logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही तीन सेंटर सील एक को नोटिस दिया गया जनपद बलरामपुर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सादुल्लानगर क्षेत्र स्थित कई पैथोलॉजी सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव एंव राजेश हंस पटल के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन नही था पर कार्य किया जा रहा था, जबकि उनका नाम आधिकारिक रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं था। इसके साथ ही पैथोलॉजी पर बिना रजिस्ट्रेशन कार्य किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इन अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से पैथोलॉजी को सील कर दिया। अर्पित पैथोलॉजी मददो भठ्ठा संचालक नरेश कुमार वर्मा के सेंटर को सील किया गया राज पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक उबेदुल्लाह हाशमी सेंटर को सील किया गया कृष्णा पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक श्री चंद्र शर्मा का सेंटर को सील किया गया एस एस खून जांच कलेक्शन सेंटर साहदुल्ला नगर को नोटिस दिया गया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना पंजीकरण या नियमों के विरुद्ध संचालित किसी भी चिकित्सालय या पैथोलॉजी सेंटर को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी ने सभी संचालकों को निर्देशित किया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

18 hrs ago
user_Janta ki awaz 647
Janta ki awaz 647
बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

अवैध पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही तीन सेंटर सील एक को नोटिस दिया गया जनपद बलरामपुर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सादुल्लानगर क्षेत्र स्थित कई पैथोलॉजी सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव एंव राजेश हंस पटल के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन नही था पर कार्य किया जा रहा था, जबकि उनका नाम आधिकारिक रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं था। इसके साथ ही पैथोलॉजी पर बिना रजिस्ट्रेशन कार्य किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इन अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से पैथोलॉजी को सील कर दिया। अर्पित पैथोलॉजी मददो भठ्ठा संचालक नरेश कुमार वर्मा के सेंटर को सील किया गया राज पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक उबेदुल्लाह हाशमी सेंटर को सील किया गया कृष्णा पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक श्री चंद्र शर्मा का सेंटर को सील किया गया एस एस खून जांच कलेक्शन सेंटर साहदुल्ला नगर को नोटिस दिया गया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना पंजीकरण या नियमों के विरुद्ध संचालित किसी भी चिकित्सालय या पैथोलॉजी सेंटर को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी ने सभी संचालकों को निर्देशित किया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावस्ती जनपद के थाना सोनवा क्षेत्र अंतर्गत लालपुर परहलादा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक साइकिल सवार किसान की हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, परहलादा गांव निवासी बंसराज पुत्र हग्गन खेत की ओर साइकिल से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके खेत के पास पिछले चार दिनों से हाइटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर पड़ी हुई थी। इसी दौरान अनजाने में किसान बंसराज उस टूटे हुए तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइटेंशन लाइन टूटने की सूचना पहले ही बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन लाइनमैन और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते लाइन को ठीक करा दिया जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जिसके चलते एक गरीब किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    श्रावस्ती जनपद के थाना सोनवा क्षेत्र अंतर्गत लालपुर परहलादा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक साइकिल सवार किसान की हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, परहलादा गांव निवासी बंसराज पुत्र हग्गन खेत की ओर साइकिल से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके खेत के पास पिछले चार दिनों से हाइटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर पड़ी हुई थी। इसी दौरान अनजाने में किसान बंसराज उस टूटे हुए तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाइटेंशन लाइन टूटने की सूचना पहले ही बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन लाइनमैन और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते लाइन को ठीक करा दिया जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जिसके चलते एक गरीब किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Gilaula Shravasti News
    Gilaula Shravasti News
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Rajapur gaon jila shravasti Uttar Pradesh
    1
    Rajapur gaon jila shravasti Uttar Pradesh
    user_Sufiyan khan
    Sufiyan khan
    भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक करती हुई जिलाधिकारी महोदया।
    1
    कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक करती हुई जिलाधिकारी महोदया।
    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Mera shikayat Sarkar se sansad Ji Se kam se kam is road ka Dhyan den is road per public chalti Hai barish hone ke bad Mein is road per chalne lag nahin rahata hai sthiti bahut kharab ho jaati Hai kafi durghatna bhi is road per Ho jaate Hain bike wale gir jaate Hain unko jakhmi ho jana padta hai दो-तीन kilometer ka road hai jo ki abhi tak is road per khadanja Tak nahin Laga Hai
    1
    Mera shikayat Sarkar se sansad Ji Se kam se kam is road ka Dhyan den is road per public chalti Hai barish hone ke bad Mein is road per chalne lag nahin rahata hai sthiti bahut kharab ho jaati Hai kafi durghatna bhi is road per Ho jaate Hain bike wale gir jaate Hain unko jakhmi ho jana padta hai दो-तीन kilometer ka road hai jo ki abhi tak is road per khadanja Tak nahin Laga Hai
    user_Ahsaan Mohammed
    Ahsaan Mohammed
    प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • “स्मार्ट मीटर बना ‘सरदर्द’ फतेहपुर में जनता का गुस्सा फूटा, उखाड़कर फेंके मीटर” उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार विरोध की खबरें सामने आ रही हैं ताजा मामला फतेहपुर का है जहां स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा नाराज़ उपभोक्ताओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सीधे बिजली घर पर फेंक दिए और जोरदार प्रदर्शन किया स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से ज्यादा रीडिंग दिखा रहे हैं जिससे बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है लोगों का कहना है कि पहले जहां सीमित बिल आता था अब वही बिल कई गुना बढ़ गया है जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है सिर्फ फतेहपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों जैसे कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बहराइच में भी इसी तरह का विरोध देखने को मिल रहा है हालांकि, बिजली विभाग इन आरोपों को खारिज कर रहा है और मीटरों को पूरी तरह सटीक बता रहा है फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है लेकिन सवाल ये है कि क्या स्मार्ट मीटर वाकई “स्मार्ट” हैं या जनता के लिए बनते जा रहे हैं मुसीबत? अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो ये विरोध और भी उग्र हो सकता है और सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है
    1
    “स्मार्ट मीटर बना ‘सरदर्द’
फतेहपुर में जनता का गुस्सा फूटा, उखाड़कर फेंके मीटर”
उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार विरोध की खबरें सामने आ रही हैं
ताजा मामला फतेहपुर का है
जहां स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा
नाराज़ उपभोक्ताओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सीधे बिजली घर पर फेंक दिए
और जोरदार प्रदर्शन किया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से ज्यादा रीडिंग दिखा रहे हैं
जिससे बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है
लोगों का कहना है कि पहले जहां सीमित बिल आता था
अब वही बिल कई गुना बढ़ गया है
जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है
सिर्फ फतेहपुर ही नहीं
बल्कि प्रदेश के कई जिलों जैसे कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बहराइच में भी इसी तरह का विरोध देखने को मिल रहा है
हालांकि, बिजली विभाग इन आरोपों को खारिज कर रहा है
और मीटरों को पूरी तरह सटीक बता रहा है
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है
लेकिन सवाल ये है कि
क्या स्मार्ट मीटर वाकई “स्मार्ट” हैं या जनता के लिए बनते जा रहे हैं मुसीबत?
अगर जल्द समाधान नहीं निकला
तो ये विरोध और भी उग्र हो सकता है
और सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश, बहराइच - व्यापारी नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नानपारा अध्यक्ष नारायण शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री को क्या संदेश दिया आप भी जाने....
    1
    उत्तर प्रदेश, बहराइच - व्यापारी नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नानपारा अध्यक्ष नारायण शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री को क्या संदेश दिया आप भी जाने....
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अवैध शस्त्रों पर श्रावस्ती पुलिस का शिकंजा, दो तमंचों के साथ दो गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रावस्ती पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से देशी तमंचे व जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष श्री विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिकौली नहर पुल के पास से सप्पू अली पुत्र रियाज अली निवासी ग्राम दरगाह दिकौली थाना सोनवा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 01 देशी तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।इसके अतिरिक्त लोनियनपुरवा मोड़, बहद ग्राम चन्द्रखां बुजुर्ग क्षेत्र से पुलिस ने सौरभ कुमार उर्फ लकी पासवान पुत्र कृष्ण कुमार निवासी तुलसीपुर थाना सोनवा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सोनवा में क्रमशः मु0अ0सं0 059/2026 व 060/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शस्त्र कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
    1
    अवैध शस्त्रों पर श्रावस्ती पुलिस का शिकंजा, दो तमंचों के साथ दो गिरफ्तार
श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रावस्ती पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से देशी तमंचे व जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना  आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष श्री विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिकौली नहर पुल के पास से सप्पू अली पुत्र रियाज अली निवासी ग्राम दरगाह दिकौली थाना सोनवा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 01 देशी तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।इसके अतिरिक्त लोनियनपुरवा मोड़, बहद ग्राम चन्द्रखां बुजुर्ग क्षेत्र से पुलिस ने सौरभ कुमार उर्फ लकी पासवान पुत्र कृष्ण कुमार निवासी तुलसीपुर थाना सोनवा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सोनवा में क्रमशः मु0अ0सं0 059/2026 व 060/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शस्त्र कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​गोण्डा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना कर्नलगंज पुलिस और एसओजी (SOG)/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते दिनों हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। ​मुठभेड़ और गिरफ्तारी ​जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार गठित टीमें बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थीं। दिनांक 4 मई की देर रात्रि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर मोड़ के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बृजेश शुक्ला नाम का बदमाश घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से उसके साथी अमर शुक्ला उर्फ नन्के को भी दबोच लिया गया, जबकि गिरोह के तीसरे सदस्य बाबूराम को आज मंडी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। ​क्या था मामला? ​बीते 28 अप्रैल को राजन सोनी नाम के एक व्यक्ति से खाटू श्याम मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा बैग लूट लिया था। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थीं, जिन्होंने लगभग 75 किलोमीटर के दायरे में लगे 500 से अधिक CCTV कैमरों की खाक छानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँची। ​बरामदगी का विवरण ​गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है: ​आभूषण: सफेद धातु (पायल, बिछिया, चैन, ब्रेसलेट) एवं पीली धातु (ॐ लॉकेट, नथिया, कील)। ​नकदी: कुल ₹6,900 नगद। ​हथियार: एक अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस। ​वाहन: वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल। ​अन्य: लूट का एंड्रॉयड मोबाइल और पीड़ित का आर्मी कलर का पिट्ठू बैग (आधार कार्ड सहित)। ​शातिर लुटेरों का संगठित गिरोह ​पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है जो पहले रेकी करता है और फिर असलहे के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही 13 अप्रैल को बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ भी लूट की थी। ​पुलिस टीम को पुरस्कार ​इस सफल अनावरण और त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹25,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। ​गिरफ्तार अभियुक्त: ​बृजेश शुक्ला (निवासी बेहडा, गोण्डा) - घायल ​अमर शुक्ला उर्फ नन्के (निवासी पिपरी मांझा, गोण्डा) ​बाबूराम (निवासी मनोहरजोत, गोण्डा)
    2
    ​गोण्डा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना कर्नलगंज पुलिस और एसओजी (SOG)/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते दिनों हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
​मुठभेड़ और गिरफ्तारी
​जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार गठित टीमें बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थीं। दिनांक 4 मई की देर रात्रि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर मोड़ के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बृजेश शुक्ला नाम का बदमाश घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से उसके साथी अमर शुक्ला उर्फ नन्के को भी दबोच लिया गया, जबकि गिरोह के तीसरे सदस्य बाबूराम को आज मंडी मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
​क्या था मामला?
​बीते 28 अप्रैल को राजन सोनी नाम के एक व्यक्ति से खाटू श्याम मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा बैग लूट लिया था। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थीं, जिन्होंने लगभग 75 किलोमीटर के दायरे में लगे 500 से अधिक CCTV कैमरों की खाक छानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँची।
​बरामदगी का विवरण
​गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है:
​आभूषण: सफेद धातु (पायल, बिछिया, चैन, ब्रेसलेट) एवं पीली धातु (ॐ लॉकेट, नथिया, कील)।
​नकदी: कुल ₹6,900 नगद।
​हथियार: एक अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस।
​वाहन: वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल।
​अन्य: लूट का एंड्रॉयड मोबाइल और पीड़ित का आर्मी कलर का पिट्ठू बैग (आधार कार्ड सहित)।
​शातिर लुटेरों का संगठित गिरोह
​पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है जो पहले रेकी करता है और फिर असलहे के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही 13 अप्रैल को बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ भी लूट की थी।
​पुलिस टीम को पुरस्कार
​इस सफल अनावरण और त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹25,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
​गिरफ्तार अभियुक्त:
​बृजेश शुक्ला (निवासी बेहडा, गोण्डा) - घायल
​अमर शुक्ला उर्फ नन्के (निवासी पिपरी मांझा, गोण्डा)
​बाबूराम (निवासी मनोहरजोत, गोण्डा)
    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बहराइच में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी दुर्गेश सिंह को दबोचकर किया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कानपुर जिले के भिकनापुर तिगाई का रहने वाला है आरोपी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दिखाई त्वरित कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल किया गया रवाना
    1
    बहराइच में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी दुर्गेश सिंह को दबोचकर किया गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कानपुर जिले के भिकनापुर तिगाई का रहने वाला है आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दिखाई त्वरित कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया
कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल किया गया रवाना
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.