Shuru
Apke Nagar Ki App…
धान खरीद बन्द होने से किसान परेशान जिन किसांनो की तौल हो चुकी है उनका भुगतान होगा ।बोले केंद्र प्रभारी
कुमार पंकज
धान खरीद बन्द होने से किसान परेशान जिन किसांनो की तौल हो चुकी है उनका भुगतान होगा ।बोले केंद्र प्रभारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धान खरीद बन्द होने से किसान परेशान जिन किसांनो की तौल हो चुकी है उनका भुगतान होगा ।बोले केंद्र प्रभारी2
- कानपुर देहात में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय नबीपुर में फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर जनपद के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है, जिससे एनीमिया, कमजोरी, कुपोषण तथा पढ़ाई में एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों को इन संक्रमणों से सुरक्षित रखने में अत्यंत प्रभावी है। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी भ्रमण किया गया, जहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई तथा अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कृमि मुक्ति कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद में लगभग 9 लाख से ज्यादा बच्चों को एल्बेंडाजोल ला सेवन कराया जा रहा है, जिससे बच्चे एनीमिया, कमजोरी, कुपोषण तथा पढ़ाई में एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं से बचेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बच्चा एल्बेंडाजोल की गोली से वंचित न रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एल वर्मा, डॉ आई एच खान सहित, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, बाल विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।1
- 22 फरवरी को इको पार्क में लगेगा विधिक साक्षरता मेगा शिविर, प्रचार वाहन रवाना कानपुर देहात। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात द्वारा 22 फरवरी को इको पार्क, माती स्थित सामुदायिक भवन में विधिक साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेगा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को कचहरी परिसर से माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविंद्र सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को शिविर की जानकारी देगा तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर माननीय अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी मेगा शिविर रजत सिन्हा, अपर जिला जज द्वितीय शैलेंद्र निगम, मानश्री कल्पना जी, अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) सुरेंद्र सिंह, अपर जिला जज एफटीसी प्रथम हिमांशु कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, न्यायालय कर्मचारी एवं वादकारी उपस्थित रहे। मेगा शिविर में आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के अनंतपुर धौकल गांव निवासी फूल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फूल सिंह मंगलवार शाम मंगलपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वह करीब 6 बजे मोपेड वाहन से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदकुरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी झींझक ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर भेज दिया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ऊषा देवी और पुत्र अखंड प्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ankur dixit7
- गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पूराभोज गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। कई घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक ने अचानक टावर से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।1
- *फफूंद में शिक्षा का खौफनाक काला अध्याय: थाने से १०० मीटर दूर ,प्रिंसिपल और भाइयों ने किया तांडव.....* फफूंद (औरैया) इंटर कॉलेज शिक्षा का मंदिर नहीं, गुंडागर्दी का अड्डा बन गया । थाने से महज १०० मीटर दूर ,प्रिंसिपल ने भाइयों के साथ छात्रों से की गुंडई ,अभद्रता ,मारपीट, वीडियो वायरल..... इसलिए, क्योंकि छात्रों ने प्रवेश पत्र जारी करने के बहाने की जा रही अवैध वसूली का खुलकर विरोध किया। छात्रों का कहना "नहीं देंगे एक पैसा चंदे का", तो जवाब में मिलीं बद्दी-बद्दी गालियाँ और मारपीट.....1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दीवार गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम झींझक/मंगलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी गांव में खेलते समय दीवार गिरने से घायल हुए 6 वर्षीय मासूम ईशू पुत्र स्वर्गीय राजेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि ईशू घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम की असमय मौत से गांव में मातम पसरा है।2