logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार अमेठी। जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश मसाला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी माता प्रसाद तिवारी की पत्नी अनार कला के कूल्हे के ऑपरेशन के लिए उन्होंने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। जानकारी के अनुसार अनार कला के कूल्हे का ऑपरेशन होना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज में बाधा आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उद्योगपति राजेश मसाला ने डॉक्टर से बात कर 20 हजार रुपये की मदद की, ताकि समय पर ऑपरेशन हो सके। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_रामकृष्ण मिश्र
रामकृष्ण मिश्र
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार अमेठी। जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश मसाला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी माता प्रसाद तिवारी की पत्नी अनार कला के कूल्हे के ऑपरेशन के लिए उन्होंने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। जानकारी के अनुसार अनार कला के कूल्हे का ऑपरेशन होना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज में बाधा आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उद्योगपति राजेश मसाला ने डॉक्टर से बात कर 20 हजार रुपये की मदद की, ताकि समय पर ऑपरेशन हो सके। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    1
    अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की।
तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ।
इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे।
अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    1
    अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना 
अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है। इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    1
    PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम,
गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।
समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है।
इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
    2
    30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल
30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल
जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ।
नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    14 hrs ago
  • सुल्तानपुर में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला सुबह-ए बहारां का जुलूस; 4 किमी लंबे जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे सुल्तानपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर खैराबाद स्थित जमाल गेट पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नात शरीफ पढ़ी गई। इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में लोग उमड़े। यह जुलूस चौक जामा मस्जिद से निकलकर जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, पलटन बाजार, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, अन्नू चौराहा, खैराबाद और दरियापुर होते हुए जमाल गेट पहुंचा। जमाल गेट पर सलाम पढ़कर जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर फातेहा का भी प्रबंध किया गया था। शहर जामा मस्जिद के इमाम व काज़ी-ए-शहर मौलाना अब्दुल लतीफ ने इस अवसर पर अवाम को अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नबी-ए-करीम के जन्म की खुशी में सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें नात शरीफ पढ़ी जाती है और नारे बुलंद किए जाते हैं। मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि इस मौके पर मुसलमान यह संकल्प लेते हैं कि वे अपनी जिंदगी में पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करेंगे। उन्होंने लोगों से शरीयत के नियमों का पालन करने, सुन्नतों को अपनाने, गलत कामों से बचने और आपस में भाईचारे व मोहब्बत के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सभी अवाम को मिलाद-ए-मुस्तफा की बरकतों से मालामाल करे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस के जवान हर चौराहे पर मौजूद रहे। जुलूस में जिला सुरक्षा संगठन के हाजी इलियास, अधिवक्ता मोहर्रम अली, कामरान जफर, मेराज और जावेद अहमद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
    2
    सुल्तानपुर में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला सुबह-ए बहारां का जुलूस; 4 किमी लंबे जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे
सुल्तानपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर खैराबाद स्थित जमाल गेट पर समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नात शरीफ पढ़ी गई। इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में लोग उमड़े।
यह जुलूस चौक जामा मस्जिद से निकलकर जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, पलटन बाजार, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, अन्नू चौराहा, खैराबाद और दरियापुर होते हुए जमाल गेट पहुंचा। जमाल गेट पर सलाम पढ़कर जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर फातेहा का भी प्रबंध किया गया था।
शहर जामा मस्जिद के इमाम व काज़ी-ए-शहर मौलाना अब्दुल लतीफ ने इस अवसर पर अवाम को अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नबी-ए-करीम के जन्म की खुशी में सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें नात शरीफ पढ़ी जाती है और नारे बुलंद किए जाते हैं।
मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि इस मौके पर मुसलमान यह संकल्प लेते हैं कि वे अपनी जिंदगी में पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करेंगे। उन्होंने लोगों से शरीयत के नियमों का पालन करने, सुन्नतों को अपनाने, गलत कामों से बचने और आपस में भाईचारे व मोहब्बत के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सभी अवाम को मिलाद-ए-मुस्तफा की बरकतों से मालामाल करे।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस के जवान हर चौराहे पर मौजूद रहे।
जुलूस में जिला सुरक्षा संगठन के हाजी इलियास, अधिवक्ता मोहर्रम अली, कामरान जफर, मेराज और जावेद अहमद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर* *दिनाँक-25.08.2026* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 25.08.2026 रात्रि को थाना जयसिंहपुर क्षेत्रान्तर्गत *बरौसा चौराहे पर कम्पोजिट शराब की दुकान में पैसो के लेन देन को लेकर सेल्स मैन शिवम् जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल निवासी अली नगर थाना जरवल जनपद बहराईच के ऊपर फायर करने की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 276/26 धारा 109 बी0एन0एस0* थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित अभियुक्त *1.अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा* उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर व *2.धीरेन्द्र यादव उर्फ धीरू जपुत्र सियाराम यादव* निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 25.08.2026 को समय 14.14 बजे पतुरियो मोड़ सरकारी ट्यूबेल के पास से हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया । *बरामदगीः-*- घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1- अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 2- धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या *अपराधिक इतिहास अभियुक्त-* अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 1. मु0अ0सं0 260/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 2. मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर 3. मु0अ0सं0 766/22 धारा 307/34/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 4. मु0अ0सं0 799/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 5. मु0अ0सं0 343/22 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर 6. मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/307/302/120बी भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 7. मु0अ0सं0 41/23 धारा307/323/325/34/504/506 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 8. मु0अ0सं0 145/25 धारा 109 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 9. मु0अं0सं0 153/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतापुर 10. मु0अं0सं0 101/26 धारा 109/3(3),351(3),352 बीएनएस थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 11. मु0अ0सं0 380/25 धारा 110/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)द व 3(1)ध थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर *धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या* 1- मु0अ0सं0 55/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 2- मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/302/307/120बी भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 3- मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर *गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण-* 1- उ0नि0 विवेक कुमार राय 2- उ0नि0 गुलाब चन्द्र पाल 3- उ0नि0 नफीसउद्दीन खां 4- हे0का0 राहुल शर्मा 5- का0 अभिषेक प्रताप सिंह 6- का0 देवेन्द्र कुमार
    1
    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
*थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर*
*दिनाँक-25.08.2026*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
दिनांक 25.08.2026 रात्रि को थाना जयसिंहपुर क्षेत्रान्तर्गत *बरौसा चौराहे पर कम्पोजिट शराब की दुकान में पैसो के लेन देन को लेकर सेल्स मैन शिवम् जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल निवासी अली नगर थाना जरवल जनपद बहराईच के ऊपर फायर करने की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 276/26 धारा 109 बी0एन0एस0* थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित अभियुक्त *1.अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा* उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर व *2.धीरेन्द्र यादव उर्फ धीरू जपुत्र सियाराम यादव* निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 25.08.2026 को समय 14.14 बजे पतुरियो मोड़ सरकारी ट्यूबेल के पास से हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*बरामदगीः-*-	घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-	अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 
2-	धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त-*    
अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 
1.	मु0अ0सं0 260/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर
2.	 मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर
3.	 मु0अ0सं0 766/22 धारा 307/34/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर
4.	 मु0अ0सं0 799/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर
5.	 मु0अ0सं0 343/22 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर
6.	 मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/307/302/120बी भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 
7.	 मु0अ0सं0 41/23 धारा307/323/325/34/504/506 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
8.	मु0अ0सं0 145/25 धारा 109 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 
9.	मु0अं0सं0 153/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतापुर 
10.	 मु0अं0सं0 101/26 धारा 109/3(3),351(3),352 बीएनएस थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 
11.	  मु0अ0सं0 380/25 धारा 110/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)द व 3(1)ध थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 
*धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या*
1-	 मु0अ0सं0 55/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर
2-	 मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/302/307/120बी  भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर
3-	मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर
*गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण-* 
1-	उ0नि0 विवेक कुमार राय 
2-	उ0नि0 गुलाब चन्द्र पाल
3-	उ0नि0 नफीसउद्दीन खां
4-	हे0का0 राहुल शर्मा 
5-	का0 अभिषेक प्रताप सिंह 
6-	का0 देवेन्द्र कुमार
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट अमेठी। जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि इस सुहावने मौसम के बीच जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और काम पूरा कर जल्द सुरक्षित घर लौटें। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जर्जर मकानों, पुराने भवनों और कमजोर दीवारों के पास जाने से बचें। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉकों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से मौसम पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
    1
    मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट
अमेठी। जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है।
हालांकि इस सुहावने मौसम के बीच जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और काम पूरा कर जल्द सुरक्षित घर लौटें।
मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जर्जर मकानों, पुराने भवनों और कमजोर दीवारों के पास जाने से बचें। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉकों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से मौसम पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.