logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_देवराव कराडे
देवराव कराडे
परासिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ➡️ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि नगर बैतूल में हाल ही में दूषित जल प्रदाय के संबंध में स्पष्ट किया कि विगत दिनों इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। दिनांक 18 फरवरी को बैतूल नगर के जल शोधन केंद्र पर जल शोधन प्रक्रिया के दौरान एक कर्मचारी द्वारा 15 लाख लीटर पानी में 150 किलोग्राम एलम के स्थान पर 175 किलोग्राम एलम का उपयोग कर दिया गया। इस त्रुटि को प्लांट के सब-इंजीनियर ने तत्काल नोटिस में लिया और सतर्कता के तौर पर उक्त जल को पुनः एनीकट में प्रवाहित कर दिया, ताकि उसका पुनः उपचार कर सुरक्षित उपयोग किया जा सके। सब-इंजीनियर ने आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लिया। उपयोग की गई एलम की मात्रा इतनी अधिक नहीं थी कि इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े; इससे केवल पानी के स्वाद में हल्का कड़वापन आने की संभावना रहती। अगले दिन की जलापूर्ति के बाद किसी भी नागरिक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिले के सभी नगरीय निकाय संवेदनशील हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी को जल शोधन केंद्र से हटा दिया गया है।
    1
    ➡️ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि नगर बैतूल में हाल ही में दूषित जल प्रदाय के संबंध में  स्पष्ट किया कि विगत दिनों इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।
दिनांक 18 फरवरी को बैतूल नगर के जल शोधन केंद्र पर जल शोधन प्रक्रिया के दौरान एक कर्मचारी द्वारा 15 लाख लीटर पानी में 150 किलोग्राम एलम के स्थान पर 175 किलोग्राम एलम का उपयोग कर दिया गया। इस त्रुटि को प्लांट के सब-इंजीनियर ने तत्काल नोटिस में लिया और सतर्कता के तौर पर उक्त जल को पुनः एनीकट में प्रवाहित कर दिया, ताकि उसका पुनः उपचार कर सुरक्षित उपयोग किया जा सके।
सब-इंजीनियर ने आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए त्वरित निर्णय लिया। उपयोग की गई एलम की मात्रा इतनी अधिक नहीं थी कि इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े; इससे केवल पानी के स्वाद में हल्का कड़वापन आने की संभावना रहती।
अगले दिन की जलापूर्ति के बाद किसी भी नागरिक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिले के सभी नगरीय निकाय संवेदनशील हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी को जल शोधन केंद्र से हटा दिया गया है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *पोडार प्रेप का वार्षिक खेल महोत्सव 2025–26 उत्साह और उमंग के साथ संपन्न* लोकेशन सिवनी संवाददाता - मोहित यादव जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी *9584667143* *नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, अभिभावकों की सहभागिता से बना आयोजन यादगार* सिवनी/ एंकर - पोद्दार प्रेप द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह 2025–26 का आयोजन वर्तमान पोदार लर्न स्कूल में अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ध्वज मार्च से हुई, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।समारोह में मुख्य अतिथि शिल्पा गोयल, प्रगति गोयल एवं सोनाली पांडेय का हार्दिक स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि दादा-दादी, नाना-नानी एवं अभिभावकों ने भी विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक और आनंदमय बन गया। जलेबी दौड़, बाधा दौड़, स्केटिंग प्रतियोगिता और रस्साकशी जैसे आकर्षक खेलों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।प्राचार्या मंजू टुडू ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक अमित पांडेय ने अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस सफल आयोजन में प्रेप टीम की शिक्षिकाओं एवं खेल प्रमुख अमोल चंद्रा सहित संपूर्ण खेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चेयरमैन अंशुल गोयल एवं निदेशक अक्षीत गोयल ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सिवनी में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया, जिसने विद्यालय स्तरीय खेल आयोजनों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया।
    1
    *पोडार प्रेप का वार्षिक खेल महोत्सव 2025–26 उत्साह और उमंग के साथ संपन्न*
लोकेशन सिवनी 
संवाददाता - मोहित यादव 
जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी 
*9584667143*
*नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, अभिभावकों की सहभागिता से बना आयोजन यादगार*
सिवनी/ एंकर - पोद्दार प्रेप द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह 2025–26 का आयोजन वर्तमान पोदार लर्न स्कूल में अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ध्वज मार्च से हुई, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।समारोह में मुख्य अतिथि शिल्पा गोयल, प्रगति गोयल एवं सोनाली पांडेय का हार्दिक स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि दादा-दादी, नाना-नानी एवं अभिभावकों ने भी विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक और आनंदमय बन गया। जलेबी दौड़, बाधा दौड़, स्केटिंग प्रतियोगिता और रस्साकशी जैसे आकर्षक खेलों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।प्राचार्या मंजू टुडू ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक अमित पांडेय ने अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस सफल आयोजन में प्रेप टीम की शिक्षिकाओं एवं खेल प्रमुख अमोल चंद्रा सहित संपूर्ण खेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चेयरमैन अंशुल गोयल एवं निदेशक अक्षीत गोयल ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सिवनी में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया, जिसने विद्यालय स्तरीय खेल आयोजनों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया।
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 316 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई सख्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को "सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003" (कोटपा) एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों , स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, मंदिर इत्यादि क्षेत्रों में धूम्रपान करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 4/21 कोटपा एक्ट के तहत कुल 316 प्रकरण दर्ज किए गए तथा ₹ 63,200/- समन शुल्क वसूल किया गया एवं अवैध रूप से धूम्रपान का विक्रय एवं भंडारण करने वालों की भी जांच की गई । उक्त अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 17 प्रकरण राशि 3400 रुपए, थाना देहात पुलिस द्वारा 43 प्रकरण राशि 8600 रुपए, थाना इटारसी पुलिस द्वारा प्रकरण 35 राशि ₹7000 , थाना पथरोटा पुलिस द्वारा प्रकरण 14 राशि 2800 रुपए, थाना केसला पुलिस द्वारा प्रकरण 20 राशि 4000 रुपए, थाना तवा नगर पुलिस द्वारा प्रकरण 06 राशि ₹ 1200, थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा प्रकरण 26 राशि 5200 , थाना शिवपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 12 राशि ₹2400, थाना डोलरिया पुलिस द्वारा प्रकरण 10 राशि ₹2000, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा प्रकरण 22 राशि ₹4400 , थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना रामपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 18 राशि 3600, एवं थाना माखन नगर पुलिस द्वारा प्रकरण 18 राशि ₹3600 की राशि के चालान बनाए गए । उल्लेखनीय है कि COTPA अधिनियम 2003 (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) भारत में तंबाकू नियंत्रण का प्रमुख कानून है। इसके अंतर्गत — सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर रोक है। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। शैक्षणिक संस्थानों से 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री अवैध है। उल्लंघन की स्थिति में ₹200 से ₹10,000 तक का जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा भापुसे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में संपूर्ण कार्यवाही की गई ।
    1
    नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 316 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई सख्त कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को "सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003" (कोटपा) एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों , स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, मंदिर इत्यादि क्षेत्रों में धूम्रपान करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 4/21 कोटपा एक्ट के तहत कुल 316 प्रकरण दर्ज किए गए तथा ₹ 63,200/- समन शुल्क वसूल किया गया एवं अवैध रूप से धूम्रपान का विक्रय एवं भंडारण करने वालों की भी जांच की गई । उक्त अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 17 प्रकरण राशि 3400 रुपए, थाना देहात पुलिस द्वारा 43 प्रकरण राशि 8600 रुपए, थाना इटारसी पुलिस द्वारा प्रकरण 35 राशि ₹7000 , थाना पथरोटा पुलिस द्वारा प्रकरण 14 राशि 2800 रुपए, थाना केसला पुलिस द्वारा प्रकरण 20 राशि 4000 रुपए, थाना तवा नगर पुलिस द्वारा प्रकरण 06 राशि ₹ 1200, थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा प्रकरण 26 राशि 5200 , थाना शिवपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 12 राशि ₹2400, थाना डोलरिया पुलिस द्वारा प्रकरण 10 राशि ₹2000, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा प्रकरण 22 राशि ₹4400  , थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 25 राशि ₹5000, थाना रामपुर पुलिस द्वारा प्रकरण 18 राशि 3600, एवं थाना माखन नगर पुलिस द्वारा प्रकरण 18 राशि ₹3600 की राशि के चालान बनाए गए ।
उल्लेखनीय है कि COTPA अधिनियम 2003 (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) भारत में तंबाकू नियंत्रण का प्रमुख कानून है। इसके अंतर्गत —
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है।
तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर रोक है।
18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है।
शैक्षणिक संस्थानों से 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री अवैध है।
उल्लंघन की स्थिति में ₹200 से ₹10,000 तक का जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही का प्रावधान है।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा भापुसे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में संपूर्ण कार्यवाही की गई ।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    4
    Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    user_हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • https://youtu.be/8NJnjJXxASg?si=KLKOJvBWRRpgQk2E #Gadarwara गाडरवारा में चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर *चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर* *गुमराह करने वाला शातिर किरायेदार गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में ।* *चोरी गये करीबन 12 लाख रूपये कीमती 76 ग्राम सोना,280 ग्राम चाँदी के जेवर एवं 2,000 रू. नगदी हुए बरामद ।* ज्ञात हो कि दिनांक 06/12/2025 को पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी 8000 रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये अज्ञात चोर की गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई । पूछताछ करने पर संदेही किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपना कथन बदल रहा था । *Ø तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया शातिर किरायेदार चोरः-* मकान मालिक के शहर के बाहर जाने से सूना घर पाकर शातिर किरायेदार दीपक वर्मा ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर लिये,सोने-चाँदी के जेवर को डिब्बे में भरकर झाड़ियों में छिपा दिया । फिर गुमराह करने के लिये मकान मालिक एवं पुलिस को घर में चोरी हो जाने की सूचना दी । *Ø आरोपीः-* दीपक पिता मनसाराम वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसुरिया हाल पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा । *Ø पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः-* आरोपी दीपक वर्मा के विरूद्ध थाना गाडरवारा में पूर्व में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । *Ø बरामदगीः-* चोरी गई सोने के 03 मंगलसूत्र,टॉप्स,चेन,04 अंगूठी, चाँदी के 05 चूड़े,03 पायल,05 जोड़ी बिछिया एवं नगदी 2,000 रू. बरामद किये गये । *Ø वैधानिक कार्यवाही:-* धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । *Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,हरिशंकर बटके, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटेल,दीपक राजपूत,ऐश्वर्य वेंकट,सौरभ मिश्रा,अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।
    1
    https://youtu.be/8NJnjJXxASg?si=KLKOJvBWRRpgQk2E
#Gadarwara गाडरवारा में चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर 
*चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर*
*गुमराह करने वाला शातिर किरायेदार गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में ।*
*चोरी गये करीबन 12 लाख रूपये कीमती 76 ग्राम सोना,280 ग्राम चाँदी के जेवर एवं 2,000 रू. नगदी हुए बरामद ।*
ज्ञात हो कि दिनांक 06/12/2025 को पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी 8000 रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । 
प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये अज्ञात चोर की गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई । पूछताछ करने पर संदेही किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपना कथन बदल रहा था ।
*Ø   तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया शातिर किरायेदार चोरः-* मकान मालिक के शहर के बाहर जाने से सूना घर पाकर शातिर किरायेदार दीपक वर्मा ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर लिये,सोने-चाँदी के जेवर को डिब्बे में भरकर झाड़ियों में छिपा दिया । फिर गुमराह करने के लिये मकान मालिक एवं पुलिस को घर में चोरी हो जाने की सूचना दी ।
*Ø   आरोपीः-* दीपक पिता मनसाराम वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसुरिया हाल पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा ।
*Ø   पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः-* आरोपी दीपक वर्मा के विरूद्ध थाना गाडरवारा में पूर्व में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
*Ø   बरामदगीः-* चोरी गई सोने के 03 मंगलसूत्र,टॉप्स,चेन,04 अंगूठी, चाँदी के 05 चूड़े,03 पायल,05 जोड़ी बिछिया एवं नगदी 2,000 रू. बरामद किये गये ।
*Ø   वैधानिक कार्यवाही:-* धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।
*Ø    कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,हरिशंकर बटके, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटेल,दीपक राजपूत,ऐश्वर्य वेंकट,सौरभ मिश्रा,अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल, आग की लपटों में घिरे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, पेट्रोल के छींटों से वर्दी में लगी आग
    1
    कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल, आग की लपटों में घिरे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, पेट्रोल के छींटों से वर्दी में लगी आग
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वायरल वीडियो पीएम श्री कन्या शाला स्कूल के सामने शराबी नें मचाया उत्पात, परीक्षा के समय बच्चों कों डराया गलियां दी! वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल
    1
    वायरल वीडियो पीएम श्री कन्या शाला स्कूल के सामने शराबी नें मचाया उत्पात, परीक्षा के समय बच्चों कों डराया गलियां दी!
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • खेल उत्सव में गूंजा नन्हों का जोश सिवनी में खेल महोत्सव की नई मिसाल बच्चों संग अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह पोडार प्रेप का भव्य खेल आयोजन संपन्न परिवार संग खेलों का अनोखा संगम नन्हे खिलाड़ियों ने जीता सबका दिल उमंग, उल्लास और खेल प्रतियोगिताओं की धूम स्कूल खेल महोत्सव बना यादगार पल
    1
    खेल उत्सव में गूंजा नन्हों का जोश
सिवनी में खेल महोत्सव की नई मिसाल
बच्चों संग अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह
पोडार प्रेप का भव्य खेल आयोजन संपन्न
परिवार संग खेलों का अनोखा संगम
नन्हे खिलाड़ियों ने जीता सबका दिल 
उमंग, उल्लास और खेल प्रतियोगिताओं की धूम
स्कूल खेल महोत्सव बना यादगार पल
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मौत का खेल धड़ल्ले से जारी है। हालिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मारुति वैन को अवैध रूप से एम्बुलेंस बनाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इन गाड़ियों के पास न तो परिवहन विभाग के वैध कागजात हैं और न ही इनमें मरीजों की जान बचाने के लिए बुनियादी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।हैरानी की बात यह है कि इन 'अवैध एम्बुलेंस' में फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज भी गायब हैं। ये मारुति वैन नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं।ऐसी ही एक एम्बुलेंस कोतवाली थाना पुलिस ने जप्त की हैं।जानकारी के मुताबिक इस एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को लाने ले जाने में किया जा रहा था अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर उसे जप्त कर कोतवाली में खड़ा करवाया गया वही अब एम्बुलेंस के कागजातों की जांच की जा रही है ।
    1
    नरसिंहपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मौत का खेल धड़ल्ले से जारी है। हालिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मारुति वैन को अवैध रूप से एम्बुलेंस बनाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इन गाड़ियों के पास न तो परिवहन विभाग के वैध कागजात हैं और न ही इनमें मरीजों की जान बचाने के लिए बुनियादी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।हैरानी की बात यह है कि इन 'अवैध एम्बुलेंस' में फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज भी गायब हैं। ये मारुति वैन नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं।ऐसी ही एक एम्बुलेंस कोतवाली थाना पुलिस ने जप्त की हैं।जानकारी के मुताबिक इस एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को लाने ले जाने में किया जा रहा था अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर उसे जप्त कर कोतवाली में खड़ा करवाया गया वही अब एम्बुलेंस के कागजातों की जांच की जा रही है ।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.