Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय नया बाजार निजी परिसर में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं की भागीदारी रही अहम लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित एक निजी परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति का सम्मान, देश का स्वाभिमान” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार कोकिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महामंत्री सनोज कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू उपस्थित रहीं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण को देश के विकास से जोड़ते हुए इसे समाज की प्राथमिक आवश्यकता बताया।
Atmanand Singh

- User5204Lakhisarai, Bihar💣7 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- सियानी गांव की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, पांच वर्षों से जलजमाव की समस्या। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के सियानी गांव में कमिंदर राम के घर से लेकर अर्जुन महतो एवं भरत महतो के घर होते हुए काली मंदिर जाने वाली सड़क पिछले करीब पांच वर्षों से जर्जर स्थिति में है। सड़क की ढलाई पर लगातार पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी गली में शादी-विवाह के दौरान उपयोग में आने वाला कुआं भी स्थित है, जहां दाल धोने समेत अन्य कार्य किए जाते हैं। ऐसे में जलजमाव के कारण न केवल राहगीरों को कठिनाई होती है, बल्कि विवाह समारोह के दौरान घरवालों और मेहमानों को भी काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। इस गली में रहने वाले कई परिवार, जिनमें राजू मिस्त्री, भरत महतो, प्रमोद महतो, सकिंदर महतो, शैलेंद्र महतो, अर्जुन महतो, संजय महतो, महेंद्र कुशवाहा, सुभाष महतो, ब्रह्मदेव राम और अविनाश महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं, सीधे तौर पर इस समस्या से प्रभावित हैं। घरों के पास लगातार जमा पानी से बदबू और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर हो सकती है।1
- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने आधी आबादी नारी को लेकर विपक्षी दलों पर जबरदस्त प्रहार1
- Post by कुमार सुबिद1
- Post by Nandan Kumar Paswan1
- Post by S.K SINGH1
- चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस चोरी किए गए मोबाइल अथवा गुम हुए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.1
- Post by NITISH KUMAR SHARMA1
- भारत को माता का कर बुलाते हैं और भारत में महिलाओं का हो रहा है अपमान : भाजपा उपाध्यक्ष अनामिका1