ग्राम पंचायत बरौसा में पेयजल के लिए बनी पानी की टंकी बनी शोपीस, कई सालों से नहीं हो रही जलापूर्ति* बरौसा, जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)।* सरकार ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ये योजनाएं जमीन पर फेल साबित हो रही हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत बरौसा, विकास खंड जयसिंहपुर का है, जहां पेयजल के लिए बनाई गई पानी की टंकी कई सालों से शोपीस बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई, पाइप लाइन भी बिछा दी गई, लेकिन आज तक एक भी घर में नल से जल नहीं पहुंचा। टंकी पर ताला लटका है और मोटर खराब पड़ी है। टंकी के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप और प्राइवेट समर सेबल का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान और जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत बरौसा की बंद पड़ी पानी की टंकी की जांच कर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराई जाए।
ग्राम पंचायत बरौसा में पेयजल के लिए बनी पानी की टंकी बनी शोपीस, कई सालों से नहीं हो रही जलापूर्ति* बरौसा, जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)।* सरकार ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ये योजनाएं जमीन पर फेल साबित हो रही हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत बरौसा, विकास खंड जयसिंहपुर का है, जहां पेयजल के लिए बनाई गई पानी की टंकी कई सालों से शोपीस बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई, पाइप लाइन भी बिछा दी गई, लेकिन आज तक एक भी घर में नल से जल नहीं पहुंचा। टंकी पर ताला लटका है और मोटर खराब पड़ी है। टंकी के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप और प्राइवेट समर सेबल का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान और जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत बरौसा की बंद पड़ी पानी की टंकी की जांच कर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराई जाए।
- सुलतानपुर में साइबर टीम ने 3 ठगों को पकड़ा: लिंक भेजकर खातों से पैसे निकाले, लोन दिलाने के नाम पर खाते लिए सुलतानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर क्राइम टीम ने लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने और लोन दिलाने के बहाने खाते हथियाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर 26 अगस्त 2026 को की गई। यह मामला तब सामने आया जब दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर कला निवासी इंद्रजीत वर्मा के बेटे रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले एक लिंक के जरिए मोबाइल बुक किया। मोबाइल डिलीवरी के लिए उनसे पैसे मांगे गए और एक लिंक भेजा गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही रवि कुमार का फोन हैक हो गया और उनके बैंक खाते से कई बार में कुल 54,597 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते हासिल किए थे। इन खातों का उपयोग बाद में बाहर की कंपनियों की मदद से कटिंग, ट्रेडिंग, कॉर्पोरेट, गेमिंग और सट्टा ऐप से संबंधित लेनदेन के लिए किया जाता था। इन खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज थीं। साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त 2026 को धीरज कुमार पाण्डेय (बहरौली, कुतुबपुर, धम्मौर), आनंद राज वर्मा (सहसमलपुर, दुल्लापुर, दोस्तपुर) और शैलेश कुमार वर्मा (डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, जयसिंहपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन (वीवो टी3एक्स 5जी, रेडमी, वीवो 1904), एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक और कुल 7,000 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, उपनिरीक्षक शिवजनम यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल राजकुमार पाल शामिल थे।1
- *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित* सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया। इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है। *सुल्तानपुर का गौरव!*🌟 > हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆 पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!4
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट1
- 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।1
- दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु यूपी टी-20 लीग में चयन से खारेथू गांव में खुशी अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के खारेथू गांव निवासी युवा क्रिकेटर हिमांशु सिंह का यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्तन टीम के लिए चयन होने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। हिमांशु के चाचा राजेंद्र सिंह बैश ने बताया कि हिमांशु को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। महज तीन वर्ष की उम्र से वह अपने दादा स्वर्गीय भारत सिंह के साथ आसपास के मैदानों में क्रिकेट देखने जाता था। उसकी रुचि को देखते हुए दादा ने उसे बैट-बॉल दिलाई। इसके बाद क्रिकेट के प्रति उसका जुनून बढ़ता गया। हिमांशु ने लखनऊ की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इकाना स्टेडियम में खेलने के दौरान उसके शानदार प्रदर्शन और एक गेंद पर लगाए गए छक्के ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उसे कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में यूपी टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला। चयन से अमेठी और खारेथू गांव का नाम रोशन हुआ है। 29 अगस्त को कानपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हिमांशु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खुशी में दादी माधुरी, मां कुसुम लता, चाचा राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सुलतानपुर में बारिश को देखते हुए 27 अगस्त को स्कूल बंद, कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद सुलतानपुर में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 27 अगस्त, को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) उपेंद्र गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उनके निर्देशानुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय इस अवधि में बंद रहेंगे। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पूर्व से निर्धारित एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण अपने नियमानुसार जारी रहेगा।1
- नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप 27 मौतों से मचा हाहाकार लगभग चार सौ से अधिक लोग लापता नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 105 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर सामने आई है। बाढ़ की चपेट में नेपाल के करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी किनारे स्थित बताई जा रही हैं। वहीं लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की सूचना है। नेपाल में मची इस प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी राज्यों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।1