logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।

9 hrs ago
user_संदीप तिवारी पत्रकार
संदीप तिवारी पत्रकार
Gauriganj, Amethi•
9 hrs ago

30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर

पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है। इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    1
    PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम,
गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।
समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है।
इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कलयुग की राजनीति का काला सच हमारे देश की सड़क पर नेता जी के बोल, एथेनॉल और पेट्रोल के चक्कर मे चीनी मंहगी जनता का सवाल
    2
    कलयुग की राजनीति का काला सच हमारे देश की सड़क पर नेता जी के बोल, एथेनॉल और पेट्रोल के चक्कर मे चीनी मंहगी जनता का सवाल
    user_Anil Kumar Pandey
    Anil Kumar Pandey
    Doctor तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया। बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया। कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।
    1
    रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई।
रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई।
चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया।
बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया।
कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
    1
    रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल
रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया।
सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई? रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?
    1
    रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?


रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार अमेठी। जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश मसाला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी माता प्रसाद तिवारी की पत्नी अनार कला के कूल्हे के ऑपरेशन के लिए उन्होंने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। जानकारी के अनुसार अनार कला के कूल्हे का ऑपरेशन होना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज में बाधा आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उद्योगपति राजेश मसाला ने डॉक्टर से बात कर 20 हजार रुपये की मदद की, ताकि समय पर ऑपरेशन हो सके। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
    1
    मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार
मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार
अमेठी। जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश मसाला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी माता प्रसाद तिवारी की पत्नी अनार कला के कूल्हे के ऑपरेशन के लिए उन्होंने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
जानकारी के अनुसार अनार कला के कूल्हे का ऑपरेशन होना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज में बाधा आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उद्योगपति राजेश मसाला ने डॉक्टर से बात कर 20 हजार रुपये की मदद की, ताकि समय पर ऑपरेशन हो सके।
उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमेठी में अपना दल (एस) का नारी शक्ति समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा अमेठी के दुर्गा मैरिज लॉन में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा मौजूद रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अपना दल की कार्यकारिणी सदस्य रेखा वर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट दिया जाएगा, सभी लोग मिलकर सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने विचार रखे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं—बेटियों की शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी। उन्होंने कहा, “पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी।” स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और महिला मतदाताओं का वोट सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में वही सरकार मजबूत होगी, जो महिलाओं का सम्मान करेगी। कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव, जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी करुणा शंकर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान “बहनों के सम्मान में, अपना दल (एस) उतरा मैदान में” का नारा भी गूंजता रहा।
    4
    अमेठी में अपना दल (एस) का नारी शक्ति समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

अमेठी के दुर्गा मैरिज लॉन में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा मौजूद रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अपना दल की कार्यकारिणी सदस्य रेखा वर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट दिया जाएगा, सभी लोग मिलकर सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने विचार रखे।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं—बेटियों की शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी। उन्होंने कहा, “पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी।” स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मजबूती मिल रही है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और महिला मतदाताओं का वोट सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में वही सरकार मजबूत होगी, जो महिलाओं का सम्मान करेगी।
कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव, जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी करुणा शंकर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान “बहनों के सम्मान में, अपना दल (एस) उतरा मैदान में” का नारा भी गूंजता रहा।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान, संदिग्ध की हुई चेकिंग अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात करीब आठ बजे अमेठी पुलिस ने जिलेभर में पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त की। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना बढ़ाने के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने का संदेश दिया गया। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान, संदिग्ध की हुई चेकिंग 
अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात करीब आठ बजे अमेठी पुलिस ने जिलेभर में पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त की।
क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना बढ़ाने के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने का संदेश दिया गया।
पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ऑपरेशन कन्विक्शन: छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के दोषी को 5 साल की सजा ऑपरेशन कन्विक्शन: छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के दोषी को 5 साल की सजा अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते ऑपरेशन कन्विक्शन एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत चिन्हित एक महिला संबंधी मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। सुलतानपुर स्थित एएसजे-12/पॉक्सो कोर्ट ने थाना मुंशीगंज के मुकदमा अपराध संख्या 113/2024 में अभियुक्त मेवालाल पुत्र झींगुर निवासी सुमेरपुर को धारा 354 भादवि में तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वहीं, पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत अभियुक्त को पांच वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड न जमा करने पर दो माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था। वादी की तहरीर पर 7 जून 2024 को थाना मुंशीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 5 जुलाई 2024 को आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए सजा सुनाई।
    1
    ऑपरेशन कन्विक्शन: छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के दोषी को 5 साल की सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन: छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के दोषी को 5 साल की सजा
अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते ऑपरेशन कन्विक्शन एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत चिन्हित एक महिला संबंधी मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। सुलतानपुर स्थित एएसजे-12/पॉक्सो कोर्ट ने थाना मुंशीगंज के मुकदमा अपराध संख्या 113/2024 में अभियुक्त मेवालाल पुत्र झींगुर निवासी सुमेरपुर को धारा 354 भादवि में तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
वहीं, पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत अभियुक्त को पांच वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड न जमा करने पर दो माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था। वादी की तहरीर पर 7 जून 2024 को थाना मुंशीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 5 जुलाई 2024 को आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए सजा सुनाई।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.