logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण पुलिस लाइन फतेहगढ़ सभागार में सोमवार को स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की युवा विकास संबंधी पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली का हैंड्स-ऑन अनुभव प्रदान किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, पुलिस की कार्यशैली तथा सामुदायिक पुलिसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ना, उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा समाज में सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

11 hrs ago
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
156b8f25-423c-412e-b852-bb2b83bc26f1

छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण पुलिस लाइन फतेहगढ़ सभागार में सोमवार को स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की युवा विकास संबंधी पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को

028ed1ae-ce5a-4f60-8fa4-9b4560e60453

पुलिस कार्यप्रणाली का हैंड्स-ऑन अनुभव प्रदान किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, पुलिस की कार्यशैली तथा सामुदायिक पुलिसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ना, उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा समाज में सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

More news from Farrukhabad and nearby areas
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    8 hrs ago
  • ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर
    1
    ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर
    user_Rishi Pal
    Rishi Pal
    Voice of people अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    3
    फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए।
बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खबर एक बार जरूर देखे
    1
    खबर एक बार जरूर देखे
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by जितेंद्र श्रीवास्तव
    1
    Post by जितेंद्र श्रीवास्तव
    user_जितेंद्र श्रीवास्तव
    जितेंद्र श्रीवास्तव
    Taxi Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे
    1
    शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर के मौसम की बात करें तो आज 10 /03/2026 को तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है सूर्योदय 6:15 बजे हैं जबकि सूर्यास्त 6:15 PM बजे होगा नमी का स्तर 18 % है वही वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर है अब बात करें अपने आने वाले सब में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को वीकली विधान फोरकास्ट की आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमशः 36,39,39,39,38,38,37, डिग्री रहने की संभावना है
    3
    शाहजहांपुर के मौसम की बात करें तो आज 10 /03/2026 को तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है सूर्योदय 6:15 बजे हैं जबकि सूर्यास्त 6:15 PM बजे होगा नमी का स्तर 18 % है वही वायुमंडलीय दबाव 1015 के स्तर पर है अब बात करें अपने आने वाले सब में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को वीकली विधान फोरकास्ट  की  आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमशः 36,39,39,39,38,38,37, डिग्री रहने की संभावना है
    user_Amresh Rajput  Paterkar
    Amresh Rajput Paterkar
    Voice of people सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • खबर बेहतर
    1
    खबर बेहतर
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.