मधुबनी विधानसभा के स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव से मिले विधायक माधव आनंद सरसोंपाही APHC को पीएससी का दर्जा भगवती पुर गंधबार के स्वास्थ्य केदो को अपडेट करने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर सचिव विस्तृत चर्चा हुई विधायक–36, मधुबनी; सभापति–शून्य काल समिति, बिहार विधान सभा; सदस्य–सामान्य प्रयोजन समिति, बिहार विधान सभा; नेता विधायक दल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा माधव आनंद ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि से मुलाकात कर विशेष रूप से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य मामलों पर विस्तृत चर्चा की। इससे पूर्व 11 सितंबर को बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में शून्य काल समिति के सभापति के रूप में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शून्यकाल के माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों की सिलसिलेवार समीक्षा की गई थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज विधायक माधव आनंद ने विशेष रूप से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित स्वास्थ्य मामलों को स्वास्थ्य विभाग के सचिव के समक्ष रखा। बैठक में प्रमुख रूप से पंडौल प्रखंड के सरिसब-पाही स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का दर्जा प्रदान करने, पंडौल प्रखंड के भगवतीपुर तथा रहिका प्रखंड के गंधवार स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में विकसित करने, पंडौल अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार तथा सदर अस्पताल, मधुबनी में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील कराने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, बाउंड्री वॉल, अतिक्रमण सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को भी विधायक ने सचिव महोदय के समक्ष रखा। विधायक माधव आनंद ने कहा कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सदन के अंदर शून्यकाल के माध्यम से विषय उठाने के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मधुबनी की जनता ने मुझे समस्याओं पर राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए अपना प्रतिनिधि चुना है। जो समस्याएँ हमें विरासत में मिली हैं, वे कितनी भी कठिन और नकारात्मक क्यों न हों, मैंने उन पर कभी राजनीति नहीं की है और न कभी करूँगा। मेरा प्रयास एक-एक समस्या के निदान का रहा है और आगे भी पूरी ईमानदारी से जारी रहेगा।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श अपनी जगह है, लेकिन जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्राथमिक दायित्व मधुबनी की जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है। मधुबनी की भगवान रूपी जनता जनार्दन ने जो विश्वास और जनादेश दिया है, उसका जवाब आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि काम और परिणाम से देने का प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक माधव आनंद ने कहा कि मधुबनी की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय को लेकर वे सदन के अंदर और सदन के बाहर पूरी गंभीरता, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लगातार प्रयास करते रहेंगे।
मधुबनी विधानसभा के स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव से मिले विधायक माधव आनंद सरसोंपाही APHC को पीएससी का दर्जा भगवती पुर गंधबार के स्वास्थ्य केदो को अपडेट करने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर सचिव विस्तृत चर्चा हुई विधायक–36, मधुबनी; सभापति–शून्य काल समिति, बिहार विधान सभा; सदस्य–सामान्य प्रयोजन समिति, बिहार विधान सभा; नेता विधायक दल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा माधव आनंद ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि से मुलाकात कर विशेष रूप से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य मामलों पर विस्तृत चर्चा की। इससे पूर्व 11 सितंबर को बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में शून्य काल समिति के सभापति के रूप में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शून्यकाल के माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों की सिलसिलेवार समीक्षा की गई थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज विधायक माधव आनंद ने विशेष रूप से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित स्वास्थ्य मामलों को स्वास्थ्य विभाग के सचिव के समक्ष रखा। बैठक में
प्रमुख रूप से पंडौल प्रखंड के सरिसब-पाही स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का दर्जा प्रदान करने, पंडौल प्रखंड के भगवतीपुर तथा रहिका प्रखंड के गंधवार स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में विकसित करने, पंडौल अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार तथा सदर अस्पताल, मधुबनी में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील कराने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, बाउंड्री वॉल, अतिक्रमण सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को भी विधायक ने सचिव महोदय के समक्ष रखा। विधायक माधव आनंद ने कहा कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सदन के अंदर शून्यकाल के माध्यम से विषय उठाने के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मधुबनी की जनता ने मुझे समस्याओं पर राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए अपना
प्रतिनिधि चुना है। जो समस्याएँ हमें विरासत में मिली हैं, वे कितनी भी कठिन और नकारात्मक क्यों न हों, मैंने उन पर कभी राजनीति नहीं की है और न कभी करूँगा। मेरा प्रयास एक-एक समस्या के निदान का रहा है और आगे भी पूरी ईमानदारी से जारी रहेगा।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श अपनी जगह है, लेकिन जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्राथमिक दायित्व मधुबनी की जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है। मधुबनी की भगवान रूपी जनता जनार्दन ने जो विश्वास और जनादेश दिया है, उसका जवाब आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि काम और परिणाम से देने का प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक माधव आनंद ने कहा कि मधुबनी की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय को लेकर वे सदन के अंदर और सदन के बाहर पूरी गंभीरता, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लगातार प्रयास करते रहेंगे।
- SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार1
- निर्माणाधीन उमगांव कलुआही सड़क का जिला अधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण कर किया निरीक्षण सड़क पर बने गड्ढे पर गहरी चिंता प्रगट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का दिया सख्त आदेश सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति से कोई समझौता नहीं, सरकारी मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप सड़क निर्माण करने का सख्त आदेश मधुबनी। जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, मधुबनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन उमगांव–कलुआही सड़क का स्थल निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि उमगांव–सहरसा पैकेज-1 के अंतर्गत निर्माणाधीन उक्त सड़क की कुल लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है। इसमें लगभग 11 किलोमीटर बाईपास तथा शेष 10 किलोमीटर मौजूदा सड़क का हिस्सा शामिल है। जिलाधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर सड़क की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा यातायात की सुगमता से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सड़क के कुछ हिस्सों की स्थिति खराब है तथा कई स्थानों पर गड्ढे एवं जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की निगरानी करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास से न केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी सुगम होगी। उमगांव–कलुआही मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने संबंधित विभाग एवं कार्यकारी एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में चल रही सभी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण किया जाएगा। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी की इस पहल से निर्माणाधीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के कार्य में तेजी आने तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।1
- पत्रकार सीमाब अख्तर की रिहाई के बाद बड़ा बयान! पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद पत्रकार सीमाब अख्तर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और पूरे मामले को लेकर अपनी बात साझा की। रिहाई के बाद उन्होंने क्या कहा और किन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी? सुनिए उनका पूरा बयान। #सीमाबअख्तर #पत्रकार #पत्रकारिता #पुलिसहिरासत #रिहाई #बयान #BreakingNews #LatestNews #BiharNews #MadhubaniNews #Madhubani #KhabarHalchal1
- दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए। मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।1
- NH27 पर कन्हौली पूल के समीप 16 चक्के कंटेनर गिरा 30 फीट नीचे। आशंका जताया जा रहा है कि फुलपरास के तरफ जा रही बालू से लदी 16चक्के कंटेनर के चालक की आँख लगने के कारण ही इतनी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि झंझारपुर थाना क्षेत्र में इस आकस्मिक दुर्घटना में चालक परिचालक घायल बताया जा रहा है।1
- Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts l Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts 🔥 Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! 🏍️🎉 पुराने वाहन को एक्सचेंज करें और पाएं ₹6,500 तक का Bonus 💰 साथ ही ग्राहकों के लिए FREE Full Tank Petrol ⛽ | FREE Helmet 🪖 | FREE Trolley Bag 🧳 | और कई शानदार Gifts 🎁 🏍️ TVS Raider के नए Blue Colour पर भी Special Offer 🛵 Jupiter पर भी खास ऑफर! ✨ Vishwakarma Puja Special Offer — Diwali का इंतज़ार क्यों? 📍 Vicky TVS, Darbhanga 👉 ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आज ही शोरूम पहुंचें। #DarbhangaLive #Darbhanga #VickyTVS #TVS #TVSBikes #TVSScooty #VishwakarmaPuja #PujaOffer #SpecialOffer #DiwaliOffer #BikeOffer #ScooterOffer #ExchangeOffer #BonusOffer #FreeGifts #DarbhangaNews #BiharNews #Mithila #BigOffer #TVSOffer #bikelovers1
- चुनाव के पहले : अमित शाह - बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा ! चुनाव के बाद : बिहार में बाढ़ तो आया लेकिन अमित शाह के लिए बिहार ही भूतकाल बना गया ! प्रशांत किशोर को सुनिए आप लोग1
- मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार, मधुबनी SSP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी1