रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
- रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया। बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया। कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।1
- रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।1
- रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई? रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?1
- अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग1
- PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है। इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।1
- रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा (बाबूरिया) मजरा गांव में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों और अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है।1