logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मान्यवर कांशीराम जयंती समारोह में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, लोगों को किया संबोधित जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर सुरजई में मान्यवर कांशीराम जयंती समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मान्यवर कांशीराम के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर अजय किशोर मौर्य, मेवा लाल सरोज, राजदेव निर्मल, मथुरा, दिनेश कुमार, गुड्डू भाई, सोमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गांव के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।

17 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

मान्यवर कांशीराम जयंती समारोह में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, लोगों को किया संबोधित जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर सुरजई में मान्यवर कांशीराम जयंती समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मान्यवर कांशीराम के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर अजय किशोर मौर्य, मेवा लाल सरोज, राजदेव निर्मल, मथुरा, दिनेश कुमार, गुड्डू भाई, सोमनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गांव के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुनियापति मजरे कोरिहर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत और सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुनियापति मजरे कोरिहर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत और सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रायबरेली- कफ सिरप पीने से मासूम बच्चे की हालत हुई गंभीर जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक ICU में चल रहा इलाज परिजनों ने मेडिकल स्टोर से खरीदी थी सिरप डॉक्टर के अनुसार बच्चे की हालत बनी हुई नाजुक रायबरेली में प्रतिबंध के बाद खुलेआम बिक रही कोडीनयुक्त सिरप ननिहाल बनईमऊ गया हुआ था बच्चा सतांव के मेडिकल स्टोर से ली गई थी सिरप सिरप पीने के बाद बच्चा हुआ था बेहोश इलाज के 8 घण्टे बाद बच्चे को आया होश गुरबख्शगंज के दुलारायपुर गांव का रहने वाला है बच्चा
    1
    रायबरेली- कफ सिरप पीने से मासूम बच्चे की हालत हुई गंभीर
जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक ICU में चल रहा इलाज
परिजनों ने मेडिकल स्टोर से खरीदी थी सिरप
डॉक्टर के अनुसार बच्चे की हालत बनी हुई नाजुक
रायबरेली में प्रतिबंध के बाद खुलेआम बिक रही कोडीनयुक्त सिरप
ननिहाल बनईमऊ गया हुआ था बच्चा
सतांव के मेडिकल स्टोर से ली गई थी सिरप
सिरप पीने के बाद बच्चा हुआ था बेहोश
इलाज के 8 घण्टे बाद बच्चे को आया होश
गुरबख्शगंज के दुलारायपुर गांव का रहने वाला है बच्चा
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • नरेंद्र मोदी कह रहे हैं- देश में सब चंगा है, कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे हैं। गैस की कोई कमी नहीं है। नरेंद्र मोदी जी, अपने राजमहल से निकलिए और जमीनी हालात देखिए। जनता रो रही, तड़प रही है। ये वीडियो जयपुर का है, जहां आपकी सरकार है। लोग घंटों तक गैस की लाइन में खड़े हैं। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    नरेंद्र मोदी कह रहे हैं- देश में सब चंगा है, कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे हैं। गैस की कोई कमी नहीं है।
नरेंद्र मोदी जी, अपने राजमहल से निकलिए और जमीनी हालात देखिए। जनता रो रही, तड़प रही है। 
ये वीडियो जयपुर का है, जहां आपकी सरकार है। लोग घंटों तक गैस की लाइन में खड़े हैं।
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • video dekho aage badhaie bahut jaldi
    1
    video dekho aage badhaie bahut jaldi
    user_Mo jafar
    Mo jafar
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by News
    1
    Post by News
    user_News
    News
    Dancer मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रायबरेली में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया है। सपा युवजन सभा से जुड़े नेता विश्वास द्विवेदी ने महंगाई के खिलाफ एक वीडियो रील बनाकर अपना विरोध जताया।वीडियो में विश्वास द्विवेदी गैस सिलेंडर को फांसी के फंदे से लटका हुआ दिखाते नजर आते हैं। इसके साथ ही वह सिलेंडर से लिपटकर रोते हुए भी दिखाई देते हैं। रील के जरिए उन्होंने घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे को उठाने की कोशिश की है।
    1
    रायबरेली में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया है। सपा युवजन सभा से जुड़े नेता विश्वास द्विवेदी ने महंगाई के खिलाफ एक वीडियो रील बनाकर अपना विरोध जताया।वीडियो में विश्वास द्विवेदी गैस सिलेंडर को फांसी के फंदे से लटका हुआ दिखाते नजर आते हैं। इसके साथ ही वह सिलेंडर से लिपटकर रोते हुए भी दिखाई देते हैं। रील के जरिए उन्होंने घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे को उठाने की कोशिश की है।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरावां गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीन के बंटवारे को लेकर अचानक विवाद बढ़ गया,हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठियां व डंडे और अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे मौके पर ही खून-खराबा हो गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल लगभग दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिनमें सिर और शरीर पर गहरे घाव आए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। कुछ गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। स्थान -शिवगढ़ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरावां गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीन के बंटवारे को लेकर अचानक विवाद बढ़ गया,हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठियां व डंडे और अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे मौके पर ही खून-खराबा हो गया।
घटना में दोनों पक्षों से कुल लगभग दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिनमें सिर और शरीर पर गहरे घाव आए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। कुछ गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया जा सकता है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
स्थान -शिवगढ़ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.