logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- ​रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- ​तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। ​हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

1 hr ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- ​रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- ​तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। ​हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- ​रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- ​तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। ​हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
एंकर----- 
​रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है।
जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
----
​तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल
घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी।
​हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद
इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मनोज पांडेय का सपा पर बड़ा हमला: PDA के बदलते अर्थ पर सवाल, स्टैंड साफ करने की मांग कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने शहर स्थित पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित निशुल्क बस सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री पांडेय ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के रुख और बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी रोजाना 'पीडीए' के मायने बदल रही है। पांडेय ने एक लेखक का जिक्र करते हुए कहा कि 'पीडीए' का अर्थ लिखते-लिखते डायरी भर गई, लेकिन इसका पूरा अर्थ अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने सपा के इस रुख को भ्रम पैदा करने वाला बताया और कहा कि पार्टी को पहले अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक महीने पहले सपा ने ब्राह्मणों को लेकर क्या बयान दिया था और अब वे क्या कर रहे हैं। सपा द्वारा 2027 के चुनाव में सरकार बनाने के दावों पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को सपने देखने का अधिकार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि विपक्ष ने सत्ता में रहते हुए गरीब, कमजोर, युवा और किसानों के हित में काम किया होता, तो उन्हें सत्ता से बाहर नहीं होना पड़ता। चीनी और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों तथा महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सरकार बाजार की स्थितियों और कीमतों पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। कृत्रिम किल्लत और जमाखोरी करने वाले 200 से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आम जनता और गरीब परिवारों को कोई समस्या न हो, इसके लिए बाजार में आपूर्ति और कीमतों का नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है। मंत्री ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जहाँ बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए हैं, ताकि बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके।
    1
    मनोज पांडेय का सपा पर बड़ा हमला: PDA के बदलते अर्थ पर सवाल, स्टैंड साफ करने की मांग
कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने शहर स्थित पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित निशुल्क बस सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री पांडेय ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के रुख और बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी रोजाना 'पीडीए' के मायने बदल रही है।
पांडेय ने एक लेखक का जिक्र करते हुए कहा कि 'पीडीए' का अर्थ लिखते-लिखते डायरी भर गई, लेकिन इसका पूरा अर्थ अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने सपा के इस रुख को भ्रम पैदा करने वाला बताया और कहा कि पार्टी को पहले अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक महीने पहले सपा ने ब्राह्मणों को लेकर क्या बयान दिया था और अब वे क्या कर रहे हैं।
सपा द्वारा 2027 के चुनाव में सरकार बनाने के दावों पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को सपने देखने का अधिकार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि विपक्ष ने सत्ता में रहते हुए गरीब, कमजोर, युवा और किसानों के हित में काम किया होता, तो उन्हें सत्ता से बाहर नहीं होना पड़ता।
चीनी और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों तथा महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सरकार बाजार की स्थितियों और कीमतों पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। कृत्रिम किल्लत और जमाखोरी करने वाले 200 से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आम जनता और गरीब परिवारों को कोई समस्या न हो, इसके लिए बाजार में आपूर्ति और कीमतों का नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।
मंत्री ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जहाँ बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए हैं, ताकि बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    1
    6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।


              
6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी

चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की।
अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।
    1
    चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी

अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की।
संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं।
चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • सुल्तानपुर में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला सुबह-ए बहारां का जुलूस; 4 किमी लंबे जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे सुल्तानपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर खैराबाद स्थित जमाल गेट पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नात शरीफ पढ़ी गई। इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में लोग उमड़े। यह जुलूस चौक जामा मस्जिद से निकलकर जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, पलटन बाजार, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, अन्नू चौराहा, खैराबाद और दरियापुर होते हुए जमाल गेट पहुंचा। जमाल गेट पर सलाम पढ़कर जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर फातेहा का भी प्रबंध किया गया था। शहर जामा मस्जिद के इमाम व काज़ी-ए-शहर मौलाना अब्दुल लतीफ ने इस अवसर पर अवाम को अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नबी-ए-करीम के जन्म की खुशी में सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें नात शरीफ पढ़ी जाती है और नारे बुलंद किए जाते हैं। मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि इस मौके पर मुसलमान यह संकल्प लेते हैं कि वे अपनी जिंदगी में पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करेंगे। उन्होंने लोगों से शरीयत के नियमों का पालन करने, सुन्नतों को अपनाने, गलत कामों से बचने और आपस में भाईचारे व मोहब्बत के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सभी अवाम को मिलाद-ए-मुस्तफा की बरकतों से मालामाल करे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस के जवान हर चौराहे पर मौजूद रहे। जुलूस में जिला सुरक्षा संगठन के हाजी इलियास, अधिवक्ता मोहर्रम अली, कामरान जफर, मेराज और जावेद अहमद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
    2
    सुल्तानपुर में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला सुबह-ए बहारां का जुलूस; 4 किमी लंबे जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे
सुल्तानपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर खैराबाद स्थित जमाल गेट पर समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नात शरीफ पढ़ी गई। इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में लोग उमड़े।
यह जुलूस चौक जामा मस्जिद से निकलकर जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, पलटन बाजार, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, अन्नू चौराहा, खैराबाद और दरियापुर होते हुए जमाल गेट पहुंचा। जमाल गेट पर सलाम पढ़कर जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर फातेहा का भी प्रबंध किया गया था।
शहर जामा मस्जिद के इमाम व काज़ी-ए-शहर मौलाना अब्दुल लतीफ ने इस अवसर पर अवाम को अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नबी-ए-करीम के जन्म की खुशी में सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें नात शरीफ पढ़ी जाती है और नारे बुलंद किए जाते हैं।
मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि इस मौके पर मुसलमान यह संकल्प लेते हैं कि वे अपनी जिंदगी में पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करेंगे। उन्होंने लोगों से शरीयत के नियमों का पालन करने, सुन्नतों को अपनाने, गलत कामों से बचने और आपस में भाईचारे व मोहब्बत के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सभी अवाम को मिलाद-ए-मुस्तफा की बरकतों से मालामाल करे।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस के जवान हर चौराहे पर मौजूद रहे।
जुलूस में जिला सुरक्षा संगठन के हाजी इलियास, अधिवक्ता मोहर्रम अली, कामरान जफर, मेराज और जावेद अहमद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तिब्बत से आई बाढ ने नेपाल में मचाई तबाही 7 की मौत बिहार के आठ जिलों में अलर्ट नेपाल से सटे इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गांव-घर और पुल प्रभावित, राहत-बचाव कार्य तेज चीन के तिब्बत क्षेत्र से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों, बाजारों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव की चपेट में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल के टूटने की भी सूचना है। रसुवा में एक हाइड्रोपावर परियोजना के प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ की इस भीषण स्थिति में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में 14 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं और करीब 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। नेपाल में बाढ़ के बढ़ते असर को देखते हुए भारत के बिहार में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर समेत आठ जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब तीन मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है। नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। नेपाल की तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में चिंता का माहौल है।
    1
    तिब्बत से आई बाढ ने नेपाल में मचाई तबाही 7 की मौत बिहार के आठ जिलों में अलर्ट 
नेपाल से सटे इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गांव-घर और पुल प्रभावित, राहत-बचाव कार्य तेज
चीन के तिब्बत क्षेत्र से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों, बाजारों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव की चपेट में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल के टूटने की भी सूचना है। रसुवा में एक हाइड्रोपावर परियोजना के प्रभावित होने की खबर है।
बाढ़ की इस भीषण स्थिति में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में 14 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं और करीब 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
नेपाल में बाढ़ के बढ़ते असर को देखते हुए भारत के बिहार में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर समेत आठ जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब तीन मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है। नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। नेपाल की तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में चिंता का माहौल है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.