पांचवीं बार शराब के साथ दबोचा गया तस्कर 28 लीटर महुआ शराब बरामद हरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 28 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि गिरफ्तार अभियुक्त कम्पनी पासवान पहले भी चार बार शराब से जुड़े मामलों में पकड़ा जा चुका है और यह उसकी पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस अवर निरीक्षक राम शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर पुल के पास घेराबंदी की गई, जहां एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बोरे और डिक्की से कुल 28 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। मौके पर ही बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि कम्पनी पासवान के खिलाफ हरपुर थाना में कांड संख्या 42/2010, 19/2021, 37/2021 तथा तारापुर थाना में कांड संख्या 65/25 दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रविवार को न्यायालय भेजा जा रहा है और उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, कम्पनी पासवान की पत्नी वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं।

- Post by THE LIVE1
- हरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 28 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि गिरफ्तार अभियुक्त कम्पनी पासवान पहले भी चार बार शराब से जुड़े मामलों में पकड़ा जा चुका है और यह उसकी पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस अवर निरीक्षक राम शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर पुल के पास घेराबंदी की गई, जहां एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बोरे और डिक्की से कुल 28 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। मौके पर ही बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि कम्पनी पासवान के खिलाफ हरपुर थाना में कांड संख्या 42/2010, 19/2021, 37/2021 तथा तारापुर थाना में कांड संख्या 65/25 दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रविवार को न्यायालय भेजा जा रहा है और उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, कम्पनी पासवान की पत्नी वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं।1
- वीर सिंह के हत्यारे को फंसी दो।। खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत खंडबिहारी गांव में 9 महीने पहले बीर सिंह गांव से ही लापता हो गया था जिसका सब 2दिन पहले कुआं से बरामद हुआ।। जिसका आज कैंडल मार्च निकाला गया।। उनके घर वाले कहना है कि वीर सिंह के हत्यारे को फांसी दो।।1
- Post by NITISH KUMAR1
- electric chula1
- कटिहार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कई शव एक साथ पड़े मिले, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं। 👉 फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।1
- सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर शनिवार को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सभापति ने वार्ड पार्षद 25 के कृष्ण कुमार की मौजूदगी में दर्जनों छात्र खिलाड़ियों के लीडर को क्रिकेट किट—बैट, विकेट और बॉल—वितरित किया। इस अवसर पर मुंशीपट्टी क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। दरअसल, दो दिन पूर्व सभापति राजकुमार गुड्डू पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कुछ छात्र क्रिकेट खेलते हुए मिले। खिलाड़ियों के आग्रह पर उन्होंने भी खेल में हिस्सा लिया और दो छक्के लगाकर उत्साह बढ़ाया। उसी दौरान खिलाड़ियों ने उनसे खेल सामग्री की मांग की थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया। खिलाड़ियों की ओर से सुमन कुमार ने सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेल सामग्री की कमी थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंशीपट्टी खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। सभापति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है।1
- श्रीश्री 108 कृष्ण काली भगवती डाक कांवर समिति के तत्वावधान में 300 शिवभक्तों का जत्था 54 फीट लंबी भव्य कांवर लेकर सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुआ। भीषण गर्मी में श्रद्धालु “ऊँ नमः शिवाय” का जाप करते हुए तारापुर मार्ग से आगे बढ़े। माधोडीह में सरपंच श्रीकांत यादव ने नारियल फोड़कर स्वागत किया और फलाहार की व्यवस्था कराई। समिति अध्यक्ष युगल किशोर चौधरी ने बताया कि यह यात्रा पिछले आठ वर्षों से जन-कल्याण के उद्देश्य से निकाली जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल होते हैं। मिथलेश भगत ने बताया कि कांवर को देवी-देवताओं की प्रतिमाओं, घुंघरू और फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम व बासुकीनाथ में जल अर्पित करेंगे। चार दिनों में यात्रा पूर्ण करने का लक्ष्य है।1