अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान, संदिग्ध की हुई चेकिंग अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात करीब आठ बजे अमेठी पुलिस ने जिलेभर में पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त की। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना बढ़ाने के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने का संदेश दिया गया। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान, संदिग्ध की हुई चेकिंग अमेठी में पुलिस ने चलाया पैदल गश्त और चेकिंग अभियान अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात करीब आठ बजे अमेठी पुलिस ने जिलेभर में पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त की। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना बढ़ाने के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने का संदेश दिया गया। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
- PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम अमेठी। लोक निर्माण विभाग (PWD) की बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर मंगलवार को गौरीगंज में महिला किसानों ने प्रदर्शन किया। रीता सिंह जनकल्याण समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडों के साथ PWD के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचीं और घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में सुधार की मांग को लेकर विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष रीता सिंह ने PWD की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़कें केवल कागजों में बनाई जा रही हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक तेज झटके लगते हैं और बाइक सवारों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने महिला थाना गौरीगंज और जिला चिकित्सालय मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की। उनका कहना है कि इन स्थानों पर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है। मुंशीगंज चौराहे पर भी तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा बताया गया। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।1
- अमेठी में अपना दल (एस) का नारी शक्ति समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा अमेठी के दुर्गा मैरिज लॉन में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा मौजूद रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अपना दल की कार्यकारिणी सदस्य रेखा वर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट दिया जाएगा, सभी लोग मिलकर सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने विचार रखे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं—बेटियों की शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी। उन्होंने कहा, “पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी।” स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और महिला मतदाताओं का वोट सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में वही सरकार मजबूत होगी, जो महिलाओं का सम्मान करेगी। कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव, जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी करुणा शंकर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान “बहनों के सम्मान में, अपना दल (एस) उतरा मैदान में” का नारा भी गूंजता रहा।4
- चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग की हालत कब सुधरेगी सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह मार्ग दिन-ब-दिन दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है। सबसे चिंता की बात यह है कि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शासन-प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सड़क पहले से बनी हुई है, फिर आखिर इसके मरम्मत कार्य में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? मैं सुल्तानपुर के जिलाधिकारी महोदय से विनम्र निवेदन करता हूँ कि जनहित को गंभीरता से लेते हुए चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनमानस को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। अंकित कोरी समाजसेवी लम्भुआ1
- सुल्तानपुर शहर में बारह रबीउल अव्वल पर ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान... सुल्तानपुर जनपद में आज होने वाले ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों, धार्मिक कार्यक्रमों और प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था मेला समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस योजना के तहत, पयागीपुर, भुलकी चौराहा और सौरमऊ अंडरपास से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इन स्थानों के पास रहने वाले निवासियों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन (रोडवेज) की बसें अमहट होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक आवागमन करेंगी। मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें कलेक्ट्रेट तिराहे से डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहे से डाकखाना चौराहा/राहुल चौराहा, एलआईसी तिराहे से ईदगाह/राहुल चौराहा, इंडिया एटीएम घरहा से राहुल चौराहा, दरियापुर तिराहे से बांधमण्डी, सूरज टाकीज से अन्नू चौराहा, पंचरास्ता से बांधमण्डी एवं चौक, सब्जी मण्डी तिराहे से चौक, जिला अस्पताल गेट के सामने से आगरा स्वीट हाउस और मिश्रा भोजनालय गल्ला मण्डी से आगरा स्वीट हाउस तक के मार्ग शामिल हैं। यातायात पुलिस और प्रशासन ने जनपद के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए डायवर्जन नियमों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।1
- रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया। बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया। कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।1
- रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।1
- मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार मानवता की मिसाल बने उद्योगपति राजेश मसाला, गरीब महिला के ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार अमेठी। जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश मसाला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी माता प्रसाद तिवारी की पत्नी अनार कला के कूल्हे के ऑपरेशन के लिए उन्होंने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। जानकारी के अनुसार अनार कला के कूल्हे का ऑपरेशन होना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज में बाधा आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उद्योगपति राजेश मसाला ने डॉक्टर से बात कर 20 हजार रुपये की मदद की, ताकि समय पर ऑपरेशन हो सके। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।1
- मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा मिला लापता महिला का शव अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एक महिला का शव मंगलवार को मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान करनाईपुर गांव निवासी संजू देवी (40) पत्नी राजेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को खौपुर गांव के पास ग्रामीणों ने मालती नदी में लकड़ी के पुल में एक शव फंसा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संजू देवी के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, संजू देवी करीब चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी। महिला के चार बच्चे हैं। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया था कि संजू देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि संजू देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके देवर राजेश की तहरीर पर दर्ज की गई थी। मंगलवार को उनका शव मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।2
- रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई? रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?1