logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने खिलाड़ियों को दिया खेल किट, छात्रों में खुशी की लहर सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर शनिवार को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सभापति ने वार्ड पार्षद 25 के कृष्ण कुमार की मौजूदगी में दर्जनों छात्र खिलाड़ियों के लीडर को क्रिकेट किट—बैट, विकेट और बॉल—वितरित किया। इस अवसर पर मुंशीपट्टी क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। दरअसल, दो दिन पूर्व सभापति राजकुमार गुड्डू पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कुछ छात्र क्रिकेट खेलते हुए मिले। खिलाड़ियों के आग्रह पर उन्होंने भी खेल में हिस्सा लिया और दो छक्के लगाकर उत्साह बढ़ाया। उसी दौरान खिलाड़ियों ने उनसे खेल सामग्री की मांग की थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया। खिलाड़ियों की ओर से सुमन कुमार ने सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेल सामग्री की कमी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंशीपट्टी खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। सभापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है।

16 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
16 hrs ago

नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने खिलाड़ियों को दिया खेल किट, छात्रों में खुशी की लहर सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर शनिवार को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सभापति ने वार्ड पार्षद 25 के कृष्ण कुमार की मौजूदगी में दर्जनों छात्र खिलाड़ियों के लीडर को क्रिकेट किट—बैट, विकेट और बॉल—वितरित किया। इस अवसर पर मुंशीपट्टी क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। दरअसल, दो दिन पूर्व सभापति राजकुमार गुड्डू पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कुछ छात्र क्रिकेट खेलते हुए मिले। खिलाड़ियों के आग्रह पर उन्होंने भी खेल में हिस्सा लिया और दो छक्के लगाकर उत्साह बढ़ाया। उसी दौरान खिलाड़ियों ने उनसे खेल सामग्री की मांग की थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया। खिलाड़ियों की ओर से सुमन कुमार ने सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेल सामग्री की कमी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंशीपट्टी खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। सभापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है।

More news from बिहार and nearby areas
  • कटिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कई शव एक साथ पड़े मिले, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं। 👉 फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
    1
    कटिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कई शव एक साथ पड़े मिले, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं।
👉 फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर शनिवार को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सभापति ने वार्ड पार्षद 25 के कृष्ण कुमार की मौजूदगी में दर्जनों छात्र खिलाड़ियों के लीडर को क्रिकेट किट—बैट, विकेट और बॉल—वितरित किया। इस अवसर पर मुंशीपट्टी क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। दरअसल, दो दिन पूर्व सभापति राजकुमार गुड्डू पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कुछ छात्र क्रिकेट खेलते हुए मिले। खिलाड़ियों के आग्रह पर उन्होंने भी खेल में हिस्सा लिया और दो छक्के लगाकर उत्साह बढ़ाया। उसी दौरान खिलाड़ियों ने उनसे खेल सामग्री की मांग की थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया। खिलाड़ियों की ओर से सुमन कुमार ने सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेल सामग्री की कमी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंशीपट्टी खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। सभापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है।
    1
    सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर शनिवार को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सभापति ने वार्ड पार्षद 25 के कृष्ण कुमार की मौजूदगी में दर्जनों छात्र खिलाड़ियों के लीडर को  क्रिकेट किट—बैट, विकेट और बॉल—वितरित किया। इस अवसर पर मुंशीपट्टी क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
दरअसल, दो दिन पूर्व सभापति राजकुमार गुड्डू पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कुछ छात्र क्रिकेट खेलते हुए मिले। खिलाड़ियों के आग्रह पर उन्होंने भी खेल में हिस्सा लिया और दो छक्के लगाकर उत्साह बढ़ाया। उसी दौरान खिलाड़ियों ने उनसे खेल सामग्री की मांग की थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया।
खिलाड़ियों की ओर से सुमन कुमार ने सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेल सामग्री की कमी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंशीपट्टी खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।
सभापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • हरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 28 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि गिरफ्तार अभियुक्त कम्पनी पासवान पहले भी चार बार शराब से जुड़े मामलों में पकड़ा जा चुका है और यह उसकी पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस अवर निरीक्षक राम शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर पुल के पास घेराबंदी की गई, जहां एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बोरे और डिक्की से कुल 28 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। मौके पर ही बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि कम्पनी पासवान के खिलाफ हरपुर थाना में कांड संख्या 42/2010, 19/2021, 37/2021 तथा तारापुर थाना में कांड संख्या 65/25 दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रविवार को न्यायालय भेजा जा रहा है और उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, कम्पनी पासवान की पत्नी वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं।
    1
    हरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 28 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि गिरफ्तार अभियुक्त कम्पनी पासवान पहले भी चार बार शराब से जुड़े मामलों में पकड़ा जा चुका है और यह उसकी पांचवीं गिरफ्तारी है।
पुलिस अवर निरीक्षक राम शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर पुल के पास घेराबंदी की गई, जहां एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बोरे और डिक्की से कुल 28 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। मौके पर ही बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि कम्पनी पासवान के खिलाफ हरपुर थाना में कांड संख्या 42/2010, 19/2021, 37/2021 तथा तारापुर थाना में कांड संख्या 65/25 दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रविवार को न्यायालय भेजा जा रहा है और उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, कम्पनी पासवान की पत्नी वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल में भवन निर्माण को लेकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के नेतृत्व में जमीन की नापी कराई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मौके पर बोरना पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, महेशखूंट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया, झिटकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नापी के दौरान विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य गति पकड़ेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
    1
    खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल में भवन निर्माण को लेकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के नेतृत्व में जमीन की नापी कराई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मौके पर बोरना पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, महेशखूंट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया, झिटकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
नापी के दौरान विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य गति पकड़ेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • वीर सिंह के हत्यारे को फंसी दो।। खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत खंडबिहारी गांव में 9 महीने पहले बीर सिंह गांव से ही लापता हो गया था जिसका सब 2दिन पहले कुआं से बरामद हुआ।। जिसका आज कैंडल मार्च निकाला गया।। उनके घर वाले कहना है कि वीर सिंह के हत्यारे को फांसी दो।।
    1
    वीर सिंह के हत्यारे को फंसी दो।। 
खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत खंडबिहारी गांव में 9 महीने पहले बीर सिंह गांव से ही लापता हो गया था जिसका सब 2दिन पहले कुआं से बरामद हुआ।। जिसका आज कैंडल मार्च निकाला गया।। उनके घर वाले कहना है कि वीर सिंह के हत्यारे को फांसी दो।।
    user_Pardafass news
    Pardafass news
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • क्या अररिया एक बार फिर किसी बड़े हादसे की ओर बढ़ रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में वह व्यक्ति आक्रामक अंदाज में कहता है कि “इसके…” (धमकी भरे शब्द), जिससे साफ तौर पर किसी गंभीर वारदात की आशंका जताई जा रही है।
    1
    क्या अररिया एक बार फिर किसी बड़े हादसे की ओर बढ़ रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है।
वीडियो में वह व्यक्ति आक्रामक अंदाज में कहता है कि “इसके…” (धमकी भरे शब्द), जिससे साफ तौर पर किसी गंभीर वारदात की आशंका जताई जा रही है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इस्माइलपुर इलाके में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि किसान रात में अपने घर के बाहर बासा पर सो रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अपराधियों की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
    1
    नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इस्माइलपुर इलाके में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि किसान रात में अपने घर के बाहर बासा पर सो रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अपराधियों की तलाश जारी है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.