logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम का कमालगंज नगर पंचायत पर औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश डीएम का कमालगंज नगर पंचायत पर औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश फर्रुखाबाद। जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत कमालगंज कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। डीएम ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पटल और आधार कार्ड संशोधन पटल का निरीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा निरीक्षण प्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के स्टोर का भी निरीक्षण किया और निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कर नीलामी प्रक्रिया पूर्ण करने, खराब मशीनों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सभी अनुभागों में रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने, नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्ययोजना के तहत पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कमालगंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ef1b633d-41e1-492f-ac7e-0605eae86247

डीएम का कमालगंज नगर पंचायत पर औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश डीएम का कमालगंज नगर पंचायत पर औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश फर्रुखाबाद। जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत कमालगंज कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान

35efd00a-1a44-40e5-b923-5c7480a67741

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। डीएम ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पटल और आधार कार्ड संशोधन पटल का निरीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर

e1422e51-bd46-48eb-872b-7733a4b5a325

शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा निरीक्षण प्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के स्टोर का भी निरीक्षण किया और निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कर नीलामी प्रक्रिया पूर्ण करने, खराब मशीनों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सभी अनुभागों में रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने, नगर

c03ff281-6403-4705-b642-35c4009ca0d2

की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्ययोजना के तहत पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कमालगंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from Farrukhabad and nearby areas
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई ।
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    29 min ago
  • *दीपावली की रंजिश में खूनी संघर्ष: घात लगाकर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में दो युवक गंभीर घायल; फायरिंग को लेकर पुलिस-ग्रामीणों के दावे अलग-अलग* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि खेत से लौट रहे युवक पर पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले,जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने का दावा किया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र शालिग्राम अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मुकेश, वीरपाल व रामासरे के खेत के पास कई लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दिनेश वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दिनेश (30) और ध्यानपाल पुत्र अहिलकार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाकर मेडिकल परीक्षण कराया। ग्रामीणों के अनुसार मारपीट के दौरान करीब सात राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घायल दिनेश ने आरोप लगाया कि संदीप यादव समेत कई लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की। हालांकि चिकित्सीय परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हो सके। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीती दीपावली पर हुए विवाद के बाद से रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लाठी-डंडों से मारपीट का है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के संदीप यादव ने भी आरोप लगाया कि उनके घर की छत पर पथराव किया गया, जिससे उनके परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
    4
    *दीपावली की रंजिश में खूनी संघर्ष: घात लगाकर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में दो युवक गंभीर घायल; फायरिंग को लेकर पुलिस-ग्रामीणों के दावे अलग-अलग*
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*    
थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि खेत से लौट रहे युवक पर पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले,जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने का दावा किया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र शालिग्राम अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मुकेश, वीरपाल व रामासरे के खेत के पास कई लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दिनेश वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मारपीट में दिनेश (30) और ध्यानपाल पुत्र अहिलकार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाकर मेडिकल परीक्षण कराया। ग्रामीणों के अनुसार मारपीट के दौरान करीब सात राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
घायल दिनेश ने आरोप लगाया कि संदीप यादव समेत कई लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की। हालांकि चिकित्सीय परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हो सके।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीती दीपावली पर हुए विवाद के बाद से रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लाठी-डंडों से मारपीट का है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
वहीं दूसरे पक्ष के संदीप यादव ने भी आरोप लगाया कि उनके घर की छत पर पथराव किया गया, जिससे उनके परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर  जांच शुरू कर दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेढ़ माह पूर्व हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार फर्रुखाबाद पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया एएसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार किया है 24 दिसंबर को मई गांव रशीदपुर निवासी मजदूर सोवरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी जांच के दौरान दो विकल उर्फ विकल्ले तथा सनी उर्फ दीपक राजपूत के नाम प्रकाश में आए मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया उनके पास से 315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन शादी के लिए सामान लेने जाते समय रास्ते में साइकिल सवार से टक्कर के बाद गाली-गलौज हुई थी विवाद बढ़ने पर उनके साथी जबर सिंह ने गुस्से में गोली चला दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था एएसपी ने बताया कि मामले का एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
    1
    डेढ़ माह पूर्व हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया एएसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार किया है 24 दिसंबर को मई गांव रशीदपुर निवासी मजदूर सोवरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी जांच के दौरान दो विकल उर्फ विकल्ले तथा सनी उर्फ दीपक राजपूत के नाम प्रकाश में आए मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया उनके पास से 315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन शादी के लिए सामान लेने जाते समय रास्ते में साइकिल सवार से टक्कर के बाद गाली-गलौज हुई थी विवाद बढ़ने पर उनके साथी जबर सिंह ने गुस्से में गोली चला दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था एएसपी ने बताया कि मामले का एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • Post by Ranjeet Yadav
    1
    Post by Ranjeet Yadav
    user_Ranjeet Yadav
    Ranjeet Yadav
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Shivam Shakya
    1
    Post by Shivam Shakya
    user_Shivam Shakya
    Shivam Shakya
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • याकूबपुर में जनसभा: केशव देव मौर्य ने भरी हुंकार जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील क्षेत्र के गांव याकूबपुर (बाला जी धाम) में आयोजित जनसभा में प्रमुख नेता केशव देव मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। महान दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। केशव देव मौर्य ने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
    2
    याकूबपुर में जनसभा: केशव देव मौर्य ने भरी हुंकार
जलालाबाद, शाहजहांपुर।
तहसील क्षेत्र के गांव याकूबपुर (बाला जी धाम) में आयोजित जनसभा में प्रमुख नेता केशव देव मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
सभा के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। महान दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
केशव देव मौर्य ने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हाल में ही सरकार ने चाइनीज धागे वा मंझे पर प्रतिबन्ध लगाया है चाइनीज धागा मौत का कारण बन गया है लेकिन फिरभी बहुत जगह इसका उपयोग हो रहा है ऐसे में ही एक को चाइनीज धागे बेचते गिरफ्तार किया है
    2
    हाल में ही सरकार ने चाइनीज धागे वा मंझे पर प्रतिबन्ध लगाया है चाइनीज धागा मौत का कारण बन गया है लेकिन फिरभी बहुत जगह इसका उपयोग हो रहा है ऐसे में ही एक को चाइनीज धागे बेचते गिरफ्तार किया है
    user_Amresh Rajput  Paterkar
    Amresh Rajput Paterkar
    सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उचित दर विक्रेता के चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों में धक्का-मुक्की; पुलिस न होने से स्थगित हुई प्रक्रिया अमृतपुर (फर्रुखाबाद) अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लीलापुर उधरनपुर में उचित दर विक्रेता (राशन दुकान) के चुनाव के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब दो प्रत्याशी पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया और मौके से हट गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित थी। इसी दौरान एक प्रत्याशी पक्ष के बीमार होने और दूसरे प्रत्याशी द्वारा आवेदन देने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद नहीं था, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने किसी तरह स्वयं को सुरक्षित किया और स्थिति को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब चुनाव की अगली तिथि पुलिस बल की मौजूदगी में ही तय की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मौके पर पुलिस बल मौजूद होता तो विवाद की नौबत नहीं आती और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकता था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि ग्राम लीलापुर उधरनपुर की आबादी करीब 6000 है, जबकि यहां लगभग 2100 मतदाता हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एडीओ (एसबी) विकासखंड, सचिव शिव सिंह, सचिव राजीव सुमन, सचिव नौशाद अहमद, ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन अब पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित कर दोबारा चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है, ताकि गांव में उचित दर विक्रेता का चयन शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।
    3
    उचित दर विक्रेता के चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों में धक्का-मुक्की; पुलिस न होने से स्थगित हुई प्रक्रिया
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लीलापुर उधरनपुर में उचित दर विक्रेता (राशन दुकान) के चुनाव के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब दो प्रत्याशी पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया और मौके से हट गए।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित थी। इसी दौरान एक प्रत्याशी पक्ष के बीमार होने और दूसरे प्रत्याशी द्वारा आवेदन देने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद नहीं था, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की होने लगी।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने किसी तरह स्वयं को सुरक्षित किया और स्थिति को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब चुनाव की अगली तिथि पुलिस बल की मौजूदगी में ही तय की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि मौके पर पुलिस बल मौजूद होता तो विवाद की नौबत नहीं आती और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकता था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि ग्राम लीलापुर उधरनपुर की आबादी करीब 6000 है, जबकि यहां लगभग 2100 मतदाता हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एडीओ (एसबी) विकासखंड, सचिव शिव सिंह, सचिव राजीव सुमन, सचिव नौशाद अहमद, ग्राम प्रधान सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासन अब पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित कर दोबारा चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है, ताकि गांव में उचित दर विक्रेता का चयन शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.