*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *दिबियापुर में नहर पटरी पर सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन, कल चलेगा बुलडोजर* *सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकान /दुकानें निशाने पर, कल होगी बड़ी कार्रवाई।* *विभाग ने आज मुनादी कराकर दी अंतिम चेतावनी, खुद अतिक्रमण हटाने का आखिरी मौका।* *माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।* *मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य जनहित याचिका के तहत हो रही पूरी कार्रवाई।* *पहले से ही चिन्हित मकानों/दुकानों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके, अब कल होगी अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शख्त कार्यवाही।* *चेतावनी के बाद कब्जेदारों में हड़कंप, कई लोग खुद हटाने में जुटे।* *विभाग ने अवैध कब्जेदारों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि आज नहीं हटाया तो कल चलेगा बुलडोजर, साथ में अवमानना की कार्रवाई भी संभव।* *मौके पर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, सिंचाई विभाग के अधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात।*
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *दिबियापुर में नहर पटरी पर सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन, कल चलेगा बुलडोजर* *सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकान /दुकानें निशाने पर, कल होगी बड़ी कार्रवाई।* *विभाग ने आज मुनादी
कराकर दी अंतिम चेतावनी, खुद अतिक्रमण हटाने का आखिरी मौका।* *माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।* *मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य जनहित याचिका के तहत हो रही पूरी कार्रवाई।* *पहले
से ही चिन्हित मकानों/दुकानों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके, अब कल होगी अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शख्त कार्यवाही।* *चेतावनी के बाद कब्जेदारों में हड़कंप, कई लोग खुद हटाने में जुटे।* *विभाग ने अवैध कब्जेदारों को साफ चेतावनी देते
हुए कहा कि आज नहीं हटाया तो कल चलेगा बुलडोजर, साथ में अवमानना की कार्रवाई भी संभव।* *मौके पर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, सिंचाई विभाग के अधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात।*
- जनपद औरैया औरैया नगर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर औरैया से 3:00 निकाली जाएगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी सनातनी विप्र बन्धु पहुंचने का कष्ट करें1
- औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है। इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *🔹औरैया में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पुलिस रही चप्पे चप्पे पर तैनात* *आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड*1
- इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन1
- baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .4
- बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मे निकाली गई रैली मे उमड़ी भारी भीड़ लगे जय भीम के नारे..3
- औरैया जिले के तहसील बिधूना क्षेत्र के कस्बा सहित एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, सहार और बेला में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ बिधूना किशनी मार्ग, भगत सिंह चौराहा, बेला रोड बाईपास, लोहा मंडी और अछल्दा रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अभय सिंह सेंगर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक, बंटू राव दिवाकर (पूर्व प्रशासक, जिला सहकारी बैंक इटावा), कुलदीप कठेरिया, मोहनलाल, उदयभान दिवाकर, प्रमोद भास्कर, बृजेंद्र कुमार, ब्रजनन्दन, श्यामबाबू, आशाराम बौद्ध, अमर सिंह, बिनोद कुमार, अनिल बौद्ध, हुकुम सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शंभूनाथ, सुहेलखान, गंगासागर समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। अंबेडकर पार्क पहुंचकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।1
- *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।1