बोलना पंचायत में प्लस तू हाई स्कूल निर्माण को लेकर जमीन की नापी, बेलदौर विधायक ने दिया सख्त निर्देश। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल में भवन निर्माण को लेकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के नेतृत्व में जमीन की नापी कराई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मौके पर बोरना पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, महेशखूंट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया, झिटकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नापी के दौरान विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य गति पकड़ेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
बोलना पंचायत में प्लस तू हाई स्कूल निर्माण को लेकर जमीन की नापी, बेलदौर विधायक ने दिया सख्त निर्देश। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल में भवन निर्माण को लेकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के नेतृत्व में जमीन की नापी कराई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मौके पर बोरना पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, महेशखूंट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया, झिटकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नापी के दौरान विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य गति पकड़ेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
- प्यार से शुरू हुई कहानी, गोली पर खत्म, दरोगा बना पत्नी का कातिल, भेजा गया जेल1
- बड़ी बाजार स्थित जगत जननी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आगंतुक मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का गुलदस्ता एवं मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करने के साथ किया गया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने किया जांच: शिविर में ईएनटी एवं सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. कुणाल ने मुंह, गला, जीभ, नाक, थायराइड एवं कैंसर से संबंधित रोगों की जांच की। वहीं, सर्जन डॉ. वरुण ने जले, कटे-फटे होंठ सहित अन्य जटिल समस्याओं वाले मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान लगभग सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा बेहतर इलाज: अस्पताल से जुड़े बी.के. शर्मा ने बताया कि, यहां नियमित रूप से मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की उपलब्धता से अब क्षेत्र के मरीजों को विभिन्न गंभीर बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को कम लागत में बेहतर चिकित्सा सेवा मिलेगी और उन्हें पटना या अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्लास्टिक सर्जरी से मिलेगी राहत: पुरानी गंज निवासी सनी कुमार अपने बच्चे को जांच के लिए शिविर में लाए, जिसकी उंगली छह माह पूर्व गर्म दूध गिरने से जल गई थी। उन्होंने बताया कि, कई जगह उपचार कराने के बावजूद लाभ नहीं मिला, लेकिन यहां डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से सुधार की संभावना जताई है। हर रविवार लगेगा विशेषज्ञ शिविर: अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ईएनटी, कैंसर सर्जरी एवं कॉस्मेटिक सर्जरी से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये रहे उपस्थित: इस मौके पर डॉ. वरुण, डॉ. कुणाल, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. एन. ठाकुर, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. अर्चना, डॉ. प्रभात एवं डॉ. रजनीश कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- कटिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कई शव एक साथ पड़े मिले, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं। 👉 फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।1
- Post by Mithhu Kumar1
- सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर शनिवार को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सभापति ने वार्ड पार्षद 25 के कृष्ण कुमार की मौजूदगी में दर्जनों छात्र खिलाड़ियों के लीडर को क्रिकेट किट—बैट, विकेट और बॉल—वितरित किया। इस अवसर पर मुंशीपट्टी क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। दरअसल, दो दिन पूर्व सभापति राजकुमार गुड्डू पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कुछ छात्र क्रिकेट खेलते हुए मिले। खिलाड़ियों के आग्रह पर उन्होंने भी खेल में हिस्सा लिया और दो छक्के लगाकर उत्साह बढ़ाया। उसी दौरान खिलाड़ियों ने उनसे खेल सामग्री की मांग की थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया। खिलाड़ियों की ओर से सुमन कुमार ने सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेल सामग्री की कमी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंशीपट्टी खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। सभापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है।1
- वीर सिंह के हत्यारे को फंसी दो।। खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत खंडबिहारी गांव में 9 महीने पहले बीर सिंह गांव से ही लापता हो गया था जिसका सब 2दिन पहले कुआं से बरामद हुआ।। जिसका आज कैंडल मार्च निकाला गया।। उनके घर वाले कहना है कि वीर सिंह के हत्यारे को फांसी दो।।1
- गोगरी प्रखंड समन्वयक सुभाष कुमार को विदाई सह सम्मान, कार्यों की जमकर हुई सराहना गोगरी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को प्रखंड समन्वयक सुभाष कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके कार्यों की जमकर सराहना की गई और भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अशोक पंत ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में सुभाष कुमार का कार्य अत्यंत सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में गोगरी प्रखंड स्वच्छता के मामले में अव्वल रहा। उन्होंने कहा कि सुभाष कुमार कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी विचारों के धनी हैं। स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार ने कहा कि प्रखंड समन्वयक हमेशा सभी पर्यवेक्षकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर चलते थे। उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सभी को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। अपने संबोधन में सुभाष कुमार ने कहा कि गोगरी के स्वच्छता पर्यवेक्षकों और जनप्रतिनिधियों से जो प्यार और सम्मान मिला, उसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे भले ही गोगरी से शारीरिक रूप से अलग हो रहे हैं, लेकिन यह स्थान हमेशा उनके दिल में बसा रहेगा। समारोह के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, गोगरी की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, गुलदस्ता एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आवेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज एक अनमोल रत्न हम सब से विदा ले रहा है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुभाष कुमार ने जिले के परबत्ता, चौथम और गोगरी प्रखंड में निष्ठा और कुशल नेतृत्व के साथ कार्य किया है। विदाई के इस अवसर पर सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक भावुक नजर आए। मौके पर वार रूम कर्मी सुमन कुमार सहित अरुण कुमार, मुकेश कुमार, गणेश कुमार, सुशील कुमार, दुलारचंद कुमार, अंग्रेज कुमार, संजीव कुमार भारती, कुणाल कुमार, आशीष, सौरभ कुमार, राजाराम कुमार, शिवराज पटेल, रवि कुमार, अश्विनी कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।1
- दरोगा के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पत्नी की मौत—परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आरोपी हिरासत में1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1