चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।
चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।
- *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार।* *रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा।* अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। *जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*2
- चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।2
- अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग1
- 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।2
- *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित* सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया। इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है। *सुल्तानपुर का गौरव!*🌟 > हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆 पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!4
- चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।1