Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम चंपारण के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमारी का सरकारी हथियार के साथ बनाया गया, सोशल मीडिया, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार,26 सितंबर 2026 को महिला सिपाही का सिविल ड्रेस में सरकारी हथियार के साथ रील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। #Trendinge#News#viral #Video#Aima#media#news#Updte#
Rupak kumar jha
पश्चिम चंपारण के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमारी का सरकारी हथियार के साथ बनाया गया, सोशल मीडिया, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार,26 सितंबर 2026 को महिला सिपाही का सिविल ड्रेस में सरकारी हथियार के साथ रील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। #Trendinge#News#viral #Video#Aima#media#news#Updte#
More news from बिहार and nearby areas
- पश्चिम चंपारण के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमारी का सरकारी हथियार के साथ बनाया गया, सोशल मीडिया, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार,26 सितंबर 2026 को महिला सिपाही का सिविल ड्रेस में सरकारी हथियार के साथ रील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। #Trendinge#News#viral #Video#Aima#media#news#Updte#1
- मोतिहारी: पुलिस दीदी टीम की सघन निगरानी, 6 मनचलों को थाना लाया गया ब्रेकिंग पूर्वी चंपारण। जिले में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी टीम द्वारा सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 6 युवकों को थाना लाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चिरैया थाना अंतर्गत जगन्नाथ उच्च विद्यालय, मिश्रौलिया के पास से 3 युवकों को पकड़ा गया। वहीं, पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत बड़का गांव उच्च विद्यालय के पास से 3 अन्य युवकों को थाना लाया गया। इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 6 युवकों को पुलिस थाने लाया गया है। सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। Khabar Of Point | पूर्वी चंपारण, बिहार1
- दैनिक सिरहा टाइम्स के सहायक संपादक डॉक्टर मनीष कुमार सिंह के सहयोग से घायल आशुतोष यादव अपने पत्नी रूबी देवी के साथ अपने घर पूर्णिया के लिए हुए रवाना। डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक दैनिक सिरहा टाइम्स पटना 30 सितंबर 2026-पटना:-घटना देर रात मंगलवार की है,आशुतोष यादव पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली यात्री हैं, जो की एस 08 में 65 और 68 सीट नंबर बुक था। यह अपने पत्नी रूबी देवी और अपने एक बच्चे के साथ सफर कर रहे थे।आशुतोष यादव अत्यधिक गर्मी होने के कारण पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर उतरकर हवा खाने चले गए। इस बीच में उनके सर में चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गए, जिससे इनका सर फट गया, ब्लडिंग होने लगा। आरपीएफ ने आशुतोष यादव को उठाकर उनके विषय में परिचय जानना चाहा। परन्तु उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि अपना नाही नाम बता पा रहे थे, और नाही अपने मोबाइल का लॉक खोल कर बात किसी से कर सकते थे। वैसे स्थिति में सिरहा टाइम्स सहायक संपादक डॉक्टर मनीष कुमार सिंह के हैंडओवर करके पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के सिपाही चले गए। उस स्थिति में पूर्णिया कोर्ट एस 03 में बैठकर जांच पड़ताल किया गया तो इनके पॉकेट में पाया गया । इस बीच में मोबाइल से 5 मिनट उपरांत आशुतोष यादव के पत्नी रूबी देवी का फोन आया और यह पूछा गया कि आप कहां है,तो उनको विषय वस्तु से अवगत कराया गया।वे परेशान हो गई,तो उन्हें संतुष्टि दिलाकर उनसे बात करके पूछा गया कि आप कहां हैं, और आपके साथ कौन कौन हैं, यह घायल आशुतोष आपके कौन लगते हैं। आशुतोष यादव की पत्नी रूबी देवी बताएं कि मेरे पति हैं,और मैं पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट अपने घर जा रहे हैं। मेरा एस 08 में 65 और 68 नंबर सीट है। फिर डॉक्टर मनीष कुमार सिंह ने मोबाइल नंबर 9572006317 बताया अपना और अपने मोबाइल नंबर पर टिकट मंगवा कर एस 08 में जांच पड़ताल कर सही पाने के उपरांत रूबी देवी को बुलाकर के आशुतोष यादव से मुलाकात करवाकर आशुतोष यादव को उनके सीट पर बैठकर 139 पर कॉल कर भारतीय रेलवे से मेडिकल के लिए सहयोग मांगा। इसके उपरांत पाटलिपुत्र से चलकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर मेडिकल का सहयोग मिला। उसके बाद आशुतोष यादव अपने परिवार के साथ पूर्णिया कोर्ट अपने घर के लिए वापस हुए।1
- चकिया में सील दवा दुकान का टूटा मिला सील, जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई चकिया, पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ब्लॉक रोड स्थित नवजीवन चाइल्ड केयर सेंटर के अंदर संचालित एक सील दवा दुकान का सील टूटा हुआ पाया गया है।मामला उच्च न्यायालय पटना में दायर औषधि निरीक्षक, पूर्वी चंपारण-03 से संबंधित मामले के बाद सामने आया है। बुधवार, 30 सितंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी चकिया के कार्यालय के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी के निरीक्षण के दौरान दुकान की जांच की गई।जांच के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया, औषधि निरीक्षक पूर्वी चंपारण-03 अपनी टीम तथा चकिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि पूर्व में दवा दुकान को सील किया गया था, लेकिन मौके पर सील टूटा हुआ मिला। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।1
- पूर्वी चम्पारण : आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान अपनी बातें रखी1
- बिहार के सीमावर्ती इलाके में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता। झरोखर थाना पुलिस ने घोड़ासहन रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाकर चोरी की एक स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद की है। जांच के दौरान पुलिस ने बाइक चला रहे एक युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल के कोपवा थाना अंतर्गत पिपरिया वार्ड नंबर 06 निवासी, 21 वर्षीय रामजन्म कुमार यादव, पिता रामाधार राय के रूप में हुई है। जब पुलिस ने बरामद बाइक—जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR06CR 3581 है—के रिकॉर्ड की जांच की, तो सामने आया कि यह बाइक चोरी की है। इस बाइक की चोरी को लेकर मुजफ्फरपुर के कांटी थाने में कांड संख्या 270/24, दिनांक 31 मई 2024 को मामला दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच में जुट गई है। 1
- जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 - 27 का संस्कृति कार्यक्रम के साथ हुआ आयोजन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 - 27 का संस्कृति कार्यक्रम के साथ हुआ आयोजन1
- रात के सन्नाटे में बांध पर पहुंचे DM-SP, करीब 1 बजे लिया जायजा! मोतिहारी के संग्रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जब रात के करीब 1 बज रहे थे और अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे, उसी वक्त पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात अचानक इजरा, संग्रामपुर स्थित बांध पर निरीक्षण करने पहुंच गए। लेकिन इतना जरूर है कि रात के अंधेरे में जिले के दो बड़े अधिकारी जब खुद बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें, तो इससे प्रशासन की जमीनी स्तर पर सक्रियता साफ दिखाई देती है। स्थान — इजरा, संग्रामपुर, पूर्वी चंपारण Khabar Of Point पत्रकार राजू मुखिया | पूर्वी चंपारण, बिहार1