एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हुआ टाउन हॉल शेखपुरा - सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के पावन उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन, शेखपुरा द्वारा टाउन हॉल में कल 18 अप्रैल की संध्या में 'एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार एवम् अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका एवं गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजेश वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन शेखपुरा के वरीय अधिकारियों का स्वागत किया गया जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पौधे और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके पद के प्रति बल्कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के इस पुनीत कार्य में उनके नेतृत्व के प्रति आभार का प्रतीक था। इस कार्यक्रम में शुभारंभ के पश्चात जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर संगीत ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।पटना से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति नगमों ने उपस्थित श्रोताओं को देशभक्ति से ओतप्रोत कर झूमने पर मजबूर कर दिया। टाउन हॉल का वातावरण पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम ने सशस्त्र झंडा दिवस के मौके पर अनुमंडलों में इस कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य को बताया एवम् देश के विभिन्न सीमाओं पर सरहद की रक्षा में शहीद जवानों के परिवारों को इस कार्यक्रम के आयोजन से अर्जित आय के माध्यम से आर्थिक सहयोग देने की बातें कही। उनके द्वारा शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित किया गया। एसडीएम ने उपस्थित कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तमाम दर्शकों को धन्यवाद दिया। इस भव्य कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अनुमंडल एवम् प्रखंड प्रशासन के तमाम अधिकारी, भारी संख्या में स्थानीय कलाकार, प्रबुद्ध नागरिक और मीडिया कर्मी आदि उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid

- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के चिंतामण चक गांव में रविवार की सुबह घर में काम करने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।घायल युवक की पहचान चिंतामण चक गांव निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार, करंट लगने से शरीर पर गहरा असर पड़ सकता है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है। फिलहाल सदर अस्पताल में युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।घटना के बाद गांव में लोगों ने बिजली कार्य के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- आप सभी को #भगवान_विष्णु के छठे अवतार#भगवान_परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏 @sauravjbt2
- Bheem sahab ki kahani aur usse gujari bhi baat is video mein bataya Gaya dekhiae aur Sanjay aur share Karen jitna1
- मोकामा में एक नाबालिग बच्ची माता-पिता की डांट-फटकार से परेशान होकर घर से निकल गई और महिला विकास मंच से जुड़ी समाजसेवी वीणा मानवी के पास पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीणा मानवी ने तुरंत मोकामा थाना को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों को समझाया गया कि बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती के बजाय संवाद और समझ जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- पटना में आयोजित वार्षिक आम सभा के लिए नया बाजार करके हाई स्कूल मैदान से दिव्यांगजन रवाना। लखीसराय। केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर से रविवार को लखीसराय जिला पीडब्ल्यू संघ (दिव्यांगजन) जिला इकाई के बैनर तले दिव्यांगजन पटना स्थित वार्षिक आम सभा में भाग लेने के लिए बस से रविवार की पूर्वाहन 8:30 पर रवाना हुए। इस अवसर पर दिव्यांगजन एवं पटेल सेवा संस्थान के अभिषेक पटेल द्वारा सामूहिक रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। बताया गया कि इस महत्वपूर्ण आम सभा में राज्य के कुल 38 जिलों से दिव्यांगजन भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिव्यांगजन अपनी समस्याओं, अधिकारों एवं विभिन्न मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल हो सके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह की बैठकें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनकी आवाज को मजबूत मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।1
- Post by VN News Bihar1
- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सदर बाजार स्थित छोटी पोखर के निकट लगे बिजली बॉक्स में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली बॉक्स से पहले चिंगारी निकलनी शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थान की ओर हट गए।लगभग आधे घंटे तक बॉक्स में लगा बिजली का तार जलता रहा। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जर्जर ट्रांसफॉर्मर की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by VN News Bihar1
- टाउन हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह, फिर भी शिक्षकों की पीड़ा बरकरार, एंकर, बिहारशरीफ से इस वक्त की एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है, जहां शहर के टाउन हॉल में रविवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 500 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों के लगभग एक हजार शिक्षक इस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ भेदभाव, उपेक्षा और शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो समाज के भविष्य का निर्माण करते हैं, वही आज सम्मान और पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षक न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे हैं, जबकि सरकारी शिक्षकों को पदोन्नति में देरी और अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ रहा है। वहीं, शिक्षाविद् डॉ. अशोक गगन ने कहा कि शिक्षक ही समाज के असली शिल्पकार हैं और बिहार का विकास उनके प्रयासों पर आधारित है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और शिक्षकों के योगदान को सराहा गया।1