Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस के लिए हाहाकार: कई दिनों से लाइन में खड़े लोग, फिर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर गैस के लिए हाहाकार: कई दिनों से लाइन में खड़े लोग, फिर भी नहीं मिल पा रहा है सिलेंडर..
JANATA 1 NEWS
गैस के लिए हाहाकार: कई दिनों से लाइन में खड़े लोग, फिर भी नहीं मिल रहा सिलेंडर गैस के लिए हाहाकार: कई दिनों से लाइन में खड़े लोग, फिर भी नहीं मिल पा रहा है सिलेंडर..
- Ashok RamMarkacho, Koderma💣5 hrs ago
- Ashok RamMarkacho, Koderma🙏5 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- गैस के लिए हाहाकार: कई दिनों से लाइन में खड़े लोग, फिर भी नहीं मिल पा रहा है सिलेंडर..1
- जंगली हाथी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पथलडीहा के समीप शिवम होटल में काम कर रहे स्टाफ पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शनिवार को रजौली थाने में प्रभारी अंचलाधिकारी कृष्णकांत चौबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने रजौली थाने में दर्ज विभिन्न कांडों में जप्त किए गए देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रजौली थाना कांड संख्या 17/26 में जप्त किए गए 9 लीटर देसी महुआ शराब, थाना कांड संख्या 27/26 में 59 लीटर, थाना कांड संख्या 29/26 में 136 लीटर, थाना कांड संख्या 33/26 में 20 लीटर, थाना कांड संख्या 34/26 में 455 लीटर, थाना कांड संख्या 68/26 में 23 लीटर, थाना कांड संख्या 74/26 में 116 लीटर, थाना कांड संख्या 75/26 में 122 लीटर कुल 940 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण अंचलाधिकारी के मौजूदगी में रजौली थाने में किया गया। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ रजौली पुलिस की यह अभियान जारी रहेगी। पुलिस को सूचना मिलने पर शराब धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- गोविंदपुर तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय में 9वी और 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स को किया गया सम्मानित गोविंदपुर प्रखंड स्थित तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय में शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भारती ने किया। इस दौरान कक्षा नवम् एवं 11वीं के परीक्षा परिणाम का विधिवत प्रकाशन किया गया तथा छात्र-छात्राओं के बीच रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इंटर, मैट्रिक एवं नवमी कक्षा के टॉपर्स को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल देखा गया। 11वीं कक्षा के आर्टस विषय में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान खुशबू कुमारी एवं तृतीय स्थान स्नेहा कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं साइनस में प्रथम स्थान अस्मिता कुमारी, द्वितीय स्थान सविता कुमारी तथा तृतीय स्थान मीरा कुमारी को मिला। नवमी कक्षा के परिणाम में प्रथम स्थान रीतेश कुमार, द्वितीय स्थान प्रतीक्षा कुमारी एवं तृतीय स्थान सीम्पी कुमारी ने हासिल किया। इसके साथ ही 12th के विधालय टॉपर प्रथम स्थान आइटीन कुमार, द्वितीय स्थान अंजनी राय और तृतीय स्थान मोहित कुमार रहा , सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भारती ने छात्रों को संबोधित करते हुए मेहनत और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही बेहतर परिणाम संभव है। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक पीयूष कुमार, शिक्षक उपेंद्र कुमार, नवीन कुमार, अंजली कुमारी, अंकिता कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, रामाश्रय सिंह समेत दर्जनों अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।1
- रात में निवाड़ी के पुंज में लगाई आग, 25 हजार की क्षति मुआवजे की मांग को लेकर प्रखंड में दिया आवेदन विवेक कुमार, मेसकौर (नवादा): मेसकौर प्रखंड की तेतरिया पंचायत अंतर्गत स्तुआ गांव में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के सुखी निवाड़ी (नेवरी) के पुंज में आग लगा दी। आग लगने से पूरा पुंज जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने मवेशियों के चारे का संकट गहरा गया है। पीड़ित राजद प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने बताया कि उनके घर के सामने रखे निवाड़ी के पुंज में देर रात किसी ने आग लगा दी। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी, तब तक पूरा पुंज जल चुका था। उन्होंने बताया कि मवेशियों को खिलाने के लिए यही एकमात्र चारे का स्रोत था, जो अब नष्ट हो गया है। गणेश रविदास के अनुसार जली हुई नेवरी की कीमत करीब 14 से 15 हजार रुपये थी, जबकि कुल नुकसान 20 से 25 हजार रुपये आंका गया है। घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पशुओं के चारे की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना को लेकर उन्होंने मेसकौर प्रखंड कार्यालय में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और सरकारी मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।2
- Post by Update news 241
- ऑपरेशन सतर्क: चलती ट्रेन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार1