Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोकामा: डांट से नाराज़ बच्ची घर से भागी, महिला विकास मंच की वीणा मानवी ने कराया मोकामा में एक नाबालिग बच्ची माता-पिता की डांट-फटकार से परेशान होकर घर से निकल गई और महिला विकास मंच से जुड़ी समाजसेवी वीणा मानवी के पास पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीणा मानवी ने तुरंत मोकामा थाना को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों को समझाया गया कि बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती के बजाय संवाद और समझ जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Swaraj Bharat Live
मोकामा: डांट से नाराज़ बच्ची घर से भागी, महिला विकास मंच की वीणा मानवी ने कराया मोकामा में एक नाबालिग बच्ची माता-पिता की डांट-फटकार से परेशान होकर घर से निकल गई और महिला विकास मंच से जुड़ी समाजसेवी वीणा मानवी के पास पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीणा मानवी ने तुरंत मोकामा थाना को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों को समझाया गया कि बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती के बजाय संवाद और समझ जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
More news from बिहार and nearby areas
- मोकामा में परशुराम महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी धूप के बावजूद हजारों की संख्या में युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश लेकर इस यात्रा में शामिल हुईं। इस भव्य शोभा यात्रा में उज्जैन का प्रसिद्ध महाकाल बैंड आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं अन्य राज्यों से आए बैंड-बाजों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। काली नृत्य, भांगड़ा, ताशा पार्टी और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा मोकामा झूम उठा। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट भी शामिल हुए, जिसने आयोजन को और भव्य बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और भीषण गर्मी को देखते हुए पानी और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। तेरहा चौक पर उप सभापति नीतू देवी और समाजसेवी कन्हैया जी द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फूल वर्षा और पेयजल सेवा की गई। इस मौके पर मुंगेर की पूर्व सांसद वीणा देवी और पूर्व मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। वहीं, आज से कथावाचिका अनन्या शर्मा की कथा भी शुरू हो रही है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन मोकामा में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता की एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है।1
- Post by न्यूज 30 बिहार2
- वीरपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त किए। अधिकारियों के द्वारा जांच में खनन कार्य बिना वैध परमिट के संचालित पाया गया। जिला अधिकारी ने खनन निरीक्षक को विस्तृत जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है।3
- Post by NITISH KUMAR SHARMA1
- शेखपुरा - सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष संग्रह के पावन उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन, शेखपुरा द्वारा टाउन हॉल में कल 18 अप्रैल की संध्या में 'एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार एवम् अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका एवं गृह विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजेश वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन शेखपुरा के वरीय अधिकारियों का स्वागत किया गया जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पौधे और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके पद के प्रति बल्कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के इस पुनीत कार्य में उनके नेतृत्व के प्रति आभार का प्रतीक था। इस कार्यक्रम में शुभारंभ के पश्चात जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और मधुर संगीत ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।पटना से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति नगमों ने उपस्थित श्रोताओं को देशभक्ति से ओतप्रोत कर झूमने पर मजबूर कर दिया। टाउन हॉल का वातावरण पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम ने सशस्त्र झंडा दिवस के मौके पर अनुमंडलों में इस कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य को बताया एवम् देश के विभिन्न सीमाओं पर सरहद की रक्षा में शहीद जवानों के परिवारों को इस कार्यक्रम के आयोजन से अर्जित आय के माध्यम से आर्थिक सहयोग देने की बातें कही। उनके द्वारा शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित किया गया। एसडीएम ने उपस्थित कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तमाम दर्शकों को धन्यवाद दिया। इस भव्य कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अनुमंडल एवम् प्रखंड प्रशासन के तमाम अधिकारी, भारी संख्या में स्थानीय कलाकार, प्रबुद्ध नागरिक और मीडिया कर्मी आदि उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid1
- Post by India khabar Begusarai.4
- भारत की राजनीति में कुछ नाम ऐसे हैं जो सिर्फ पद से नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों से पहचाने जाते हैं। ऐसे ही एक नेता थे Chandra Shekhar। इस वीडियो में जानिए उनकी वो प्रेरणादायक कहानी— जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और पत्रकारों के सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जो आज भी राजनीति की सबसे मजबूत लाइनों में गिना जाता है— “लोग एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने जाते हैं… घर बनाने नहीं।” इस वीडियो में हम समझेंगे: चंद्रशेखर की राजनीतिक विचारधारा आर्थिक संकट के समय उनके फैसले सत्ता से ज्यादा सिद्धांत को चुनने की कहानी और क्यों आज भी उनकी सोच प्रासंगिक है अगर आप सच्ची राजनीति और नेतृत्व की असली परिभाषा समझना चाहते हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।1
- मोकामा में एक नाबालिग बच्ची माता-पिता की डांट-फटकार से परेशान होकर घर से निकल गई और महिला विकास मंच से जुड़ी समाजसेवी वीणा मानवी के पास पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीणा मानवी ने तुरंत मोकामा थाना को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों को समझाया गया कि बच्चों के साथ अत्यधिक सख्ती के बजाय संवाद और समझ जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1