जनसुराज पार्टी को शेखपुरा में नया नेतृत्व, ईमाम शाफ़ी बने जिला अध्यक्ष शेखपुरा, 20 अप्रैल: जिले में संगठन विस्तार की दिशा में जनसुराज पार्टी ने एक अहम कदम उठाते हुए नये जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। शहर के स्टेशन रोड स्थित सौकत मंज़िल में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ईमाम शाफ़ी को शेखपुरा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में हुआ चयन बैठक में जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, नालंदा प्रवेक्षक प्रभारी मधुकर कुमार, सैयद मसिउद्दीन एवं प्रदेश महासचिव अमित सागर की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। “संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता” — मनोज भारती प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, “जनसुराज पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। शेखपुरा में ईमाम शाफ़ी के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और आम जनता के बीच अपनी सशक्त पहचान बनाएगी।” कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगे बढ़ेगा संगठन — ईमाम शाफ़ी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ईमाम शाफ़ी ने अपनी जिम्मेदारी को लेकर कहा, पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने ईमाम शाफ़ी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन का समुचित विकास होगा। पार्टी के सभी नये पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में महासचिव गोपाल मंडल, युवा जिला अध्यक्ष विकास कुमार, अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद कईम, कोषाध्यक्ष कुंदन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

- चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव में सोमवार को गेहूं की पराली में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के कारण लपटें करीब एक किलोमीटर दूर करंडे गांव तक पहुंच गईं। इस भीषण आग में कई किसानों की नेबारी, भूसा, बोरिंग और बांसबिट्टी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई हो सकती है, जिसने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर बिहारीऔर up के मजदूर का जनसैलाब 😱! Saurav Jbtsaurav BIHAR VIDHAN SABHA Samrat Choudhary R.1
- सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर बिहारीऔर up के मजदूर का जनसैलाब 😱! Saurav Jbtsaurav BIHAR VIDHAN SABHA Samrat Choudhary R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Surat City Police Narendra Modi Tejashwi Yadav Janata Dal (United) Yogi Adityanath : Report Card Indian National Congress TravelTours Western Railway Central Railway Ministry of Railways, Government of India East Central Railway Ashwini Vaishnaw @sauravjbt1
- मुझे नहीं पता इस वीडियो में कितनी सच्चाई है और ये वीडियो कहां की है..?🤷♂️ दो लड़के एक स्कूली लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे थे तभी एक लड़का आकर लड़की को बचाता है."👇1
- धानुक,समाज, यानि EBC,बिहार में, और दूसरे राज्य में, sc,st, हैं, लेकिन बिहार में, ebc क्यों, बैठक में,देखिए, क्या बोलें अरविंद कुमार धानुक, ji,1
- शेखपुरा - सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के पावन उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन, शेखपुरा द्वारा टाउन हॉल में कल 18 अप्रैल की संध्या में 'एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार एवम् अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका एवं गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजेश वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन शेखपुरा के वरीय अधिकारियों का स्वागत किया गया जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पौधे और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके पद के प्रति बल्कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के इस पुनीत कार्य में उनके नेतृत्व के प्रति आभार का प्रतीक था। इस कार्यक्रम में शुभारंभ के पश्चात जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर संगीत ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।पटना से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति नगमों ने उपस्थित श्रोताओं को देशभक्ति से ओतप्रोत कर झूमने पर मजबूर कर दिया। टाउन हॉल का वातावरण पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम ने सशस्त्र झंडा दिवस के मौके पर अनुमंडलों में इस कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य को बताया एवम् देश के विभिन्न सीमाओं पर सरहद की रक्षा में शहीद जवानों के परिवारों को इस कार्यक्रम के आयोजन से अर्जित आय के माध्यम से आर्थिक सहयोग देने की बातें कही। उनके द्वारा शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित किया गया। एसडीएम ने उपस्थित कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तमाम दर्शकों को धन्यवाद दिया। इस भव्य कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अनुमंडल एवम् प्रखंड प्रशासन के तमाम अधिकारी, भारी संख्या में स्थानीय कलाकार, प्रबुद्ध नागरिक और मीडिया कर्मी आदि उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid1
- मदद करने से कोई घाटा नहीं होता क्योंकि कहावत में है जो जैसा होता है उसे करता है1
- Post by S.K SINGH1