संपर्क करें मोबाइल नंबर 99939320321
- अनूपपुर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है। जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे अनूपपुर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है। जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे1
- एक बाइक चालक ने चेंज गयी से दूसरे बाईक चालक को मारी जोरदार टक्कर बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल जिस बाईक से किया एक्सीडेंट उसे रात का अंधेरा होते ही बाईक मालिक बाईक ले गया अपने घर सामने से बाइक ने मारी टककर 50 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, शहडोल रेफर उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में 16/09/2026 बुधवार सुबह करीब तकरीबन 8 बजे बाइक क्रमांक MP54ZB1838 मोटर साइकिल मुन्ना विश्वकर्मा की बाइक के बीचो बीच बाईक क्रमांक MP21ZJ1099 ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की हादसे में 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही शुरू हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाईक क्रमांक MP21ZJ1099 बाइक इतनी तेज गति में थी की मुन्ना विश्वकर्मा रोड में गाड़ी मोड़ कर पाली मार्केट से दफाई जा रहा था तभी सामने आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारा की जिसमें 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा रोड में गिर पड़ा राहगीरों ने गाड़ी में बैठ कर हॉस्पिटल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि जिस बाईक ने टक्कर मारी वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय स्थानीय निवासी मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसके सिर, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बिरसिंहपुर पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए शहडोल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिरसिंहपुर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर रोड के किनारे रखवा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। किन्तु इसथानिय एवं प्रत्यक्ष दर्शियों का आरोप है कि अगर दो बाईक वाहनों की टक्कर हुई है और एक युवक बुरी तरह घायल हुआ है।जिसे बाहर रेफर कर दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है तो जिस बाईक से 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा घायल हुआ और है और ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा है अयसे में जिस बाईक ने टक्कर मारी और छती ग्रस्त हो गई उसे पाली पुलिस ने अपने कब्जे में क्यों नहीं लिया।इन सबके विपरीत जिस बाईक ने टक्कर मारी थी उसके मालिक ने रात का अंधेरा होते ही छती ग्रस्त बाईक को अपने घर ले गया। लोगों का कहना है की क्या अयसा संभव है यह बाईक तो पुलिस अभिरक्षा में थाने में होनी चाहिए थी। जबकि वाहन चालक का लाइसेंस भी नहीं है।फिर एक्सीडेंटल वाहन को वाहन मालिक अपने घर कैसे ले जा सकता है। गौरतलब है कि बिरसिंहपुर पाली मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रोड के किनारे खड़ी गाड़ियां को हटवाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की और निष्पक्ष जांच करने की तथा एक्सीडेंटल बाईक को अपने कब्जे में लेने की बात कही है। ताकि घायल व्यक्ति को सही इन्साफ मिल सके और दोषी व्यक्ति को सजा मिल सके। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।4
- मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया कोतवाली पुलिस लगातार कर रही चोरी के फरार आरोपियों की धर पकड़ विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ///// दिनांक 16/09/2026 मनेंद्रगढ़ शहर के रेलवे कालोनी में रहने वाले प्रार्थी गुरु दत्ता के गैरज से कॉपर वायर चोरी होने से सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था.पूर्व में प्रकरण में शामिल रहने वाले आरोपी (1)राकेश यादव पिता /श्याम लाल 22वर्ष के कब्जे से लगभग 10 कॉपर वायर व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जुमला कीमत लगभग 50000/₹ को बरामद कर जप्त कर गिरफ्तार किया गया था एवं अन्य आरोपी फरार थे. श्रीमान पुलिस अधीक्षक एम सी बी श्रीमती रत्ना सिंह (आई पी एस )ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चला कर चोरी के फरार आरोपी की धरपकड़ करें. निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्व कर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम बनाकर चोरी के प्रकरण मे विवेचना व फरार आरोपियों की सघनता से पतासाजी प्रारम्भ किया जा रहा था की मुखबिर की सुचना पर सुराग मिलने पर चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी अंशु देवांगन पिता स्व समय लाल निवासी वार्ड न 7,ग्राम सेंधा चौकी नागपुर को पकड़ा गया जिन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात शामिल होना स्वीकार किया . आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले, psi भरत यादव, hc राजकुमार सेन, hc राकेश आर मो आजाद,आर प्रमोद यादव (साइबर सेल )hg विनीत सोनी शामिल रहे. मनेंद्र गढ़ पुलिस आम जन से अपील करती है कि वे चोरी की घटनाओ पर तत्काल fir करावे व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.मनेंद्र गढ़ पुलिस लगातार चोरी के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही कर रही है. भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी.1
- शासकीय मॉडल कॉलेज शहपुरा के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण: नर्मदांचल गौ सेवा समिति थोढ़ा BRC में रहा *शासकीय मॉडल कॉलेज शहपुरा के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण: नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा BRC मे रहा।* *गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि,पर्यावरण व स्वास्थ्य मे होगा सुधार: बिहारी लाल साहू* *छात्र-छात्राओं ने सीखा जैविक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण* *डिंडौरी/शहपुरा।* शासकीय मॉडल कॉलेज शहपुरा जिला डिंडौरी के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत संचालित *"ऑर्गेनिक फार्मिंग - इट्स रिक्वायरमेंट एंड ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज"* विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज *नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा,शहपुरा में भ्रमण एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के संचालक जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू द्वारा छात्र-छात्राओं को जैविक खेती के विभिन्न आयामों जैसे - *जीवामृत, घनामृत, अग्निअस्त्र, बीजामृत,वर्मीवाश, नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र* गोबर गैस बनाना, कम्पोस्ट खाद एवं केंचुआ खाद निर्माण की विधि को भौतिक रूप से प्रैक्टिकल करके सिखाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सह-समन्वयक डॉ. अजय राय, डॉ. शाहीन बेगम अंसारी, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. दीपक अग्रवाल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जैविक खेती के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना और रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। छात्रों ने गौशाला में चल रहे विभिन्न उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एस.सी. के लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया।2