logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबूरोड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाएं दस्तयाब *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *आबूरोड*चंद्रावती से पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा, पासपोर्ट के साथ मिले भारतीय दस्तावेज; डिटेंशन सेंटर भेजकर निष्कासन की कार्रवाई शुरू सिरोही जिले में अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चंद्रावती आबूरोड क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी महिला नागरिकों को दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार दस्तयाब महिलाओं की पहचान सोनिया अख्तर (32), राजिया (27) और फरिया खातून (22) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक बताया। जांच के दौरान उनके पास से बांग्लादेश के पासपोर्ट सहित भारतीय दस्तावेज भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उपलब्ध दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारी की जांच के बाद तीनों महिलाओं को चंद्रावती क्षेत्र से दस्तयाब किया। प्रारंभिक जांच में उनके भारत में रहने और प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। डिटेंशन सेंटर भेजा, निष्कासन की कार्रवाई शुरू पुलिस ने तीनों महिलाओं को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है और भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि महिलाएं भारत में कब और किस माध्यम से दाखिल हुईं तथा उनके पास भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे। यह कार्रवाई सिरोही पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा द्वारा की गई। कार्रवाई के बाद पुलिस अब विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की सत्यता को लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से आबूरोड क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

2 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
2 hrs ago

आबूरोड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाएं दस्तयाब *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *आबूरोड*चंद्रावती से पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा, पासपोर्ट के साथ मिले भारतीय दस्तावेज; डिटेंशन सेंटर भेजकर निष्कासन की कार्रवाई शुरू सिरोही जिले में अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चंद्रावती आबूरोड क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी महिला नागरिकों को दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार दस्तयाब महिलाओं की पहचान सोनिया अख्तर (32), राजिया (27) और फरिया खातून (22) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक बताया। जांच के दौरान उनके पास से बांग्लादेश के पासपोर्ट सहित भारतीय दस्तावेज भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उपलब्ध दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारी की जांच के बाद तीनों महिलाओं को चंद्रावती क्षेत्र से दस्तयाब किया। प्रारंभिक जांच में उनके भारत में रहने और प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। डिटेंशन सेंटर भेजा, निष्कासन की कार्रवाई शुरू पुलिस ने तीनों महिलाओं को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है और भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि महिलाएं भारत में कब और किस माध्यम से दाखिल हुईं तथा उनके पास भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे। यह कार्रवाई सिरोही पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा द्वारा की गई। कार्रवाई के बाद पुलिस अब विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की सत्यता को लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से आबूरोड क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • आबूरोड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाएं दस्तयाब *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *आबूरोड*चंद्रावती से पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा, पासपोर्ट के साथ मिले भारतीय दस्तावेज; डिटेंशन सेंटर भेजकर निष्कासन की कार्रवाई शुरू सिरोही जिले में अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चंद्रावती आबूरोड क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी महिला नागरिकों को दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार दस्तयाब महिलाओं की पहचान सोनिया अख्तर (32), राजिया (27) और फरिया खातून (22) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक बताया। जांच के दौरान उनके पास से बांग्लादेश के पासपोर्ट सहित भारतीय दस्तावेज भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उपलब्ध दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारी की जांच के बाद तीनों महिलाओं को चंद्रावती क्षेत्र से दस्तयाब किया। प्रारंभिक जांच में उनके भारत में रहने और प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। डिटेंशन सेंटर भेजा, निष्कासन की कार्रवाई शुरू पुलिस ने तीनों महिलाओं को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है और भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि महिलाएं भारत में कब और किस माध्यम से दाखिल हुईं तथा उनके पास भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे। यह कार्रवाई सिरोही पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा द्वारा की गई। कार्रवाई के बाद पुलिस अब विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की सत्यता को लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से आबूरोड क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
    1
    आबूरोड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाएं दस्तयाब
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
*आबूरोड*चंद्रावती से पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा, पासपोर्ट के साथ मिले भारतीय दस्तावेज; डिटेंशन सेंटर भेजकर निष्कासन की कार्रवाई शुरू सिरोही जिले में अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चंद्रावती आबूरोड क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी महिला नागरिकों को दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार दस्तयाब महिलाओं की पहचान सोनिया अख्तर (32), राजिया (27) और फरिया खातून (22) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक बताया। जांच के दौरान उनके पास से बांग्लादेश के पासपोर्ट सहित भारतीय दस्तावेज भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उपलब्ध दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारी की जांच के बाद तीनों महिलाओं को चंद्रावती क्षेत्र से दस्तयाब किया। प्रारंभिक जांच में उनके भारत में रहने और प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। डिटेंशन सेंटर भेजा, निष्कासन की कार्रवाई शुरू पुलिस ने तीनों महिलाओं को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है और भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि महिलाएं भारत में कब और किस माध्यम से दाखिल हुईं तथा उनके पास भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे। यह कार्रवाई सिरोही पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में आबूरोड पुलिस और जिला विशेष शाखा द्वारा की गई। कार्रवाई के बाद पुलिस अब विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की सत्यता को लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से आबूरोड क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • शिक्षा के मंदिर में शराब सेवन का आरोप, स्कूल में सोते मिले शिक्षक; ग्रामीणों ने जताया विरोध पोसीतरा के राजकीय स्कूल में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब ग्रामीणों ने एक शिक्षक पर शराब का सेवन कर स्कूल पहुंचने और परिसर में सोने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक आराम करते हुए मिले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी तथा शिक्षक को तत्काल स्कूल से हटाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक का नाम दिनेश मीणा बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षक से शराब सेवन को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कथित तौर पर केवल दो घूंट शराब पीने की बात कही। सूचना मिलने पर अनादरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मामले की सूचना पर एसीबीईओ राजेंद्र वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी महिपाल सिंह भाटी और आरपी मुकेश कुमार भी स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक का इस तरह की स्थिति में पहुंचना विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव डालता है, इसलिए शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के बाद होगी विभागीय कार्रवाई एसीबीईओ राजेंद्र वर्मा ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से अनादरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। शिक्षक के शराब के नशे में होने की स्थिति चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट और पुलिस स्तर पर हुई कार्रवाई की जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
    1
    शिक्षा के मंदिर में शराब सेवन का आरोप, स्कूल में सोते मिले शिक्षक; ग्रामीणों ने जताया विरोध
पोसीतरा के राजकीय स्कूल में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब ग्रामीणों ने एक शिक्षक पर शराब का सेवन कर स्कूल पहुंचने और परिसर में सोने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक आराम करते हुए मिले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी तथा शिक्षक को तत्काल स्कूल से हटाने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक का नाम दिनेश मीणा बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षक से शराब सेवन को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कथित तौर पर केवल दो घूंट शराब पीने की बात कही। सूचना मिलने पर अनादरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
मामले की सूचना पर एसीबीईओ राजेंद्र वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी महिपाल सिंह भाटी और आरपी मुकेश कुमार भी स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक का इस तरह की स्थिति में पहुंचना विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव डालता है, इसलिए शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के बाद होगी विभागीय कार्रवाई
एसीबीईओ राजेंद्र वर्मा ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से अनादरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। शिक्षक के शराब के नशे में होने की स्थिति चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट और पुलिस स्तर पर हुई कार्रवाई की जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बाली में कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और ढोल-थाली से गूंजा शहर बाली में कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और ढोल-थाली से गूंजा शहर बाली। प्रदेश भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में काशी से गंगा मैया के पवित्र जल का कलश लेकर पहुंची कलश वंदन रथ यात्रा का मंगलवार को बाली में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा बाली मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों के साथ डाक बंगले के सामने एकत्रित हुए। यहां कलश वंदन रथ का पुष्पवर्षा, ढोल-थाली और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद रथ को रैली के रूप में रामदेवजी मंदिर, ढीबी जाव ले जाया गया, जहां कलश पूजन एवं संत-महात्माओं की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाली विधायक एवं पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मंशाराम परमार, जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, बाली विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा, जिला मंत्री शक्तिसिंह चौहान, जिला मंत्री कन्या गरासिया, बाली विधानसभा संयोजक प्रतापसिंह भाटी सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके सामाजिक समरसता के संदेश और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा बाली मंडल के पदाधिकारियों ने पार्षदों, पूर्व पार्षदों, मंडल के वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 तथा मंडल की समस्त कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
    2
    बाली में कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और ढोल-थाली से गूंजा शहर
बाली में कलश वंदन रथ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और ढोल-थाली से गूंजा शहर
बाली। प्रदेश भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में काशी से गंगा मैया के पवित्र जल का कलश लेकर पहुंची कलश वंदन रथ यात्रा का मंगलवार को बाली में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा बाली मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों के साथ डाक बंगले के सामने एकत्रित हुए। यहां कलश वंदन रथ का पुष्पवर्षा, ढोल-थाली और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद रथ को रैली के रूप में रामदेवजी मंदिर, ढीबी जाव ले जाया गया, जहां कलश पूजन एवं संत-महात्माओं की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बाली विधायक एवं पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मंशाराम परमार, जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, बाली विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा, जिला मंत्री शक्तिसिंह चौहान, जिला मंत्री कन्या गरासिया, बाली विधानसभा संयोजक प्रतापसिंह भाटी सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
इस दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके सामाजिक समरसता के संदेश और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा बाली मंडल के पदाधिकारियों ने पार्षदों, पूर्व पार्षदों, मंडल के वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 तथा मंडल की समस्त कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    18 min ago
  • राम-राम दोस्त हो जय श्री राम जय जय श्री राम वीडियो पूरा देखा सरप्राइज करो
    1
    राम-राम दोस्त हो जय श्री राम जय जय श्री राम वीडियो पूरा देखा सरप्राइज करो
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का पीएम श्री विद्यालय में हुआ स्वागत एवं बहुमान बेंगलुरू/बागरा(दलपतसिंह भायल)ग्राम पंचायत बागरा में नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह के पीएम श्री विद्यालय बागरा पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खीमसिंह माला ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का स्वागत करते हुए उनका बहुमान किया। प्रधानाचार्य ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ सहित उपस्थित जनों ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
    1
    नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का पीएम श्री विद्यालय में हुआ स्वागत एवं बहुमान
बेंगलुरू/बागरा(दलपतसिंह भायल)ग्राम पंचायत बागरा में नवस्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह के पीएम श्री विद्यालय बागरा पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खीमसिंह माला ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का स्वागत करते हुए उनका बहुमान किया। प्रधानाचार्य ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ सहित उपस्थित जनों ने ग्राम विकास अधिकारी नाथू सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
    user_दलपतसिंह भायल
    दलपतसिंह भायल
    Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जालौर सावन के दूसरे सोमवार को तालाब किनारे स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए आयोजित कार्यक्रम के तहत भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना जल अभिषेक महा आरती सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम केदौरान कार्यक्रम के दौरान भजन गायक कमलेश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतिदी इस दौरान अशोक संदेश भारत माली गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूदरहे
    2
    जालौर सावन के दूसरे सोमवार को तालाब किनारे स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए आयोजित कार्यक्रम के तहत भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना जल अभिषेक महा आरती सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम केदौरान कार्यक्रम के दौरान भजन गायक कमलेश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतिदी इस दौरान अशोक संदेश भारत माली गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूदरहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बेंगलुरु में बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत बेंगलुरु, 10 अगस्त। राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और उमस व गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
    1
    बेंगलुरु में बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत
बेंगलुरु, 10 अगस्त। राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और उमस व गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
    user_दलपतसिंह भायल
    दलपतसिंह भायल
    Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 day ago
  • *भीमाना के पास मामा-भांजा होटल पर जानलेवा हमला,5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं;पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *पत्रकार बलराम चौधरी* *आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने कैंपर में पहुंचकर रवि जणवा पर बरसाए लाठी-डंडे, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें;पालनपुर में चल रहा इलाज,पीड़ित ने पुलिस को बताए नाम और वाहन की जानकारी* पिण्डवाड़ा। भीमाना के पास मामा-भांजा होटल पर 6 अगस्त को हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में घटना के पांच दिन बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित रवि जणवा पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा कैंपर गाड़ी में पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। हमले में रवि के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका पालनपुर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावर कैंपर गाड़ी में सवार होकर मामा-भांजा होटल पहुंचे और रवि जणवा को घेरकर उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पहले मिली जान से मारने की धमकी,फिर हमला पीड़ित रवि जणवा का दावा है कि हमले से पहले उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 6 अगस्त को उस पर हमला किया गया। पीड़ित ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम और हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन की जानकारी भी दी है। कैंपर जब्त,लेकिन आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर रोहिड़ा पुलिस ने मामले में कैंपर गाड़ी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश किए जाने की बात कही जा रही है। SHO ओमकरण सिंह चारण का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब पीड़ित पुलिस को कथित आरोपियों के नाम और वाहन की जानकारी दे चुका है तथा पुलिस ने कैंपर भी जब्त कर लिया है, तो आखिर अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस कार्रवाई पर सवाल घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। खास तौर पर तब, जब मामला गंभीर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। क्या पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही या कार्रवाई में किसी तरह की देरी हो रही है अगर वाहन पुलिस ने जब्त कर लिया है तो उसकी जांच से हमलावरों तक पहुंचने में कितनी देर लगेगी? पीड़ित द्वारा नाम बताए जाने के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों के जवाब अब रोहिड़ा पुलिस की कार्रवाई से ही सामने आएंगे। पीड़ित रवि जणवा का पालनपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस जांच के आगे बढ़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है और पीड़ित पक्ष आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
    1
    *भीमाना के पास मामा-भांजा होटल पर जानलेवा हमला,5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं;पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
*पत्रकार बलराम चौधरी*
*आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने कैंपर में पहुंचकर रवि जणवा पर बरसाए लाठी-डंडे, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें;पालनपुर में चल रहा इलाज,पीड़ित ने पुलिस को बताए नाम और वाहन की जानकारी*
पिण्डवाड़ा। भीमाना के पास मामा-भांजा होटल पर 6 अगस्त को हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में घटना के पांच दिन बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित रवि जणवा पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा कैंपर गाड़ी में पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। हमले में रवि के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका पालनपुर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावर कैंपर गाड़ी में सवार होकर मामा-भांजा होटल पहुंचे और रवि जणवा को घेरकर उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पहले मिली जान से मारने की धमकी,फिर हमला पीड़ित रवि जणवा का दावा है कि हमले से पहले उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 6 अगस्त को उस पर हमला किया गया। पीड़ित ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम और हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन की जानकारी भी दी है।
कैंपर जब्त,लेकिन आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर रोहिड़ा पुलिस ने मामले में कैंपर गाड़ी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश किए जाने की बात कही जा रही है। SHO ओमकरण सिंह चारण का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब पीड़ित पुलिस को कथित आरोपियों के नाम और वाहन की जानकारी दे चुका है तथा पुलिस ने कैंपर भी जब्त कर लिया है, तो आखिर अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस कार्रवाई पर सवाल घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी है। खास तौर पर तब, जब मामला गंभीर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। क्या पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही या कार्रवाई में किसी तरह की देरी हो रही है अगर वाहन पुलिस ने जब्त कर लिया है तो उसकी जांच से हमलावरों तक पहुंचने में कितनी देर लगेगी? पीड़ित द्वारा नाम बताए जाने के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों के जवाब अब रोहिड़ा पुलिस की कार्रवाई से ही सामने आएंगे।
पीड़ित रवि जणवा का पालनपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस जांच के आगे बढ़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।
फिलहाल पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है और पीड़ित पक्ष आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.