श्रावस्ती में टूटी हाईटेंशन लाइन से किसान की मौतः ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच जारी श्रावस्ती जनपद के थाना सोनवा क्षेत्र अंतर्गत लालपुर परहलादा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक साइकिल सवार किसान की हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, परहलादा गांव निवासी बंसराज पुत्र हग्गन खेत की ओर साइकिल से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके खेत के पास पिछले चार दिनों से हाइटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर पड़ी हुई थी। इसी दौरान अनजाने में किसान बंसराज उस टूटे हुए तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइटेंशन लाइन टूटने की सूचना पहले ही बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन लाइनमैन और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते लाइन को ठीक करा दिया जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जिसके चलते एक गरीब किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

- जनपद में ’’शिक्षामित्र सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष,डीएम व सीडीओ ने किया शुभारम्भ, शिक्षामित्रों के बांटे प्रशस्ति पत्र व चेक श्रावस्ती! मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह के माध्यम से मानदेय वृद्धि का औपचारिक शुभारंभ किया है। जहाँ 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये मासिक मानदेय का चेक सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के तथागत हाल में ’’शिक्षामित्र सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के उत्कृष्ठ शिक्षामित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद के शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के गोरखपुर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण किया तथा उनके उद्बोधन को माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा देखा व सुना भी गया। कार्यक्रम में ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगायी गई, जिसका अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह के दौरान प्रदेशभर के शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि की सौगात दी है। मुख्यमंत्री की यह पहल सराहनीय है, इससे लाखों शिक्षामित्रों को लाभ मिलेगा और उनके जीवन में भी गुणोत्तर सुधार होगा। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए उनसे अपील किया है कि श्रावस्ती आकांक्षी जनपद होने के नाते शिक्षा के स्तर को सुधारने में अपनी भमिका निभायें। बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें। आज जनपद के कई शिक्षामित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया है।1
- श्रावस्ती पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष बिसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिकौली नहर पुल से सप्पू अली पुत्र रियाज अली को पकड़ा गया। वह ग्राम दरगाह दिकौली, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती का निवासी है। सप्पू अली के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। दूसरी गिरफ्तारी लोनियनपुरवा मोड़, चंद्रखांबुजुर्ग से हुई। यहां से सौरभ कुमार उर्फ लकी पासवान पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह तुलसीपुर, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती का निवासी है। उसके पास से एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों की बिक्री /उपयोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सोनवा में क्रमशः मु0अ0सं0 059/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम और मु0अ0सं0 060/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- मिशन शक्ति–5: श्रावस्ती में महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए पुलिस का प्रभावी अभियान जारी”* पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चंद्र केश सिंह* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में *मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक एवं सतत जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर की मिशन शक्ति टीम व जनपद की शक्ति मोबाइल टीम* द्वारा विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें *“शक्ति दीदी”* के रूप में सशक्त बनने एवं निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं को *ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया फ्रॉड* से सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें *ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने* एवं किसी भी आपात स्थिति में *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को विभिन्न *सरकारी योजनाओं* के विषय में जानकारी प्रदान कर लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क* की जानकारी देते हुए जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया, जिससे महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। *श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।2
- Post by Munshi lal1
- Rajapur gaon jila shravasti Uttar Pradesh1
- Mera shikayat Sarkar se sansad Ji Se kam se kam is road ka Dhyan den is road per public chalti Hai barish hone ke bad Mein is road per chalne lag nahin rahata hai sthiti bahut kharab ho jaati Hai kafi durghatna bhi is road per Ho jaate Hain bike wale gir jaate Hain unko jakhmi ho jana padta hai दो-तीन kilometer ka road hai jo ki abhi tak is road per khadanja Tak nahin Laga Hai1
- अवैध पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही तीन सेंटर सील एक को नोटिस दिया गया जनपद बलरामपुर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सादुल्लानगर क्षेत्र स्थित कई पैथोलॉजी सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव एंव राजेश हंस पटल के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन नही था पर कार्य किया जा रहा था, जबकि उनका नाम आधिकारिक रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं था। इसके साथ ही पैथोलॉजी पर बिना रजिस्ट्रेशन कार्य किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इन अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से पैथोलॉजी को सील कर दिया। अर्पित पैथोलॉजी मददो भठ्ठा संचालक नरेश कुमार वर्मा के सेंटर को सील किया गया राज पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक उबेदुल्लाह हाशमी सेंटर को सील किया गया कृष्णा पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक श्री चंद्र शर्मा का सेंटर को सील किया गया एस एस खून जांच कलेक्शन सेंटर साहदुल्ला नगर को नोटिस दिया गया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना पंजीकरण या नियमों के विरुद्ध संचालित किसी भी चिकित्सालय या पैथोलॉजी सेंटर को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी ने सभी संचालकों को निर्देशित किया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1