Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, अपने ही विभाग से मांगा न्याय दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपने ही विभाग से न्याय की गुहार लगाई। शाहदरा और गांधी नगर थाने से जुड़े वकील-पुलिस विवाद के बाद पुलिसकर्मी अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों का आरोप है कि विवाद में वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि पुलिसकर्मियों पर ही कार्रवाई कर दी गई। इसी के विरोध में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू किया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे DCP सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें मुख्यालय के अंदर चलकर अपनी बात रखने की अपील की। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
Sunita sharma
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, अपने ही विभाग से मांगा न्याय दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपने ही विभाग से न्याय की गुहार लगाई। शाहदरा और गांधी नगर थाने से जुड़े वकील-पुलिस विवाद के बाद पुलिसकर्मी अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों का आरोप है कि विवाद में वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि पुलिसकर्मियों पर ही कार्रवाई कर दी गई। इसी के विरोध में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू किया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे DCP सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें मुख्यालय के अंदर चलकर अपनी बात रखने की अपील की। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, अपने ही विभाग से मांगा न्याय दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपने ही विभाग से न्याय की गुहार लगाई। शाहदरा और गांधी नगर थाने से जुड़े वकील-पुलिस विवाद के बाद पुलिसकर्मी अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों का आरोप है कि विवाद में वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि पुलिसकर्मियों पर ही कार्रवाई कर दी गई। इसी के विरोध में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू किया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे DCP सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें मुख्यालय के अंदर चलकर अपनी बात रखने की अपील की। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।1
- जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा, वार म्यूजियम के लाइट एंड साउंड शो का करेंगे अवलोकन जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री होटल फोर्ट रजवाड़ा से मिलिट्री स्टेशन के लिए रवाना हुए। यहां वे वार म्यूजियम में आयोजित लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री वापस होटल फोर्ट रजवाड़ा पहुंचेंगे, जहां रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। रात्रिभोज के बाद राजनाथ सिंह होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार, 3 नवंबर को रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।1
- आंधी थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी . आंधी थाना पुलिस ने ग्राम पैडियावाली ढाणी, तन किलचपुरी के जंगलों में अवैध हथकड़ शराब की 4 भट्टियां तोड़ीं और करीब 1200 लीटर वॉश नष्ट किया।1
- दिल्ली पुलिस बनाम दिल्ली पुलिस: ACP और SHO के तबादले पर मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन पिछले 3 महीने से प्रोटेस्टर को रोक रही दिल्ली पुलिस ही आज धरने पर बैठ गई। दरअसल, वकीलों की मांग पर एक ACP और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मी इसका विरोध कर रहे थे। दिल्ली पुलिस जिन पत्रकारों को प्रोटेस्ट कवर करने से लगातार रोकती रही, उन्हीं ने आज ये प्रोटेस्ट कवर कर उनकी बात को प्रमुखता से उठाया1
- जयपुर में पेट्रोल पंपों पर बिना पैसे दिए पेट्रोल भरवाकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूली जयपुर। जयपुर पश्चिम जिले में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बिंदायका थाना इलाके के मामा पेट्रोल पंप और ढाका फिलिंग स्टेशन से जुड़ा है, जहां आरोपी पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गए थे। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में 20 से अधिक पेट्रोल पंपों पर इसी तरह पेट्रोल भरवाकर फरार होने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घूमने-फिरने और मौज-मस्ती के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर पेट्रोल भरवाते और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो जाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- सभी से मेरी एक पुजारी से एक वीडियो को सभी लोग जरूर देखें यह बिहार के रोड है रोडो पर हादसे हो रहे हैं और कई हादसे होने की अभी संभावना है इन रोडो को सरकार जल्दी से जल्दी सही करने की कोशिश करें1
- पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी दो कारें बनी आग का गोला! तेज लपटों से मचा हड़कंप, आग के कारणों की जांच जारी। #JaipurNews #Jaipur #RajasthanNews #BreakingNews #FireIncident #citycablenewsjaipur1
- धरोहर - The legacy : Godship Academy का 12 वा वार्षिक समारोह में भारतीय संस्कृति संस्कारों और मानवीय मूल्यों का दिया संदेश जयपुर, 1 नवंबर। GodshipAcademy~ का वार्षिक समारोह ‘धरोहर – The Legacy’ रविवार को बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान परंपरा और मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारत की समृद्ध विरासत से परिचित कराया। समारोह का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को यह समझाना था कि हमारी वास्तविक धरोहर केवल ऐतिहासिक इमारतें, पुरानी तस्वीरें या भौतिक संपत्ति नहीं, बल्कि हमारे संस्कार, नैतिक मूल्य, पारिवारिक संबंध और पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होने वाला ज्ञान हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस श्री अजय पाल लांबा रहे। विशिष्ट अतिथि हरियाणा कौशल विकास मिशन की स्टेट टेक्निकल ऑफिसर एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. रुबीना बख्श तथा विशेष अतिथि डॉ. बी.एल. सोनी रहे। समारोह की शुरुआत भारतीय शिक्षा की प्राचीन गुरुकुल परंपरा की प्रस्तुति से हुई। इसमें बताया गया कि गुरुकुल में विद्यार्थी गुरु के सान्निध्य में रहकर केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, प्रकृति से जुड़ाव, कर्तव्यबोध और व्यावहारिक कौशल भी सीखते थे। शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने योग्य बनना था। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय ने अनुभव आधारित शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के महत्त्व को रेखांकित किया। इसके बाद वेदों की अवधारणा प्रस्तुत की गई। ‘वेद’ शब्द संस्कृत की ‘विद्’ धातु से बना है, जिसका अर्थ है ‘जानना’ या ‘ज्ञान प्राप्त करना’। वेद भारतीय ज्ञान परंपरा के प्राचीनतम और महत्त्वपूर्ण ग्रंथ हैं, जिनमें प्रकृति, जीवन, प्रार्थना, चिंतन और अस्तित्व से जुड़े विचार समाहित हैं। प्रस्तुति ने विद्यार्थियों और दर्शकों को भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई से परिचित कराया। कार्यक्रम में सिंधु घाटी सभ्यता, शिव तांडव, आयुर्वेद एवं योग, बिहू, सूफी संगीत, दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि भाषा, वेशभूषा और परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद भारतीय संस्कृति का मूल भाव एकता, सह-अस्तित्व और मानवीय संवेदना है। राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को प्रस्तुत करते हुए पन्ना धाय की अमर गाथा ने त्याग, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का भावपूर्ण संदेश दिया। अपने पुत्र का बलिदान देकर राजकुमार उदय सिंह की रक्षा करने वाली पन्ना धाय की कथा को मातृत्व के असाधारण त्याग और स्वामीभक्ति के अद्वितीय उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग ने दर्शाया कि कर्तव्य और निष्ठा के लिए दिया गया बलिदान इतिहास में सदैव अमर रहता है। समारोह की एक प्रमुख अवधारणा संयुक्त परिवार और पारिवारिक संबंधों का महत्त्व रही। प्रस्तुति के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया गया कि परिवार ही वह पहली पाठशाला है, जहाँ बच्चा प्रेम, सहयोग, सम्मान, संवेदना और जिम्मेदारी जैसे जीवन-मूल्य सीखता है। दादा-दादी का अनुभव, माता-पिता के संस्कार और परिवार के सदस्यों का आपसी जुड़ाव ऐसी धरोहर हैं, जिन्हें किसी भौतिक संपत्ति से नहीं आँका जा सकता। विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. संगीता भवाल ने अपने संदेश में कहा कि सच्ची विरासत वह नहीं है, जो केवल पुरानी इमारतों या तस्वीरों में सुरक्षित रहती है, बल्कि वह है जो हमारे गुणों, संस्कारों और नैतिक मूल्यों के रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचती है। उन्होंने कहा, “जब हम केवल अपने बारे में सोचते हैं, तब हमारी दुनिया हम तक सीमित रहती है, लेकिन जब हम दूसरों के बारे में सोचना शुरू करते हैं, तब ईश्वर भी हमारे बारे में सोचते हैं। यही संस्कार है, यही मानवता है और यही सच्ची विरासत है, जिसे हमें अपनी अगली पीढ़ी तक सौंपना है।” 1 अप्रैल 2014 को जयपुर के बनीपार्क में स्थापित GodshipAcademy~ भारतीय परंपराओं और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। ‘धरोहर – The Legacy’ के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि आधुनिकता और तकनीकी प्रगति के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है, लेकिन अपनी सांस्कृतिक जड़ों, पारिवारिक संबंधों और मानवीय मूल्यों को सुरक्षित रखना भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है। समारोह का समापन विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने विरासत को केवल याद रखने की नहीं, बल्कि अपने आचरण और जीवन में अपनाकर अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की प्रेरणा दी। सोसाइटी और अन्य पदाधिकारियों के नाम * विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्य: डॉ. संगीता भवाल * विद्यालय के चेयरमैन: श्री स्वराज शाहिद भवाल * Chairman of Godship Philanthropic Education Society : श्री देव नंदन * अध्यक्ष: एडवोकेट राजेश अड़सेला * उपाध्यक्ष: श्री चंद्र मोहन . सिंह अडासेला * सयुंक्त सचिव: श्री मनोज सिंह अडसेला * मुख्य अतिथि: आईपीएस श्री अजय पाल लांबा * विशिष्ट अतिथि: डॉ. रुबीना बख्श * विशेष अतिथि: डॉ. बी. एल. सोनी2