logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला सुबह-ए बहारां का जुलूस; 4 किमी लंबे जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे सुल्तानपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर खैराबाद स्थित जमाल गेट पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नात शरीफ पढ़ी गई। इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में लोग उमड़े। यह जुलूस चौक जामा मस्जिद से निकलकर जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, पलटन बाजार, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, अन्नू चौराहा, खैराबाद और दरियापुर होते हुए जमाल गेट पहुंचा। जमाल गेट पर सलाम पढ़कर जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर फातेहा का भी प्रबंध किया गया था। शहर जामा मस्जिद के इमाम व काज़ी-ए-शहर मौलाना अब्दुल लतीफ ने इस अवसर पर अवाम को अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नबी-ए-करीम के जन्म की खुशी में सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें नात शरीफ पढ़ी जाती है और नारे बुलंद किए जाते हैं। मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि इस मौके पर मुसलमान यह संकल्प लेते हैं कि वे अपनी जिंदगी में पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करेंगे। उन्होंने लोगों से शरीयत के नियमों का पालन करने, सुन्नतों को अपनाने, गलत कामों से बचने और आपस में भाईचारे व मोहब्बत के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सभी अवाम को मिलाद-ए-मुस्तफा की बरकतों से मालामाल करे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस के जवान हर चौराहे पर मौजूद रहे। जुलूस में जिला सुरक्षा संगठन के हाजी इलियास, अधिवक्ता मोहर्रम अली, कामरान जफर, मेराज और जावेद अहमद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सुल्तानपुर में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला सुबह-ए बहारां का जुलूस; 4 किमी लंबे जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे सुल्तानपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर खैराबाद स्थित जमाल गेट पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नात शरीफ पढ़ी गई। इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में लोग उमड़े। यह जुलूस चौक जामा मस्जिद से निकलकर जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, पलटन बाजार, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, अन्नू चौराहा, खैराबाद और दरियापुर होते हुए जमाल गेट पहुंचा। जमाल गेट पर सलाम पढ़कर जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर फातेहा का भी प्रबंध किया गया था। शहर जामा मस्जिद के इमाम

व काज़ी-ए-शहर मौलाना अब्दुल लतीफ ने इस अवसर पर अवाम को अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नबी-ए-करीम के जन्म की खुशी में सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें नात शरीफ पढ़ी जाती है और नारे बुलंद किए जाते हैं। मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि इस मौके पर मुसलमान यह संकल्प लेते हैं कि वे अपनी जिंदगी में पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करेंगे। उन्होंने लोगों से शरीयत के नियमों का पालन करने, सुन्नतों को अपनाने, गलत कामों से बचने और आपस में भाईचारे व मोहब्बत के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सभी अवाम को मिलाद-ए-मुस्तफा की बरकतों से मालामाल करे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस के जवान हर चौराहे पर मौजूद रहे। जुलूस में जिला सुरक्षा संगठन के हाजी इलियास, अधिवक्ता मोहर्रम अली, कामरान जफर, मेराज और जावेद अहमद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित* सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया। इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है। *सुल्तानपुर का गौरव!*🌟 > हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆 पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!
    4
    *सुल्तानपुर के परितोष गुप्ता को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, शिल्पा शेट्ठी ने किया सम्मानित*
सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और रामलखन पैराडाइज के संचालक *परितोष कुमार गुप्ता* को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित *आकार (AAKAR) एक्जीबिशन* में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित *एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026* समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की ब्रांड एंबेसडर *शिल्पा शेट्टी* ने परितोष गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया।
इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि *सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला* है। इससे सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
*सुल्तानपुर का गौरव!*🌟
> हमारे अपने परितोष कुमार गुप्ता (रामलखन पैराडाइज) को ग्रेटर नोएडा में शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला National Excellence Award 🏆
पूरे देश से 50 लोग सम्मानित, सुल्तानपुर से सिर्फ एक नाम - परितोष गुप्ता!
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर पारा चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब: धार्मिक नारों से गूंजा इलाका, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र स्थित पारा चौराहे पर ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। बारह रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल शामिल हुए। इस दौरान पारा चौराहा श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा और चारों ओर धार्मिक नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में हसनपुर सुल्तानपुर से आए हिंदू धर्म के प्रतिनिधि जगदम्बा प्रसाद पांडे ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की, जिसकी सराहना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची अंजुमनों ने अपने-अपने अंदाज में नातिया कलाम पेश किए। इनमें अंजुमन मऊ, अंजुमन दौनों, अंजुमन इब्राहिमपुर, अंजुमन चक्कारीभीट, अंजुमन सत्तर, अंजुमन सोनबरसा, अंजुमन आलामऊ, अंजुमन सेमरा, अंजुमन चकतेंदुआ, अंजुमन पटैला, अंजुमन आलियाबाद, अंजुमन नन्दौली, अंजुमन नटौली, अंजुमन इसौली, अंजुमन मोमिनपुर और अंजुमन मोहम्मदपुर काजी सहित कई अंजुमनें शामिल थीं। अंजुमनों द्वारा पेश किए गए नातिया कलाम और धार्मिक नारों से पूरा पारा चौराहा गूंज उठा। "सरकार की आमद मरहबा", "आका की आमद मरहबा", "नारे तकबीर—अल्लाहु अकबर" और "नारे रिसालत—या रसूल अल्लाह" जैसे नारों से माहौल उत्सवपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। आयोजन में जमीर अंसारी, अफजल खान, असगर रजा, कमाल बाबा, समीम, बीडीसी सोनू सेठ, रिजवान प्रधान, हाजी इरफान, सुल्तान, टीपू अंसारी, तुफैल उर्फ कुन्नू सोहराब खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान लंगर-ए-आम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लंगर व्यवस्था में शहरयार, अबसार नेता, हाजी इंकलाब, कफील, बब्बू, निहाल, निसार, कमाल बाबा और बब्बू बीडीसी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। देर तक चले कार्यक्रम के दौरान पारा चौराहा लोगों की भीड़ से भरा रहा और पूरे क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक बनी रही।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर पारा चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब: धार्मिक नारों से गूंजा इलाका, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र स्थित पारा चौराहे पर ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। बारह रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल शामिल हुए। इस दौरान पारा चौराहा श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा और चारों ओर धार्मिक नारों की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम में हसनपुर सुल्तानपुर से आए हिंदू धर्म के प्रतिनिधि जगदम्बा प्रसाद पांडे ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की, जिसकी सराहना की गई।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची अंजुमनों ने अपने-अपने अंदाज में नातिया कलाम पेश किए। इनमें अंजुमन मऊ, अंजुमन दौनों, अंजुमन इब्राहिमपुर, अंजुमन चक्कारीभीट, अंजुमन सत्तर, अंजुमन सोनबरसा, अंजुमन आलामऊ, अंजुमन सेमरा, अंजुमन चकतेंदुआ, अंजुमन पटैला, अंजुमन आलियाबाद, अंजुमन नन्दौली, अंजुमन नटौली, अंजुमन इसौली, अंजुमन मोमिनपुर और अंजुमन मोहम्मदपुर काजी सहित कई अंजुमनें शामिल थीं।
अंजुमनों द्वारा पेश किए गए नातिया कलाम और धार्मिक नारों से पूरा पारा चौराहा गूंज उठा। "सरकार की आमद मरहबा", "आका की आमद मरहबा", "नारे तकबीर—अल्लाहु अकबर" और "नारे रिसालत—या रसूल अल्लाह" जैसे नारों से माहौल उत्सवपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
आयोजन में जमीर अंसारी, अफजल खान, असगर रजा, कमाल बाबा, समीम, बीडीसी सोनू सेठ, रिजवान प्रधान, हाजी इरफान, सुल्तान, टीपू अंसारी, तुफैल उर्फ कुन्नू सोहराब खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान लंगर-ए-आम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लंगर व्यवस्था में शहरयार, अबसार नेता, हाजी इंकलाब, कफील, बब्बू, निहाल, निसार, कमाल बाबा और बब्बू बीडीसी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। देर तक चले कार्यक्रम के दौरान पारा चौराहा लोगों की भीड़ से भरा रहा और पूरे क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक बनी रही।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- ​रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- ​तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। ​हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
एंकर----- 
​रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है।
जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
----
​तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल
घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी।
​हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद
इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
    1
    स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    1
    6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।


              
6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार. बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है। 👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।" 👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?
    1
    DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार.
बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है।
👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।"
👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 
👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर समारोह: सुलतानपुर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य आयोजन सुलतानपुर शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक सदर राजप्रसाद उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, सुलतानपुर की जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। जनपद के गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस समारोह में भाग लिया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार पांडेय (खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले) ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" के निर्माण में पटेल जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके सहयोग के बिना अखंड भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो पाती। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने पटेल जी के विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर सिंह ने पटेल जी के शैक्षिक जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। समारोह में ब्लॉक प्रमुख कुड़वार प्रतिनिधि मदन भैया, नवनीत सिंह, सोनू, उमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर, शिवपाल सिंह, गोमती गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जनता दल, पूर्व अध्यक्ष दीपू सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति प्रकाश और दीनबंधु सिंह ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राजेश कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। समारोह के अंत में विशिष्ट शिल्पकारों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
    2
    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर समारोह: सुलतानपुर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य आयोजन
सुलतानपुर शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक सदर राजप्रसाद उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, सुलतानपुर की जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। जनपद के गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस समारोह में भाग लिया।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार पांडेय (खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले) ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" के निर्माण में पटेल जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके सहयोग के बिना अखंड भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो पाती।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने पटेल जी के विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर सिंह ने पटेल जी के शैक्षिक जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख कुड़वार प्रतिनिधि मदन भैया, नवनीत सिंह, सोनू, उमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर, शिवपाल सिंह, गोमती गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जनता दल, पूर्व अध्यक्ष दीपू सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति प्रकाश और दीनबंधु सिंह ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन राजेश कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। समारोह के अंत में विशिष्ट शिल्पकारों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तिब्बत से आई बाढ ने नेपाल में मचाई तबाही 7 की मौत बिहार के आठ जिलों में अलर्ट नेपाल से सटे इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गांव-घर और पुल प्रभावित, राहत-बचाव कार्य तेज चीन के तिब्बत क्षेत्र से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों, बाजारों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव की चपेट में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल के टूटने की भी सूचना है। रसुवा में एक हाइड्रोपावर परियोजना के प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ की इस भीषण स्थिति में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में 14 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं और करीब 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। नेपाल में बाढ़ के बढ़ते असर को देखते हुए भारत के बिहार में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर समेत आठ जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब तीन मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है। नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। नेपाल की तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में चिंता का माहौल है।
    1
    तिब्बत से आई बाढ ने नेपाल में मचाई तबाही 7 की मौत बिहार के आठ जिलों में अलर्ट 
नेपाल से सटे इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गांव-घर और पुल प्रभावित, राहत-बचाव कार्य तेज
चीन के तिब्बत क्षेत्र से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों, बाजारों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव की चपेट में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल के टूटने की भी सूचना है। रसुवा में एक हाइड्रोपावर परियोजना के प्रभावित होने की खबर है।
बाढ़ की इस भीषण स्थिति में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में 14 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं और करीब 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
नेपाल में बाढ़ के बढ़ते असर को देखते हुए भारत के बिहार में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर समेत आठ जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब तीन मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है। नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। नेपाल की तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में चिंता का माहौल है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.