उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के क्रम में सुलतानपुर के लम्भुआ अंतर्गत पटखौली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग के माननीय राज्यमंत्री श्री हंस राज विश्वकर्मा जी की अध्यक्षता में किया गया। इस विशेष अवसर पर सुलतानपुर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वयं पौधरोपण किया। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया गया ताकि जनसहभागिता के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो सके।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के क्रम में सुलतानपुर के लम्भुआ अंतर्गत पटखौली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग
के माननीय राज्यमंत्री श्री हंस राज विश्वकर्मा जी की अध्यक्षता में किया गया। इस विशेष अवसर पर सुलतानपुर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने
के लिए संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य
जनप्रतिनिधियों ने स्वयं पौधरोपण किया। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया गया ताकि जनसहभागिता के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो सके।
- सुलतानपुर के चांदा कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली चांदा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदा चौराहे पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- भोपाल में आयोजित दिशा बैठक के दौरान भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने मर्यादा भूलकर सरेआम गुंडागर्दी की है। जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद जी और आतिफ अकील जी को सरेआम "औकात में रहने" की धमकी दी, जो कि बेहद निंदनीय है। इस आचरण पर सीधा प्रहार करते हुए मोहन यादव जी से कहा गया है कि वे अपने जनपद अध्यक्ष को थोड़ा समझा दें कि अगर औकात की बात है, तो विधायक के सामने उनकी औकात काफी कम है।1
- लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने अपनी कमान संभाल ली है। इस अवसर पर 1090 चौराहे से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी इसमें मौजूद रहे। रोड शो के दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा रास्ता 'नया युवा, नया जोश, नया अध्यक्ष' और '27 में यही युवा सरकार बनाएंगे' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह के बीच रास्ते में एक कार्यकर्ता ने नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा को एक फरसा भी भेंट किया। इस भव्य स्वागत से गदगद रोहित मिश्रा ने कहा कि यह सभी का प्रेम है और वह इसके लिए जीवनभर आभारी रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने भाई समान बताते हुए कहा कि उनका स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भाजपा में अध्यक्ष कोई भी बने, कार्यकर्ता हमेशा एकजुट होकर साथ खड़े रहते हैं। उत्तर प्रदेश में विकसित भारत और योगी जी का सुशासन साफ दिखाई देने की बात कहते हुए उन्होंने विरोधियों को चुनौती दी कि परीक्षा का इंतजार करिए, युवा शानदार परिणाम देंगे।4
- उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस (DSS) नरेंद्र चाहर ने एक महिला यात्री के छूट जाने पर ट्रेन रुकवाई थी। इसे चेन पुलिंग मानकर आरपीएफ के जवानों ने महिला यात्री को पकड़ लिया। जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने आरपीएफ जवानों द्वारा महिला को पकड़े जाने का विरोध किया और उन्हें टोका, तो जवानों ने उनके साथ मारपीट की। जवानों ने डिप्टी एसएस को थप्पड़ मारे और उन्हें करीब 300 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए थाने ले गए।1