logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पंचरुखीय धनुष टोली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हीरालाल पुत्र घरभरन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय स्तर पर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया और पुलिस मीडिया सेल से संपर्क करने की सलाह दी। इसके बाद कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल से संपर्क किया गया, जहां से क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर से जानकारी लेने की सलाह दी गई। सीओ सदर पड़रौना राकेश प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

7 hrs ago
user_जुगनू शर्मा
जुगनू शर्मा
Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पंचरुखीय धनुष टोली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हीरालाल पुत्र घरभरन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय स्तर पर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया और पुलिस मीडिया सेल से संपर्क करने की सलाह दी। इसके बाद कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल से संपर्क किया गया, जहां से क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर से जानकारी लेने की सलाह दी गई। सीओ सदर पड़रौना राकेश प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चकदहा ड्रेन की तत्काल सफाई और चवर क्षेत्र की जल निकासी हेतु बाधित कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सेमरा हरदो पट्टी, राजापाकड़, ब्रह्मपुर, बरवा राजापाकड़, पकड़ी गोसाई, सपही बुजुर्ग, अमरवा, राजवटिया सहित दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि जलभराव की चपेट में है। वर्षों से ड्रेन की सफाई न होने और जल निकासी बाधित होने के कारण किसानों की धान सहित अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि किसानों के अधिकार और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन से मांग की गई कि बारिश के सीजन को देखते हुए युद्ध स्तर पर ड्रेन की सफाई कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान संतोष सिंह खोखा बाबू, तारकेश्वर सिंह, पलटन यादव, स्वामीनाथ यादव, देशदीपक मिश्र, गोरख यादव, रवि सिंह, मनोज सिंह, सत्तन पटेल, रमेश सिंह, नेपाल प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, अभय सिंह आरपी, अभय सिंह मुनटुन, सुरेश गोंड सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    कुशीनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चकदहा ड्रेन की तत्काल सफाई और चवर क्षेत्र की जल निकासी हेतु बाधित कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सेमरा हरदो पट्टी, राजापाकड़, ब्रह्मपुर, बरवा राजापाकड़, पकड़ी गोसाई, सपही बुजुर्ग, अमरवा, राजवटिया सहित दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि जलभराव की चपेट में है।

वर्षों से ड्रेन की सफाई न होने और जल निकासी बाधित होने के कारण किसानों की धान सहित अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि किसानों के अधिकार और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन से मांग की गई कि बारिश के सीजन को देखते हुए युद्ध स्तर पर ड्रेन की सफाई कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान संतोष सिंह खोखा बाबू, तारकेश्वर सिंह, पलटन यादव, स्वामीनाथ यादव, देशदीपक मिश्र, गोरख यादव, रवि सिंह, मनोज सिंह, सत्तन पटेल, रमेश सिंह, नेपाल प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, अभय सिंह आरपी, अभय सिंह मुनटुन, सुरेश गोंड सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
    Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कुशीनगर पुलिस ने जालसाजी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हड़पने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ज्वेलरी की दुकान चलाने के साथ लोगों के गहने गिरवी रखकर कर्ज देने का काम भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में तुर्कपट्टी पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुकदमा संख्या 112/2026 का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया जनपद के निवासी मोहन वर्मा और उसके पुत्र राज वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी करीब सात-आठ वर्ष पहले देवरिया से आकर तुर्कपट्टी क्षेत्र में 'कोमल ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर' के नाम से दुकान चलाते थे। दुकान के माध्यम से सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ लोगों के गहने गिरवी रखकर कर्ज देने का भी काम करते थे। आरोप है कि 11 मई 2026 को दोनों आरोपी बिना किसी को सूचना दिए दुकान बंद कर ग्राहकों के गहने और सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 229.19 ग्राम सोने के आभूषण, 3.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, एक नेपाली कसेरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में तुर्कपट्टी थाने में बीएनएस की धारा 316(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तुर्कपट्टी पुलिस की इस कार्रवाई को जालसाजी के एक बड़े मामले के खुलासे के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    4
    कुशीनगर पुलिस ने जालसाजी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हड़पने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ज्वेलरी की दुकान चलाने के साथ लोगों के गहने गिरवी रखकर कर्ज देने का काम भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में तुर्कपट्टी पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुकदमा संख्या 112/2026 का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया जनपद के निवासी मोहन वर्मा और उसके पुत्र राज वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी करीब सात-आठ वर्ष पहले देवरिया से आकर तुर्कपट्टी क्षेत्र में 'कोमल ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर' के नाम से दुकान चलाते थे। दुकान के माध्यम से सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ लोगों के गहने गिरवी रखकर कर्ज देने का भी काम करते थे। आरोप है कि 11 मई 2026 को दोनों आरोपी बिना किसी को सूचना दिए दुकान बंद कर ग्राहकों के गहने और सामान लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 229.19 ग्राम सोने के आभूषण, 3.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, एक नेपाली कसेरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में तुर्कपट्टी थाने में बीएनएस की धारा 316(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

तुर्कपट्टी पुलिस की इस कार्रवाई को जालसाजी के एक बड़े मामले के खुलासे के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुशीनगर के पडरौना छावनी स्थित आयुर्वेदिक अधिकारी (डीएयूओ) कार्यालय में कर्मचारियों की भारी लापरवाही सामने आई है, जहाँ सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक दफ्तर की कुर्सियाँ पूरी तरह खाली पड़ी रहीं। कार्यालय में तैनात कुल 6 कर्मचारियों में से 5 लोग ड्यूटी से गायब रहे और दफ्तर का कामकाज ठप रहा। सुबह 10 बजे कार्यालय का चपरासी दफ्तर खोलकर अकेला ही पूरा ऑफिस चला रहा है। काम के सिलसिले में कार्यालय पहुँचने वाले लोग मजबूरन चपरासी को ही अपने कागज सौंपकर वापस लौट रहे हैं। कर्मचारियों के समय पर न पहुँचने और कुर्सियाँ खाली रहने से विभाग की गैर-जिम्मेदारी और लापरवाही खुलकर सामने आ गई है।
    1
    कुशीनगर के पडरौना छावनी स्थित आयुर्वेदिक अधिकारी (डीएयूओ) कार्यालय में कर्मचारियों की भारी लापरवाही सामने आई है, जहाँ सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक दफ्तर की कुर्सियाँ पूरी तरह खाली पड़ी रहीं। कार्यालय में तैनात कुल 6 कर्मचारियों में से 5 लोग ड्यूटी से गायब रहे और दफ्तर का कामकाज ठप रहा।

सुबह 10 बजे कार्यालय का चपरासी दफ्तर खोलकर अकेला ही पूरा ऑफिस चला रहा है। काम के सिलसिले में कार्यालय पहुँचने वाले लोग मजबूरन चपरासी को ही अपने कागज सौंपकर वापस लौट रहे हैं। कर्मचारियों के समय पर न पहुँचने और कुर्सियाँ खाली रहने से विभाग की गैर-जिम्मेदारी और लापरवाही खुलकर सामने आ गई है।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हटिया उप-जिले में आयोजित अटल जनसंपर्क यात्रा के दौरान एक युवा संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण NEET में सफल हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान था। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और सरकार की नीतियों पर चर्चा की। NEET में सफल हुए छात्रों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हटिया उप-जिले में आयोजित अटल जनसंपर्क यात्रा के दौरान एक युवा संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण NEET में सफल हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान था।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और सरकार की नीतियों पर चर्चा की। NEET में सफल हुए छात्रों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्टर अजीत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, कुशीनगर में आज सुबह 8 बजे से 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के द्वितीय चरण के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश मिश्रा ने की। अभियान के संयोजकों ने बताया कि देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना-पत्र महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। यह द्वितीय चरण 'रिमाइंडर' के रूप में है। प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को लगभग 5000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ हस्ताक्षर भेजे जा चुके हैं। कुशीनगर जिले में कार्यक्रम सुबह 8 बजे से गोमाता के पूजन एवं वंदन के साथ शुरू किया गया। सुबह 9:15 बजे सामूहिक जप और 'श्री राम जय राम जय राम' विजय मंत्र का जप किया गया। इसके बाद शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा निकाली गई जो डीएम के कार्यालय पर समाप्त की गई। वहां जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र सौंपा गया। सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें हैं: संपूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाना, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, राष्ट्रीय गो-चारा नीति का निर्माण, कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा व ग्रामीण जीवन से जुड़ी गो-आधारित नीतियों को राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाना। कुल मिलाकर सरकार के समक्ष 30 से अधिक प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान में संत-महात्मा, सामाजिक संगठन, विभिन्न सेवा संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, किसान बड़ी संख्या में भाग लिए और गोमाता की सेवा के लिए अपना योगदान दिए और मांग पत्र सौंपा।
    4
    रिपोर्टर अजीत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, कुशीनगर में आज सुबह 8 बजे से 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के द्वितीय चरण के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश मिश्रा ने की। अभियान के संयोजकों ने बताया कि देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना-पत्र महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। यह द्वितीय चरण 'रिमाइंडर' के रूप में है। प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को लगभग 5000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ हस्ताक्षर भेजे जा चुके हैं।

कुशीनगर जिले में कार्यक्रम सुबह 8 बजे से गोमाता के पूजन एवं वंदन के साथ शुरू किया गया। सुबह 9:15 बजे सामूहिक जप और 'श्री राम जय राम जय राम' विजय मंत्र का जप किया गया। इसके बाद शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा निकाली गई जो डीएम के कार्यालय पर समाप्त की गई। वहां जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र सौंपा गया।

सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें हैं: संपूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाना, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, राष्ट्रीय गो-चारा नीति का निर्माण, कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा व ग्रामीण जीवन से जुड़ी गो-आधारित नीतियों को राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाना। कुल मिलाकर सरकार के समक्ष 30 से अधिक प्रमुख मांगें रखी जाएंगी।

आयोजकों ने बताया कि इस अभियान में संत-महात्मा, सामाजिक संगठन, विभिन्न सेवा संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, किसान बड़ी संख्या में भाग लिए और गोमाता की सेवा के लिए अपना योगदान दिए और मांग पत्र सौंपा।
    user_Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
    Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पंचरुखीय धनुष टोली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हीरालाल पुत्र घरभरन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय स्तर पर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया और पुलिस मीडिया सेल से संपर्क करने की सलाह दी। इसके बाद कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल से संपर्क किया गया, जहां से क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर से जानकारी लेने की सलाह दी गई। सीओ सदर पड़रौना राकेश प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।
    1
    कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पंचरुखीय धनुष टोली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हीरालाल पुत्र घरभरन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

स्थानीय स्तर पर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया और पुलिस मीडिया सेल से संपर्क करने की सलाह दी। इसके बाद कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल से संपर्क किया गया, जहां से क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर से जानकारी लेने की सलाह दी गई। सीओ सदर पड़रौना राकेश प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.